एअर इंडिया ने तोड़ा तुर्की कंपनी से नाता, विमानों की सर्विसिंग अब भारत या मित्र देशों में होगी

Business

भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लेते हुए तुर्की की कंपनी 'टर्किश टेक्निक' के साथ अपना मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया है। अब एयर इंडिया के बोइंग 777 विमानों की सर्विसिंग तुर्किये में नहीं कराई जाएगी। कंपनी के CEO और MD कैंपबेल विल्सन ने स्पष्ट किया कि “देश की भावना का सम्मान करना जरूरी है।”

एयर इंडिया की ओर से यह फैसला तब आया है जब हाल ही में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया, जिसमें टर्किश ड्रोन के इस्तेमाल की पुष्टि हुई थी। इसके बाद भारत सरकार ने टर्किश कंपनियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है।

कुछ विमान पहले ही तुर्की भेजे जा चुके

CEO विल्सन ने जानकारी दी कि कुछ विमान पहले ही टर्की में मेंटेनेंस के लिए भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब भविष्य में सर्विसिंग के लिए AIESL (AI Engineering Services Limited), अबूधाबी और सिंगापुर जैसे नए विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

इंडिगो को भी लीज एग्रीमेंट खत्म करने के निर्देश

एयर इंडिया के बाद अब इंडिगो एयरलाइंस पर भी असर दिखने लगा है। DGCA ने 30 मई को इंडिगो की टर्किश एयरलाइंस के साथ चल रही लीज डील को तीन महीने की अंतिम अवधि तक सीमित कर दिया है। इसके बाद इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। सरकार की ओर से इंडिगो को टर्किश एयरलाइंस से सभी लीज एग्रीमेंट समाप्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज की सुरक्षा मंजूरी भी रद्द

इससे पहले, 15 मई को एविएशन सिक्योरिटी रेगुलेटर BCAS ने तुर्की की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी को "राष्ट्रीय सुरक्षा हितों" के तहत रद्द कर दिया था। यह कदम भी भारत विरोधी टर्किश रुख को देखते हुए उठाया गया।

CEO का बयान: नियमों का पालन और विकल्पों की तैयारी

इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा है कि कंपनी सरकार द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पूरी तरह पालन करेगी और यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए वैकल्पिक उपाय किए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वेट लीजिंग के अंतर्गत विमान देने वाली एयरलाइन ही चालक दल, रखरखाव और बीमा की जिम्मेदारी निभाती है, जिसे अब नए स्वरूप में ढाला जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jun 2025 By दैनिक जागरण

एअर इंडिया ने तोड़ा तुर्की कंपनी से नाता, विमानों की सर्विसिंग अब भारत या मित्र देशों में होगी

Business

एयर इंडिया की ओर से यह फैसला तब आया है जब हाल ही में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया, जिसमें टर्किश ड्रोन के इस्तेमाल की पुष्टि हुई थी। इसके बाद भारत सरकार ने टर्किश कंपनियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है।

कुछ विमान पहले ही तुर्की भेजे जा चुके

CEO विल्सन ने जानकारी दी कि कुछ विमान पहले ही टर्की में मेंटेनेंस के लिए भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब भविष्य में सर्विसिंग के लिए AIESL (AI Engineering Services Limited), अबूधाबी और सिंगापुर जैसे नए विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

इंडिगो को भी लीज एग्रीमेंट खत्म करने के निर्देश

एयर इंडिया के बाद अब इंडिगो एयरलाइंस पर भी असर दिखने लगा है। DGCA ने 30 मई को इंडिगो की टर्किश एयरलाइंस के साथ चल रही लीज डील को तीन महीने की अंतिम अवधि तक सीमित कर दिया है। इसके बाद इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। सरकार की ओर से इंडिगो को टर्किश एयरलाइंस से सभी लीज एग्रीमेंट समाप्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज की सुरक्षा मंजूरी भी रद्द

इससे पहले, 15 मई को एविएशन सिक्योरिटी रेगुलेटर BCAS ने तुर्की की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी को "राष्ट्रीय सुरक्षा हितों" के तहत रद्द कर दिया था। यह कदम भी भारत विरोधी टर्किश रुख को देखते हुए उठाया गया।

CEO का बयान: नियमों का पालन और विकल्पों की तैयारी

इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा है कि कंपनी सरकार द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पूरी तरह पालन करेगी और यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए वैकल्पिक उपाय किए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वेट लीजिंग के अंतर्गत विमान देने वाली एयरलाइन ही चालक दल, रखरखाव और बीमा की जिम्मेदारी निभाती है, जिसे अब नए स्वरूप में ढाला जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/air-india-broke-turkish-company-servicing-aircraft-in-india-or/article-22952

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.