एअर इंडिया की घरेलू उड़ानें 899 तक महंगी, जेट फ्यूल बढ़ोतरी वजह

बिजनेस न्यूज

On

नया फ्यूल सरचार्ज 8 अप्रैल से लागू, अंतरराष्ट्रीय टिकटों पर भी प्रभाव

एअर इंडिया ने घरेलू उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का निर्णय लिया है। एयरलाइन ने यह कदम ग्लोबल मार्केट में जेट फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर उठाया है। नई दरें 8 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी।

घरेलू उड़ानों पर नया सरचार्ज

एयर इंडिया ने अब घरेलू उड़ानों पर फ्लैट सरचार्ज नीति खत्म कर दी है। अब यात्रियों को दूरी के आधार पर 299 रुपए से 899 रुपए तक का सरचार्ज देना होगा। यह नियम एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों पर लागू होगा।

अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर असर

विदेशी रूट्स पर भी फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया गया है। सार्क देशों के लिए यह चार्ज 24 डॉलर से शुरू होगा। लंबी दूरी के रूट्स जैसे अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया पर यात्रियों को 280 डॉलर (लगभग ₹23,000) अतिरिक्त चुकाने होंगे। अन्य देशों के लिए दरें इस प्रकार हैं:

सिंगापुर: 60 डॉलर

पश्चिम एशिया: 50 डॉलर

दक्षिण पूर्व एशिया: 100 डॉलर

अफ्रीका: 130 डॉलर

यूरोप और यूके: 205 डॉलर

बढ़ी लागत का कारण

एयरलाइन के मुताबिक, जेट फ्यूल की कीमतें फरवरी के अंत में 99.40 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर अब 195.19 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं। कंपनी ने कहा कि ईंधन की बढ़ी लागत केवल कच्चे तेल के कारण नहीं, बल्कि रिफाइनिंग मार्जिन में वृद्धि के कारण भी हुई है।

एयर इंडिया ने यह भी बताया कि कंपनी अभी भी फ्यूल बढ़ोतरी का कुछ हिस्सा खुद वहन कर रही है, और पूरा भार यात्रियों पर नहीं डाला गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2026 By Nitin Trivedi

एअर इंडिया की घरेलू उड़ानें 899 तक महंगी, जेट फ्यूल बढ़ोतरी वजह

बिजनेस न्यूज

एअर इंडिया ने घरेलू उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का निर्णय लिया है। एयरलाइन ने यह कदम ग्लोबल मार्केट में जेट फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर उठाया है। नई दरें 8 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी।

घरेलू उड़ानों पर नया सरचार्ज

एयर इंडिया ने अब घरेलू उड़ानों पर फ्लैट सरचार्ज नीति खत्म कर दी है। अब यात्रियों को दूरी के आधार पर 299 रुपए से 899 रुपए तक का सरचार्ज देना होगा। यह नियम एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों पर लागू होगा।

अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर असर

विदेशी रूट्स पर भी फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया गया है। सार्क देशों के लिए यह चार्ज 24 डॉलर से शुरू होगा। लंबी दूरी के रूट्स जैसे अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया पर यात्रियों को 280 डॉलर (लगभग ₹23,000) अतिरिक्त चुकाने होंगे। अन्य देशों के लिए दरें इस प्रकार हैं:

सिंगापुर: 60 डॉलर

पश्चिम एशिया: 50 डॉलर

दक्षिण पूर्व एशिया: 100 डॉलर

अफ्रीका: 130 डॉलर

यूरोप और यूके: 205 डॉलर

बढ़ी लागत का कारण

एयरलाइन के मुताबिक, जेट फ्यूल की कीमतें फरवरी के अंत में 99.40 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर अब 195.19 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं। कंपनी ने कहा कि ईंधन की बढ़ी लागत केवल कच्चे तेल के कारण नहीं, बल्कि रिफाइनिंग मार्जिन में वृद्धि के कारण भी हुई है।

एयर इंडिया ने यह भी बताया कि कंपनी अभी भी फ्यूल बढ़ोतरी का कुछ हिस्सा खुद वहन कर रही है, और पूरा भार यात्रियों पर नहीं डाला गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/air-indias-domestic-flights-up-to-%E2%82%B9899-expensive-due-to/article-50472

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.