बैंकिग इंडस्ट्री के सामने आ रही बड़ी मुसीबत, एशिया के सबसे अमीर बैंकर ने दी चेतावनी

Business News

बैंकों में रिटेल डिपॉजिट ग्रोथ कम हो रही है। बैंक 8.5% की फ्लोटिंग रेट पर होम लोन दे रहे हैं, जबकि 9% पर उधार ले रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप 0.5% का निगेटिव स्प्रेड हो रहा है।

एशिया के सबसे बड़े अमीर बैंकर उदय कोटक ने बैंकिंग इंडस्ट्री में एक बड़ी मुसीबत के बारे में बताया है। उन्होंने बढ़ते डिपॉजिट संकट पर चिंता जताई। उदय कोटक ने कहा कि यह बैंकों के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग इंडस्ट्री घटते मार्जिन के खतरे का सामना कर रही है। सस्ते रिटेल डिपॉजिट की धीमी ग्रोथ के चलते बैंक महंगे होलसेल डिपॉजिट का सहारा ले रहे हैं और निगेटिव मार्जिन पर उधार दे रहे हैं। कोटक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'अगर डिपॉजिट शॉर्टेज जारी रहती है, तो यह बैंकिंग बिजनेस मॉडल को खतरे में डाल देगी।'

घट रही बचत की आदत

दरअसल, पिछले कुछ वर्षों से लोगों में बचत की आदत खत्म सी हो रही हो। लोग कमाते हैं और खर्च कर देते हैं। बड़ी संख्या में यूथ ऐसा ही कर रहे हैं। निवेश के नए माध्यम आ जाने से पैसा बैंकों में डिपॉजिट करने का चलन कम हो रहा है। पहले लोग अपने सेविंग अकाउंट्स में और एफडी में बड़ी रकम रखते थे। अब यह चलन घटा है। इससे बैंकों में रिटेल डिपॉजिट ग्रोथ कम हो रही है। ऐसे में लोन देने के लिए बैंकों को होलसेल डिपॉजिट लेना पड़ रहा है, जिस पर अधिक ब्याज देना होता है। इससे बैंकों का मार्जिन कम हो रहा है।

लगात बढ़ने से नहीं मिल रहा मुनाफा

कोटक ने बताया कि होलसेल डिपॉजिट पर 8% के अलावा और भी खर्चे हैं। जैसे कि कैश रिजर्व रेश्यो यानी CRR, सीआरआर का मतलब है कि बैंकों को अपनी जमा राशि का कुछ हिस्सा RBI के पास रखना होता है, जिस पर उन्हें कोई ब्याज नहीं मिलता। इसके अलावा, स्टैचुटरी लिक्विडिटी रेशियो यानी SLR जैसी कॉस्ट भी हैं। SLR का मतलब है कि बैंकों को अपनी जमा राशि का कुछ हिस्सा सरकारी बॉन्ड में निवेश करना होता है। डिपॉजिट इंश्योरेंस और प्रायोरिटी सेक्टर के टार्गेट्स भी हैं। डिपॉजिट इंश्योरेंस का मतलब है कि अगर बैंक डूब जाता है, तो जमाकर्ताओं को उनकी जमा राशि का कुछ हिस्सा वापस मिल जाएगा। प्रायोरिटी सेक्टर के लक्ष्य का मतलब है कि बैंकों को अपने लोन का कुछ हिस्सा कुछ खास सेक्टर्स को देना होता है। कोटक ने कहा कि इन लागतों के बावजूद बैंक 8.5% की फ्लोटिंग रेट पर होम लोन दे रहे हैं, जबकि 9% पर उधार ले रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप 0.5% का निगेटिव स्प्रेड हो रहा है।

