- Hindi News
- बिजनेस
- अमूल ने घटाए 700 प्रोडक्ट्स के दाम, 22 सितंबर से सस्ता मिलेगा घी–मक्खन
अमूल ने घटाए 700 प्रोडक्ट्स के दाम, 22 सितंबर से सस्ता मिलेगा घी–मक्खन
BUSINESS NEWS
जीएसटी दरों में बदलाव का असर अब सीधे उपभोक्ताओं की जेब पर दिखने वाला है। डेयरी सेक्टर की दिग्गज कंपनी अमूल ने अपने 700 से अधिक प्रोडक्ट्स की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। यह बदलाव 22 सितंबर से लागू होगा।
घी–मक्खन से लेकर चीज और आइसक्रीम तक होंगे सस्ते
-
घी : एक लीटर अमूल घी की कीमत 40 रुपये घटकर 610 रुपये हो गई।
-
मक्खन : 100 ग्राम पैक 62 रुपये से घटकर 58 रुपये में मिलेगा।
-
चीज : एक किलो ब्लॉक 30 रुपये सस्ता होकर 545 रुपये का होगा।
-
पनीर : 200 ग्राम पैक 99 रुपये से घटकर 95 रुपये का मिलेगा।
-
अन्य उत्पाद : UHT मिल्क, आइसक्रीम, चॉकलेट्स, बेकरी आइटम्स, फ्रोजन स्नैक्स, कंडेंस्ड मिल्क और पीनट स्प्रेड पर भी कीमतों में कमी।
पाउच वाला दूध सस्ता नहीं होगा
अमूल के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने स्पष्ट किया कि पाउच मिल्क पर पहले से जीएसटी जीरो है, इसलिए उसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
ग्राहकों को 100% फायदा
कंपनी ने कहा कि यह फैसला जीएसटी स्लैब में हुए बदलाव का सीधा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए लिया गया है। अमूल का मानना है कि इससे मक्खन, चीज और आइसक्रीम जैसे उत्पादों की खपत बढ़ेगी और साथ ही कंपनी का टर्नओवर भी ऊपर जाएगा।
जीएसटी 2.0 का असर
-
अब सिर्फ दो स्लैब (5% और 18%) रहेंगे।
-
दूध, रोटी, पराठा, छेना जैसे कई खाद्य पदार्थ पूरी तरह जीएसटी फ्री होंगे।
-
स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर भी टैक्स नहीं लगेगा।
-
33 जीवनरक्षक दवाएं और गंभीर बीमारियों की दवाएं टैक्स फ्री।
-
वहीं लग्जरी आइटम्स और तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़कर 40% कर दिया गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए