Donald Trump के राष्ट्रपति बनते ही झूम उठी Bitcoin, बना दिया नया रिकॉर्ड

Business News

सोमवार को बिटकॉइन की कीमत ने नया रिकॉर्ड हाई बनाया है। ट्रंप ने कुछ साल पहले बिटकॉइन को ‘एक घोटाले की तरह’ बताया था, लेकिन हाल में उनका बदला हुआ रुख देखने को मिला है।

डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने का जश्न वर्चुअल करेंसी बिटकॉइन भी मनाती दिख रही है। शपथ समारोह से पहले ही बिटकॉइन की कीमत में शानदार उछाल देखने को मिल गई थी। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले सोमवार को सुबह बिटकॉइन की कीमत 1.09 लाख डॉलर से अधिक हो गई थी। यह नया ऑल टाइम रिकॉर्ड है। दरअसल, क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री को उम्मीद है कि ट्रंप व्हाइट हाउस में लौटने के तुरंत बाद डिजिटल करेंसी को बढ़ावा देने वाले कदम उठाएंगे।

पहले बिटकॉइन को बताया था घोटाला

ट्रंप ने कुछ साल पहले बिटकॉइन को ‘एक घोटाले की तरह’ बताया था, लेकिन हाल में उनका बदला हुआ रुख देखने को मिला है। ट्रंप ने एक नया क्रिप्टोकरेंसी उद्यम भी शुरू किया है और अमेरिका को दुनिया की ‘क्रिप्टो राजधानी’ बनाने के लिए कार्यकाल की शुरुआत में ही कदम उठाने का वादा किया है। उनके वादों में अमेरिकी क्रिप्टो भंडार बनाना, उद्योग के अनुकूल विनियमन लागू करना और अपने प्रशासन के लिए क्रिप्टो 'जार' नियुक्त करना शामिल है। बिटकॉइन दुनिया की सबसे लोकप्रिय आभासी मुद्रा (क्रिप्टोकरेंसी) है, जिसे वर्ष 2009 में बैंकों या सरकारों द्वारा नियंत्रित नहीं की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक करेंसी के रूप में बनाया गया था।

2 साल पहले सिर्फ 20,000 डॉलर थी कीमत

हालांकि, अत्यधिक अस्थिर प्रकृति के साथ अपराधियों, घोटालेबाजों और कुछ देशों द्वारा उनके उपयोग से क्रिप्टोकरेंसी की खूब आलोचना भी हुई है। ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से बिटकॉइन की कीमतों में काफी उछाल आ चुका है। पिछले महीने यह पहली बार एक लाख डॉलर से ऊपर पहुंच गयी थी। हालांकि, बाद में यह गिरकर 90,000 डॉलर के करीब आ गई। इस बीच, शुक्रवार को ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के पहले इसके भाव तेज हो गए। कॉइनडेस्क के मुताबिक, बिटकॉइन की कीमत शुक्रवार सुबह करीब पांच प्रतिशत यानी 9,000 डॉलर उछलकर 1.09 लाख डॉलर पर पहुंच गई। दो साल पहले एक बिटकॉइन की कीमत करीब 20,000 डॉलर थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jan 2025 By दैनिक जागरण

Donald Trump के राष्ट्रपति बनते ही झूम उठी Bitcoin, बना दिया नया रिकॉर्ड

Business News

डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने का जश्न वर्चुअल करेंसी बिटकॉइन भी मनाती दिख रही है। शपथ समारोह से पहले ही बिटकॉइन की कीमत में शानदार उछाल देखने को मिल गई थी। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले सोमवार को सुबह बिटकॉइन की कीमत 1.09 लाख डॉलर से अधिक हो गई थी। यह नया ऑल टाइम रिकॉर्ड है। दरअसल, क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री को उम्मीद है कि ट्रंप व्हाइट हाउस में लौटने के तुरंत बाद डिजिटल करेंसी को बढ़ावा देने वाले कदम उठाएंगे।

पहले बिटकॉइन को बताया था घोटाला

ट्रंप ने कुछ साल पहले बिटकॉइन को ‘एक घोटाले की तरह’ बताया था, लेकिन हाल में उनका बदला हुआ रुख देखने को मिला है। ट्रंप ने एक नया क्रिप्टोकरेंसी उद्यम भी शुरू किया है और अमेरिका को दुनिया की ‘क्रिप्टो राजधानी’ बनाने के लिए कार्यकाल की शुरुआत में ही कदम उठाने का वादा किया है। उनके वादों में अमेरिकी क्रिप्टो भंडार बनाना, उद्योग के अनुकूल विनियमन लागू करना और अपने प्रशासन के लिए क्रिप्टो 'जार' नियुक्त करना शामिल है। बिटकॉइन दुनिया की सबसे लोकप्रिय आभासी मुद्रा (क्रिप्टोकरेंसी) है, जिसे वर्ष 2009 में बैंकों या सरकारों द्वारा नियंत्रित नहीं की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक करेंसी के रूप में बनाया गया था।

2 साल पहले सिर्फ 20,000 डॉलर थी कीमत

हालांकि, अत्यधिक अस्थिर प्रकृति के साथ अपराधियों, घोटालेबाजों और कुछ देशों द्वारा उनके उपयोग से क्रिप्टोकरेंसी की खूब आलोचना भी हुई है। ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से बिटकॉइन की कीमतों में काफी उछाल आ चुका है। पिछले महीने यह पहली बार एक लाख डॉलर से ऊपर पहुंच गयी थी। हालांकि, बाद में यह गिरकर 90,000 डॉलर के करीब आ गई। इस बीच, शुक्रवार को ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के पहले इसके भाव तेज हो गए। कॉइनडेस्क के मुताबिक, बिटकॉइन की कीमत शुक्रवार सुबह करीब पांच प्रतिशत यानी 9,000 डॉलर उछलकर 1.09 लाख डॉलर पर पहुंच गई। दो साल पहले एक बिटकॉइन की कीमत करीब 20,000 डॉलर थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/as-soon-as-donald-trump-became-president-bitcoin-became-famous/article-8186

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.