तलाक के बाद अब नवाज मोदी ने रेमंड भी छोड़ा, इस पद से दिया इस्तीफा

Business News

एक साल पहले पति से तलाक लेने के बाद अब गौतम सिंघानिया की पत्नी नवाज मोदी ने रेमंड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के पद से भी इस्तीफा दे दिया है. नवाज मोदी सिंघानिया पति गौतम सिंघानिया से अलग रह रही थीं.

देश के रईस घराने से बड़ी खबर सामने आ रही है. एक साल पहले पति से तलाक लेने के बाद अब गौतम सिंघानिया की पत्नी नवाज मोदी ने रेमंड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के पद से भी इस्तीफा दे दिया है. नवाज मोदी सिंघानिया पति गौतम सिंघानिया से अलग रह रही थीं.कंपनी की ओर से बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई.

कब से प्रभावी होगा इस्तीफा?

रेमंड लिमिटेड ने कंपनी के बोर्ड के निदेशक पद से नवाज मोदी सिंघानिया के इस्तीफे की घोषणा की. कंपनी ने कहा कि इस्तीफा 19 मार्च से प्रभावी हो गया है. इस्तीफे पर टिप्पणी करते हुए गौतम सिंघानिया ने कहा, हम नवाज मोदी सिंघानिया को बोर्ड सदस्य के रूप में वर्षों से दी गई उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हैं. एक कंपनी के रूप में हम उद्योग के उभरते परिदृश्य में आगे बढ़ते हुए संचालन के उच्चतम स्तर को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

क्यों दिया इस्तीफा?

कंपनी द्वारा बीएसई पर साझा किए गए अपने त्यागपत्र में नवाज मोदी सिंघानिया ने कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों से तत्काल प्रभाव से निदेशक पद से इस्तीफा दे रही हैं. उन्होंने लिखा, मैं अपने कार्यकाल के दौरान यादगार सहयोग और पूरे कार्यकाल में मेरा समर्थन करने के लिए निदेशक मंडल की आभारी हूं. वर्ष 2023 में गौतम सिंघानिया ने 32 साल के रिश्ते के बाद अपनी पत्नी नवाज से अलग होने की घोषणा की थी. उनके दो बच्चे हैं.

कितनी की थी डिमांड

टाइम्स ऑफ इंडिया, नवाज मोदी ने तलाक समझौते के तहत गौतम सिंघानिया की कुल संपत्ति का 75 फीसदी मांगा था. उनके मुताबिक, वो अपनी बेटियों को 25 फीसदी हिस्सा दिलाना चाहती हैं. उन्होंने कहा था कि कागजों पर यह 1.4 अरब डॉलर है. मेरे ससुर डॉ. विजयपत सिंघानिया कहते हैं कि मुझे उनकी संपत्ति का 50 फीसदी मिलना चाहिए, जबकि गौतम (सिंघानिया) को बाकी 50 फीसदी रखना चाहिए. लेकिन मैं अपनी बेटियों निहारिका और न्यासा के लिए 25 फीसदी चाहती हूं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Mar 2025 By दैनिक जागरण

तलाक के बाद अब नवाज मोदी ने रेमंड भी छोड़ा, इस पद से दिया इस्तीफा

Business News

देश के रईस घराने से बड़ी खबर सामने आ रही है. एक साल पहले पति से तलाक लेने के बाद अब गौतम सिंघानिया की पत्नी नवाज मोदी ने रेमंड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के पद से भी इस्तीफा दे दिया है. नवाज मोदी सिंघानिया पति गौतम सिंघानिया से अलग रह रही थीं.कंपनी की ओर से बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई.

कब से प्रभावी होगा इस्तीफा?

रेमंड लिमिटेड ने कंपनी के बोर्ड के निदेशक पद से नवाज मोदी सिंघानिया के इस्तीफे की घोषणा की. कंपनी ने कहा कि इस्तीफा 19 मार्च से प्रभावी हो गया है. इस्तीफे पर टिप्पणी करते हुए गौतम सिंघानिया ने कहा, हम नवाज मोदी सिंघानिया को बोर्ड सदस्य के रूप में वर्षों से दी गई उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हैं. एक कंपनी के रूप में हम उद्योग के उभरते परिदृश्य में आगे बढ़ते हुए संचालन के उच्चतम स्तर को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

क्यों दिया इस्तीफा?

कंपनी द्वारा बीएसई पर साझा किए गए अपने त्यागपत्र में नवाज मोदी सिंघानिया ने कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों से तत्काल प्रभाव से निदेशक पद से इस्तीफा दे रही हैं. उन्होंने लिखा, मैं अपने कार्यकाल के दौरान यादगार सहयोग और पूरे कार्यकाल में मेरा समर्थन करने के लिए निदेशक मंडल की आभारी हूं. वर्ष 2023 में गौतम सिंघानिया ने 32 साल के रिश्ते के बाद अपनी पत्नी नवाज से अलग होने की घोषणा की थी. उनके दो बच्चे हैं.

कितनी की थी डिमांड

टाइम्स ऑफ इंडिया, नवाज मोदी ने तलाक समझौते के तहत गौतम सिंघानिया की कुल संपत्ति का 75 फीसदी मांगा था. उनके मुताबिक, वो अपनी बेटियों को 25 फीसदी हिस्सा दिलाना चाहती हैं. उन्होंने कहा था कि कागजों पर यह 1.4 अरब डॉलर है. मेरे ससुर डॉ. विजयपत सिंघानिया कहते हैं कि मुझे उनकी संपत्ति का 50 फीसदी मिलना चाहिए, जबकि गौतम (सिंघानिया) को बाकी 50 फीसदी रखना चाहिए. लेकिन मैं अपनी बेटियों निहारिका और न्यासा के लिए 25 फीसदी चाहती हूं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/after-divorce-nawaz-modi-also-left-raymond-also-resigned-from/article-14647

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.