अडानी के सीमेंट बिजनेस को मिलेगी चुनौती, अल्ट्राटेक सीमेंट का इंडिया सीमेंट में हिस्सेदारी खरीदना का रास्ता हुआ साफ

Business News

प्रस्तावित लेनदेन में अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा इंडिया सीमेंट लिमिटेड की 32.72 प्रतिशत चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण करने का प्रस्ताव है।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने शुक्रवार को अल्ट्राटेक सीमेंट के इंडिया सीमेंट में मैज्योरिटी स्टेक हासिल करने के 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के सौदे को मंजूरी दे दी। नियामक ने अल्ट्राटेक से प्रस्तावित सौदे पर स्पष्टीकरण मांगने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसके दो सप्ताह से भी कम समय में यह मंजूरी दी गई। इस सौदे से अडानी समूह से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अल्ट्राटेक सीमेंट को अपनी बाजार बढ़त को मजबूत करने में मदद मिलेगी। सीसीआई ने एक बयान में कहा,“प्रस्तावित लेनदेन में अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा इंडिया सीमेंट लिमिटेड की 32.72 प्रतिशत चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण करने का प्रस्ताव है।

प्रमोटर हिस्सेदारी का होगा अधिग्रहण

यह अधिग्रहण इंडिया सीमेंट और श्री शारदा लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर्स और प्रमोटर्स ग्रुप के सदस्यों से किया जाएगा।”इसके अलावा, निष्पक्ष व्यापार नियामक ने अल्ट्राटेक सीमेंट को खुली पेशकश के जरिए इंडिया सीमेंट्स की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का 26 प्रतिशत तक अधिग्रहण करने की भी मंजूरी दे दी है। प्रतिस्पर्धा नियामक ने कहा,“भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा इंडिया सीमेंट लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।”

3,142.35 करोड़ रुपये का ओपन ऑफर भी आएगा

निष्पक्ष व्यापार नियामक को अगर लगता है कि किसी विलय या अधिग्रहण से भारत में बाजार प्रतिस्पर्धा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है, तो वह सीसीआई अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहता है। अल्ट्राटेक सीमेंट ने 28 जुलाई को 3,954 करोड़ रुपये के सौदे में प्रमोटर्स और उनके सहयोगियों से इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड में 32.72 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की थी। इससे कंपनी को अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और तेजी से बढ़ते दक्षिण भारतीय सीमेंट बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, अल्ट्राटेक ने शेयरधारकों से आईसीएल के 26 प्रतिशत शेयर हासिल करने के लिए 3,142.35 करोड़ रुपये की खुली पेशकश की भी घोषणा की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Dec 2024 By दैनिक जागरण

अडानी के सीमेंट बिजनेस को मिलेगी चुनौती, अल्ट्राटेक सीमेंट का इंडिया सीमेंट में हिस्सेदारी खरीदना का रास्ता हुआ साफ

Business News

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने शुक्रवार को अल्ट्राटेक सीमेंट के इंडिया सीमेंट में मैज्योरिटी स्टेक हासिल करने के 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के सौदे को मंजूरी दे दी। नियामक ने अल्ट्राटेक से प्रस्तावित सौदे पर स्पष्टीकरण मांगने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसके दो सप्ताह से भी कम समय में यह मंजूरी दी गई। इस सौदे से अडानी समूह से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अल्ट्राटेक सीमेंट को अपनी बाजार बढ़त को मजबूत करने में मदद मिलेगी। सीसीआई ने एक बयान में कहा,“प्रस्तावित लेनदेन में अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा इंडिया सीमेंट लिमिटेड की 32.72 प्रतिशत चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण करने का प्रस्ताव है।

प्रमोटर हिस्सेदारी का होगा अधिग्रहण

यह अधिग्रहण इंडिया सीमेंट और श्री शारदा लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर्स और प्रमोटर्स ग्रुप के सदस्यों से किया जाएगा।”इसके अलावा, निष्पक्ष व्यापार नियामक ने अल्ट्राटेक सीमेंट को खुली पेशकश के जरिए इंडिया सीमेंट्स की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का 26 प्रतिशत तक अधिग्रहण करने की भी मंजूरी दे दी है। प्रतिस्पर्धा नियामक ने कहा,“भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा इंडिया सीमेंट लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।”

3,142.35 करोड़ रुपये का ओपन ऑफर भी आएगा

निष्पक्ष व्यापार नियामक को अगर लगता है कि किसी विलय या अधिग्रहण से भारत में बाजार प्रतिस्पर्धा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है, तो वह सीसीआई अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहता है। अल्ट्राटेक सीमेंट ने 28 जुलाई को 3,954 करोड़ रुपये के सौदे में प्रमोटर्स और उनके सहयोगियों से इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड में 32.72 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की थी। इससे कंपनी को अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और तेजी से बढ़ते दक्षिण भारतीय सीमेंट बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, अल्ट्राटेक ने शेयरधारकों से आईसीएल के 26 प्रतिशत शेयर हासिल करने के लिए 3,142.35 करोड़ रुपये की खुली पेशकश की भी घोषणा की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/adanis-cement-business-will-face-challenge-way-cleared-for-ultratech/article-5932

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.