भारत में चार और स्टोर खोलेगी ऐपल, जानिए किन-किन शहरों को मिलेगी सौगात

Business News

आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल भारत पर बड़ा दांव खेल रही है। कंपनी ने पिछले साल देश में दो स्टोर खोले थे और अब वह फिर चार स्टोर खोलने की तैयारी में है। साथ ही उसने भारत में आईफोन 16 प्रो और प्रो मैक्स बनाना शुरू कर दिया है।

आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी ऐपल ने पिछले साल भारत में दो स्टोर दिल्ली और मुंबई में खोले थे। कंपनी अब भारत में और चार स्टोर खोलने की तैयारी में है। ये स्टोर बेंगलुरु, पुणे, दिल्ली और मुंबई में होंगे। इसके साथ ही उसने हाल में लॉन्च आईफोन 16 के सारे वर्जन भारत में बनाना शुरू कर दिया है। कंपनी ने भारत में iPhone 16 Pro और Pro Max मॉडल बनाना शुरू कर दिया है। यह पहला मौका है जब कंपनी भारत में iPhones की पूरी लाइनअप का उत्पादन कर रही है। भारत में आईफोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन देश में अभी केवल दो ही स्टोर हैं। अमेरिका में इनकी संख्या 271, चीन में 47, यूके में 40 और कनाडा में 28 है।GGG

Apple के रिटेल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डिएड्रे ओ'ब्रायन ने एक बयान में कहा कि हमारे स्टोर Apple के जादू का अनुभव करने के लिए अविश्वसनीय स्थान हैं और भारत में हमारे ग्राहकों के साथ हमारे संबंध को बढ़ाना अद्भुत रहा है। हम अपनी टीमों का निर्माण करने के लिए रोमांचित हैं क्योंकि हम भारत में और अधिक स्टोर खोलने की योजना बना रहे हैं। हम भारत में अपने ग्राहकों की रचनात्मकता और जुनून से प्रेरित हैं। Apple ने कहा कि भारत में बने प्रो मॉडल घरेलू ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे और उनका निर्यात भी किया जाएगा।

हजारों लोगों को रोजगार

कंपनी ने कहा कि भारत में बने iPhone 16 Pro और Pro Max जल्द ही हमारे स्थानीय ग्राहकों और दुनिया भर के चुनिंदा देशों में निर्यात के लिए उपलब्ध होंगे। ऐपल ने 2017 में भारत में iPhone बनाना शुरू किया था और कंपनी देश में 3,000 से अधिक लोगों को रोजगार देती है। कंपनी ने कहा कि वह भारत में सभी साइज के वेंडर्स के साथ काम कर रही है जिसमें हजारों लोग काम करते हैं। कंपनी का कहना है कि भारत अगले दशक में उसकी ग्रोथ स्ट्रैटजी का अहम आधार है। भारत में अभी कंपनी के ग्रोथ की अपार संभावनाएं हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Oct 2024 By दैनिक जागरण

भारत में चार और स्टोर खोलेगी ऐपल, जानिए किन-किन शहरों को मिलेगी सौगात

Business News

आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी ऐपल ने पिछले साल भारत में दो स्टोर दिल्ली और मुंबई में खोले थे। कंपनी अब भारत में और चार स्टोर खोलने की तैयारी में है। ये स्टोर बेंगलुरु, पुणे, दिल्ली और मुंबई में होंगे। इसके साथ ही उसने हाल में लॉन्च आईफोन 16 के सारे वर्जन भारत में बनाना शुरू कर दिया है। कंपनी ने भारत में iPhone 16 Pro और Pro Max मॉडल बनाना शुरू कर दिया है। यह पहला मौका है जब कंपनी भारत में iPhones की पूरी लाइनअप का उत्पादन कर रही है। भारत में आईफोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन देश में अभी केवल दो ही स्टोर हैं। अमेरिका में इनकी संख्या 271, चीन में 47, यूके में 40 और कनाडा में 28 है।GGG

Apple के रिटेल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डिएड्रे ओ'ब्रायन ने एक बयान में कहा कि हमारे स्टोर Apple के जादू का अनुभव करने के लिए अविश्वसनीय स्थान हैं और भारत में हमारे ग्राहकों के साथ हमारे संबंध को बढ़ाना अद्भुत रहा है। हम अपनी टीमों का निर्माण करने के लिए रोमांचित हैं क्योंकि हम भारत में और अधिक स्टोर खोलने की योजना बना रहे हैं। हम भारत में अपने ग्राहकों की रचनात्मकता और जुनून से प्रेरित हैं। Apple ने कहा कि भारत में बने प्रो मॉडल घरेलू ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे और उनका निर्यात भी किया जाएगा।

हजारों लोगों को रोजगार

कंपनी ने कहा कि भारत में बने iPhone 16 Pro और Pro Max जल्द ही हमारे स्थानीय ग्राहकों और दुनिया भर के चुनिंदा देशों में निर्यात के लिए उपलब्ध होंगे। ऐपल ने 2017 में भारत में iPhone बनाना शुरू किया था और कंपनी देश में 3,000 से अधिक लोगों को रोजगार देती है। कंपनी ने कहा कि वह भारत में सभी साइज के वेंडर्स के साथ काम कर रही है जिसमें हजारों लोग काम करते हैं। कंपनी का कहना है कि भारत अगले दशक में उसकी ग्रोथ स्ट्रैटजी का अहम आधार है। भारत में अभी कंपनी के ग्रोथ की अपार संभावनाएं हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/apple-will-open-four-more-stores-in-india-know-which/article-631

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.