शेयर बाजार के लिए अमेरिका बना विलेन, 5 मिनट में 5 लाख करोड़ डूबे

Business News

अमेरिका ने चीन, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया है. ट्रंप के इस ऐलान के बाद निवेशकों में घबराहट फैल गई, जिससे प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई, जिसका असर आज भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है.

बजट के बाद सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुले. सेंसेक्स और निफ़्टी दोनों में ही जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है. अमेरिका ने चीन, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया है. ट्रंप के इस ऐलान के बाद निवेशकों में घबराहट फैल गई, जिससे प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई, जिसका असर आज भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 अंक टूटकर 76,827.95 अंक पर पहुंच गया है. वहीं, एनएसई निफ्टी 207.90 अंकों की गिरावट के साथ 23,274.25 अंक पर पहुंच गया है.

बाजार खुलते ही गिरावट और तेज हो गई. शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में अभी भी गिरावट जारी है. शुरुआती कारोबार में बड़ी कंपनियों के शेयरों में दबाव दिखा और बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर में गिरावट नजर आ रही है.

शेयर बाजार का हाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने बजट वाले दिन के अपने क्लोजिंग 77,505.96 की तुलना में गिरकर 77,063.94 के लेवल पर शुरुआत की और महज कुछ ही मिनटों के कारोबार के दौरान ये 700 अंक तक जा गिरा. सेंसेक्स की तरह निफ्टी में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है. निफ़्टी अपने पिछले क्लोजिंग 23,482.15 की तुलना में टूटकर 23,319 के लेवल पर खुला.

निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़

बाजार में आई गिरावट की वजह से बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले कारोबारी सत्र के 424 लाख करोड़ रुपये से घटकर लगभग 419 लाख करोड़ रुपये हो गया, जिससे निवेशकों को 5 मिनट के अंदर लगभग 5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

ग्लोबल बाजार का हाल

एक ओर जहां शेयर बाजार में बजट के ऐलान के बाद तेजी का अनुमान था तो वहीं दूसरी ओर रिजर्व बैंक की MPC बैठक और ग्लोबल मार्केट ने बाजार का मूड कंफ्यूज कर दिया है. अमेरिका के कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाने के बाद दुनियाभर के बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है. अमेरिकी मार्केट का डाउ फ्यूचर्स 550 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ, तो वहीं Dow Jones में 337 अंक, S&P 500 भी 30.64 अंक गिरकर बंद हुआ. इसके अलावा Nasdaq भी 54 अकं टूटकर बंद हुआ.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Feb 2025 By दैनिक जागरण

शेयर बाजार के लिए अमेरिका बना विलेन, 5 मिनट में 5 लाख करोड़ डूबे

Business News

बजट के बाद सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुले. सेंसेक्स और निफ़्टी दोनों में ही जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है. अमेरिका ने चीन, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया है. ट्रंप के इस ऐलान के बाद निवेशकों में घबराहट फैल गई, जिससे प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई, जिसका असर आज भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 अंक टूटकर 76,827.95 अंक पर पहुंच गया है. वहीं, एनएसई निफ्टी 207.90 अंकों की गिरावट के साथ 23,274.25 अंक पर पहुंच गया है.

बाजार खुलते ही गिरावट और तेज हो गई. शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में अभी भी गिरावट जारी है. शुरुआती कारोबार में बड़ी कंपनियों के शेयरों में दबाव दिखा और बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर में गिरावट नजर आ रही है.

शेयर बाजार का हाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने बजट वाले दिन के अपने क्लोजिंग 77,505.96 की तुलना में गिरकर 77,063.94 के लेवल पर शुरुआत की और महज कुछ ही मिनटों के कारोबार के दौरान ये 700 अंक तक जा गिरा. सेंसेक्स की तरह निफ्टी में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है. निफ़्टी अपने पिछले क्लोजिंग 23,482.15 की तुलना में टूटकर 23,319 के लेवल पर खुला.

निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़

बाजार में आई गिरावट की वजह से बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले कारोबारी सत्र के 424 लाख करोड़ रुपये से घटकर लगभग 419 लाख करोड़ रुपये हो गया, जिससे निवेशकों को 5 मिनट के अंदर लगभग 5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

ग्लोबल बाजार का हाल

एक ओर जहां शेयर बाजार में बजट के ऐलान के बाद तेजी का अनुमान था तो वहीं दूसरी ओर रिजर्व बैंक की MPC बैठक और ग्लोबल मार्केट ने बाजार का मूड कंफ्यूज कर दिया है. अमेरिका के कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाने के बाद दुनियाभर के बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है. अमेरिकी मार्केट का डाउ फ्यूचर्स 550 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ, तो वहीं Dow Jones में 337 अंक, S&P 500 भी 30.64 अंक गिरकर बंद हुआ. इसके अलावा Nasdaq भी 54 अकं टूटकर बंद हुआ.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/america-became-a-villain-for-stock-market-5-lakh-crores/article-9326

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.