- Hindi News
- बिजनेस
- ज्वैलरी की दुकान में गोलगप्पे का इंतजाम...क्या आइडिया है !
ज्वैलरी की दुकान में गोलगप्पे का इंतजाम...क्या आइडिया है !
Jagran Desk
ज्वैलरी स्टोर को इंतजार है तो केवल अपने इस आइडिया के हिट होने का जिससे इस त्योहारी सीजन में वो कुछ हटकर दिख सके और कस्टमर्स का ध्यान आकर्षित कर सके.
गोलगप्पे के शौकीनों खासकर महिलाओं को ये बात काफी इंट्रेस्टिंग लग सकती है कि वो गहने खरीदने जाएं और वहीं के वहीं उन्हें गोलगप्पे खाने को मिल जाएं.. आइडिया अच्छा लग रहा है ना..एक ज्वैलरी शॉप ने इसी आइडिया को अपनाकर ग्राहकों को आकर्षित करने का तरीका निकाला है. मुंबई में इस ज्वैलरी शॉप ने अपने कस्टमर्स को लुभाने के लिए अपनी दुकान में गोलगप्पे का काउंटर ही लगवा दिया.
जेएम फाइनेंशियल्स के इक्विटी रिसर्च हेड को भा गया आइडिया
इसी के चलते बाजार की दिग्गज फर्म जेएम फाइनेंशियल्स के इक्विटी के रिसर्च हेड राहुल शर्मा को ये आइडिया इतना अच्छा लगा कि उन्होंने इसे अपने एक्स के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया. आइडिया भले ही मुंबई के आर-सिटी घाटकोपर के ओरा ज्वैलरी शोरूम का हो, इसकी चर्चा आसपास होने लगी है और सोशल मीडिया पर आने के बाद तो जगह-जगह होने की संभावना हो सकती है.
इस पोस्ट में राहुल शर्मा ने क्या कहा
orra jewellery के शोरूम में चाट काउंटर! इसमें कोई शक नहीं है कि ये लोगों की काफी अटेंशन हासिल करने वाला है, खासकर महिलाओं की जो पानी पूरी देखते ही या उसकी सुगंध आते ही क्रेजी हो जाती हैं. इसके बाद बिक्री बढ़ना एक अतिरिक्त बोनस होगा.
आज 13 अक्टूबर को किए इस एक्स पोस्ट में राहुल शर्मा ने ऑरा ज्वैलरी स्टोर की 2 तस्वीरें भी पोस्ट की हैं और इनमें देखा जा सकता है कि शॉप के कोने में चाट काउंटर लगाया गया है जहां गोलगप्पे खिलाने की व्यवस्था की गई है. इस स्पेशल अरेंजमेंट के लिए एक शख्स को भी लगाया गया है. अब ज्वैलरी स्टोर को इंतजार है तो केवल अपने इस आइडिया के हिट होने का जिससे इस त्योहारी सीजन में वो कुछ हटकर दिख सके और कस्टमर्स का ध्यान आकर्षित कर सके.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए