केन्या से हुई डील कैंसिल होने की खबरों पर आया अडानी ग्रुप का बयान, 2.5 अरब डॉलर का है मामला

Business News

अडानी ग्रुप ने शेयर बाजारों द्वारा भेजे गए नोटिसों का जवाब देते हुए यह बात कही है. शेयर बाजारों ने समूह के संस्थापक गौतम अडानी पर अमेरिका में अभियोग लगाए जाने के बाद केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो द्वारा खरीद प्रक्रिया को रद्द करने के बारे में आ रही खबरों की सच्चाई जाननी चाही थी. सौदे के तहत देश के मुख्य हवाई अड्डे का नियंत्रण अडानी समूह की कंपनी को मिलना था.

अरबपति गौतम अडानी के समूह ने रिश्वतखोरी के आरोपों पर अमेरिकी अभियोग के बाद केन्या द्वारा 2.5 अरब डॉलर से अधिक के सौदे रद्द करने की खबरों पर शनिवार को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उसने केन्या के मुख्य हवाई अड्डे के संचालन के लिए कोई डील नहीं किया है. केन्या में 30 वर्षों के लिए प्रमुख विद्युत पारेषण लाइनों के निर्माण और संचालन के लिए पिछले महीने हस्ताक्षरित समझौते के बारे में समूह ने कहा कि यह परियोजना सेबी के डिस्क्लोजर नियमों के दायरे में नहीं आती, इसलिए इसके रद्द होने पर किसी डिस्क्लोजर की आवश्यकता नहीं है.

क्या था मामला?

समूह ने शेयर बाजारों द्वारा भेजे गए नोटिसों का जवाब देते हुए यह बात कही. शेयर बाजारों ने समूह के संस्थापक पर अमेरिका में अभियोग लगाए जाने के बाद केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो द्वारा खरीद प्रक्रिया को रद्द करने के बारे में आ रही खबरों की सच्चाई जाननी चाही थी. सौदे के तहत देश के मुख्य हवाई अड्डे का नियंत्रण अडानी समूह की कंपनी को मिलना था.

हवाईअड्डा कारोबार का संचालन करने वाली अरबपति गौतम अडानी के समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने इस साल अगस्त में हवाई अड्डों के उन्नयन, आधुनिकीकरण और प्रबंधन के लिए केन्या में एक ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी स्थापित की थी.

अडानी ग्रुप ने नहीं की थी कोई डील

ग्रुप ने कहा है कि कंपनी उस परियोजना के लिए संबंधित प्राधिकरण के साथ चर्चा कर रही थी, लेकिन आज तक न तो कंपनी और न ही इसकी सब्सिडियरी कंपनियों को (1) केन्या में कोई हवाई अड्डा परियोजना दी गई है, या (2) केन्या में किसी हवाई अड्डे के संबंध में कोई बाध्यकारी या निश्चित समझौता नहीं किया गया है. उसने केन्या द्वारा हवाई अड्डा सौदे को रद्द करने की खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं किया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Nov 2024 By दैनिक जागरण

केन्या से हुई डील कैंसिल होने की खबरों पर आया अडानी ग्रुप का बयान, 2.5 अरब डॉलर का है मामला

Business News

अरबपति गौतम अडानी के समूह ने रिश्वतखोरी के आरोपों पर अमेरिकी अभियोग के बाद केन्या द्वारा 2.5 अरब डॉलर से अधिक के सौदे रद्द करने की खबरों पर शनिवार को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उसने केन्या के मुख्य हवाई अड्डे के संचालन के लिए कोई डील नहीं किया है. केन्या में 30 वर्षों के लिए प्रमुख विद्युत पारेषण लाइनों के निर्माण और संचालन के लिए पिछले महीने हस्ताक्षरित समझौते के बारे में समूह ने कहा कि यह परियोजना सेबी के डिस्क्लोजर नियमों के दायरे में नहीं आती, इसलिए इसके रद्द होने पर किसी डिस्क्लोजर की आवश्यकता नहीं है.

क्या था मामला?

समूह ने शेयर बाजारों द्वारा भेजे गए नोटिसों का जवाब देते हुए यह बात कही. शेयर बाजारों ने समूह के संस्थापक पर अमेरिका में अभियोग लगाए जाने के बाद केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो द्वारा खरीद प्रक्रिया को रद्द करने के बारे में आ रही खबरों की सच्चाई जाननी चाही थी. सौदे के तहत देश के मुख्य हवाई अड्डे का नियंत्रण अडानी समूह की कंपनी को मिलना था.

हवाईअड्डा कारोबार का संचालन करने वाली अरबपति गौतम अडानी के समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने इस साल अगस्त में हवाई अड्डों के उन्नयन, आधुनिकीकरण और प्रबंधन के लिए केन्या में एक ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी स्थापित की थी.

अडानी ग्रुप ने नहीं की थी कोई डील

ग्रुप ने कहा है कि कंपनी उस परियोजना के लिए संबंधित प्राधिकरण के साथ चर्चा कर रही थी, लेकिन आज तक न तो कंपनी और न ही इसकी सब्सिडियरी कंपनियों को (1) केन्या में कोई हवाई अड्डा परियोजना दी गई है, या (2) केन्या में किसी हवाई अड्डे के संबंध में कोई बाध्यकारी या निश्चित समझौता नहीं किया गया है. उसने केन्या द्वारा हवाई अड्डा सौदे को रद्द करने की खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं किया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/adani-groups-statement-came-on-the-news-of-cancellation-of/article-4086

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.