सीमेंट के बाद अब इस कारोबारी सेक्टर में भिड़ेंगे अदाणी, बिड़ला, 80,000 करोड़ का है मार्केट

Business News

जेफरीज के विश्लेषकों ने कहा, ‘‘तार और केबल उद्योग में नए खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त जगह है, क्योंकि यह दहाई अंक में बढ़ रहा है और उद्योग का 30 प्रतिशत हिस्सा अब भी असंगठित क्षेत्र के पास है।

अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुवाई वाला अदाणी समूह और कुमार मंगलम बिड़ला का आदित्य बिड़ला समूह सीमेंट के बाद अब तार एवं केबल कारोबार में आमने-सामने होने के लिए तैयार हैं। दोनों ही समूह दहाई अंकों की वृद्धि वाले इस क्षेत्र में उतरने की घोषणा कर चुके हैं। एक महीने से भी कम समय में दोनों समूहों ने तार और केबल क्षेत्र में उतरने की घोषणा की है। इन दोनों समूहों की प्रतिस्पर्धा की वजह से सीमेंट क्षेत्र की छोटी कंपनियां पहले ही काफी पीछे छूट गई हैं। वहीं तार और केबल उद्योग में असंगठित और छोटी कंपनियों का दबदबा है। 

प्रतिस्पर्धा तेज होने का अनुमान

दो बड़े समूहों के इस क्षेत्र में कदम रखने से तार और केबल उद्योग में प्रतिस्पर्धा तेज होने का अनुमान है। इस क्षेत्र ने वित्त वर्ष 2018-19 से 2023-24 के बीच राजस्व में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। यह क्षेत्र अब एक संगठित ब्रांड बाजार की ओर बढ़ रहा है। अदाणी समूह द्वारा 19 मार्च को इस क्षेत्र में उतरने की घोषणा के एक दिन बाद सूचीबद्ध तार और केबल कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है। इस क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों पॉलीकैब इंडिया और केईआई इंडस्ट्रीज के शेयरों का मूल्य 20 मार्च को 52 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया। इसी तरह हैवेल्स का शेयर भी पांच प्रतिशत टूट गया। अगले दिन फिनोलेक्स केबल्स में भी चार प्रतिशत की गिरावट आई। तार और केबल को ‘गहरी जेब वाले नए प्रवेशकों के लिए आदर्श क्षेत्र’ बताते हुए जेएम फाइनेंशियल्स ने कह कि यह एक ऐसा उद्योग है, जहां कोई भी अकेली कंपनी तार कारोबार में 15 प्रतिशत और केबल कारोबार में 20 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी नहीं रखती है। 

इस सेक्टर में पहले से 400 कंपनियां  

उद्योग में लगभग 400 कंपनियां शामिल हैं, जिनमें एसएमई से लेकर बड़े उद्यम शामिल हैं, जिनका राजस्व 50 से 400 करोड़ रुपये के बीच है। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के मुताबिक, भारत में करीब 80,000 करोड़ रुपये का तार और केबल उद्योग (56,000 करोड़ रुपये केबल और 24,000 करोड़ रुपये तार) के पास ‘आकर्षक अवसर’ हैं। जेफरीज के विश्लेषकों ने कहा, ‘‘तार और केबल उद्योग में नए खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त जगह है, क्योंकि यह दहाई अंक में बढ़ रहा है और उद्योग का 30 प्रतिशत हिस्सा अब भी असंगठित क्षेत्र के पास है। वर्ष 2028-29 में इस उद्योग का आकार 1,30,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।" 

केबल की मांग मजबूत बनी हुई 

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि तार और केबल की मांग मजबूत बनी होने के साथ दीर्घकालिक वृद्धि का दृष्टिकोण भी स्थिर है। अदाणी एंटरप्राइजेज ने अपनी अनुषंगी की अनुषंगी कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड (केसीएल) के माध्यम से इस महीने की शुरुआत में प्रणीता वेंचर्स के साथ साझेदारी में प्रणीता इकोकेबल्स नाम से एक संयुक्त उद्यम का गठन किया, जो धातु उत्पादों, केबल और तारों का निर्माण और बिक्री करेगा। यह कदम आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा 25 फरवरी को अगले दो वर्षों में 1,800 करोड़ रुपये के निवेश के साथ तार और केबल केबल खंड के माध्यम से निर्माण मूल्य श्रृंखला में अपनी पहुंच का विस्तार करने की घोषणा के लगभग एक महीने बाद उठाया गया है। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सीमेंट के बाद अब इस कारोबारी सेक्टर में भिड़ेंगे अदाणी, बिड़ला, 80,000 करोड़ का है मार्केट

Business News

अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुवाई वाला अदाणी समूह और कुमार मंगलम बिड़ला का आदित्य बिड़ला समूह सीमेंट के बाद अब तार एवं केबल कारोबार में आमने-सामने होने के लिए तैयार हैं। दोनों ही समूह दहाई अंकों की वृद्धि वाले इस क्षेत्र में उतरने की घोषणा कर चुके हैं। एक महीने से भी कम समय में दोनों समूहों ने तार और केबल क्षेत्र में उतरने की घोषणा की है। इन दोनों समूहों की प्रतिस्पर्धा की वजह से सीमेंट क्षेत्र की छोटी कंपनियां पहले ही काफी पीछे छूट गई हैं। वहीं तार और केबल उद्योग में असंगठित और छोटी कंपनियों का दबदबा है। 

प्रतिस्पर्धा तेज होने का अनुमान

दो बड़े समूहों के इस क्षेत्र में कदम रखने से तार और केबल उद्योग में प्रतिस्पर्धा तेज होने का अनुमान है। इस क्षेत्र ने वित्त वर्ष 2018-19 से 2023-24 के बीच राजस्व में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। यह क्षेत्र अब एक संगठित ब्रांड बाजार की ओर बढ़ रहा है। अदाणी समूह द्वारा 19 मार्च को इस क्षेत्र में उतरने की घोषणा के एक दिन बाद सूचीबद्ध तार और केबल कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है। इस क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों पॉलीकैब इंडिया और केईआई इंडस्ट्रीज के शेयरों का मूल्य 20 मार्च को 52 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया। इसी तरह हैवेल्स का शेयर भी पांच प्रतिशत टूट गया। अगले दिन फिनोलेक्स केबल्स में भी चार प्रतिशत की गिरावट आई। तार और केबल को ‘गहरी जेब वाले नए प्रवेशकों के लिए आदर्श क्षेत्र’ बताते हुए जेएम फाइनेंशियल्स ने कह कि यह एक ऐसा उद्योग है, जहां कोई भी अकेली कंपनी तार कारोबार में 15 प्रतिशत और केबल कारोबार में 20 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी नहीं रखती है। 

इस सेक्टर में पहले से 400 कंपनियां  

उद्योग में लगभग 400 कंपनियां शामिल हैं, जिनमें एसएमई से लेकर बड़े उद्यम शामिल हैं, जिनका राजस्व 50 से 400 करोड़ रुपये के बीच है। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के मुताबिक, भारत में करीब 80,000 करोड़ रुपये का तार और केबल उद्योग (56,000 करोड़ रुपये केबल और 24,000 करोड़ रुपये तार) के पास ‘आकर्षक अवसर’ हैं। जेफरीज के विश्लेषकों ने कहा, ‘‘तार और केबल उद्योग में नए खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त जगह है, क्योंकि यह दहाई अंक में बढ़ रहा है और उद्योग का 30 प्रतिशत हिस्सा अब भी असंगठित क्षेत्र के पास है। वर्ष 2028-29 में इस उद्योग का आकार 1,30,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।" 

केबल की मांग मजबूत बनी हुई 

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि तार और केबल की मांग मजबूत बनी होने के साथ दीर्घकालिक वृद्धि का दृष्टिकोण भी स्थिर है। अदाणी एंटरप्राइजेज ने अपनी अनुषंगी की अनुषंगी कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड (केसीएल) के माध्यम से इस महीने की शुरुआत में प्रणीता वेंचर्स के साथ साझेदारी में प्रणीता इकोकेबल्स नाम से एक संयुक्त उद्यम का गठन किया, जो धातु उत्पादों, केबल और तारों का निर्माण और बिक्री करेगा। यह कदम आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा 25 फरवरी को अगले दो वर्षों में 1,800 करोड़ रुपये के निवेश के साथ तार और केबल केबल खंड के माध्यम से निर्माण मूल्य श्रृंखला में अपनी पहुंच का विस्तार करने की घोषणा के लगभग एक महीने बाद उठाया गया है। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/after-cement-now-adani-birla-to-clash-in-this-business/article-16058

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.