रेपो रेट में गिरावट की उम्मीद

कोटक ने कहा कि पूरे बैंकिग सिस्टम में रिटेल डिपॉजिट की धीमी ग्रोथ है। उधर रेपो रेट्स में और गिरावट की उम्मीद है, इसलिए कॉस्ट और लोन की रेट्स दोनों को मैनेज करना बड़ी चुनौती रहेगी। अधिकांश अर्थशास्त्रियों ने अप्रैल में रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती का अनुमान लगाया है। इससे पहले फरवरी में आरबीआई ने रेपो रेट को 0.25 फीसदी घटाकर 6.25% किया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बैंकिग इंडस्ट्री के सामने आ रही बड़ी मुसीबत, एशिया के सबसे अमीर बैंकर ने दी चेतावनी

Business News

एशिया के सबसे बड़े अमीर बैंकर उदय कोटक ने बैंकिंग इंडस्ट्री में एक बड़ी मुसीबत के बारे में बताया है। उन्होंने बढ़ते डिपॉजिट संकट पर चिंता जताई। उदय कोटक ने कहा कि यह बैंकों के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग इंडस्ट्री घटते मार्जिन के खतरे का सामना कर रही है। सस्ते रिटेल डिपॉजिट की धीमी ग्रोथ के चलते बैंक महंगे होलसेल डिपॉजिट का सहारा ले रहे हैं और निगेटिव मार्जिन पर उधार दे रहे हैं। कोटक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'अगर डिपॉजिट शॉर्टेज जारी रहती है, तो यह बैंकिंग बिजनेस मॉडल को खतरे में डाल देगी।'

घट रही बचत की आदत

दरअसल, पिछले कुछ वर्षों से लोगों में बचत की आदत खत्म सी हो रही हो। लोग कमाते हैं और खर्च कर देते हैं। बड़ी संख्या में यूथ ऐसा ही कर रहे हैं। निवेश के नए माध्यम आ जाने से पैसा बैंकों में डिपॉजिट करने का चलन कम हो रहा है। पहले लोग अपने सेविंग अकाउंट्स में और एफडी में बड़ी रकम रखते थे। अब यह चलन घटा है। इससे बैंकों में रिटेल डिपॉजिट ग्रोथ कम हो रही है। ऐसे में लोन देने के लिए बैंकों को होलसेल डिपॉजिट लेना पड़ रहा है, जिस पर अधिक ब्याज देना होता है। इससे बैंकों का मार्जिन कम हो रहा है।

लगात बढ़ने से नहीं मिल रहा मुनाफा

कोटक ने बताया कि होलसेल डिपॉजिट पर 8% के अलावा और भी खर्चे हैं। जैसे कि कैश रिजर्व रेश्यो यानी CRR, सीआरआर का मतलब है कि बैंकों को अपनी जमा राशि का कुछ हिस्सा RBI के पास रखना होता है, जिस पर उन्हें कोई ब्याज नहीं मिलता। इसके अलावा, स्टैचुटरी लिक्विडिटी रेशियो यानी SLR जैसी कॉस्ट भी हैं। SLR का मतलब है कि बैंकों को अपनी जमा राशि का कुछ हिस्सा सरकारी बॉन्ड में निवेश करना होता है। डिपॉजिट इंश्योरेंस और प्रायोरिटी सेक्टर के टार्गेट्स भी हैं। डिपॉजिट इंश्योरेंस का मतलब है कि अगर बैंक डूब जाता है, तो जमाकर्ताओं को उनकी जमा राशि का कुछ हिस्सा वापस मिल जाएगा। प्रायोरिटी सेक्टर के लक्ष्य का मतलब है कि बैंकों को अपने लोन का कुछ हिस्सा कुछ खास सेक्टर्स को देना होता है। कोटक ने कहा कि इन लागतों के बावजूद बैंक 8.5% की फ्लोटिंग रेट पर होम लोन दे रहे हैं, जबकि 9% पर उधार ले रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप 0.5% का निगेटिव स्प्रेड हो रहा है।

रेपो रेट में गिरावट की उम्मीद

कोटक ने कहा कि पूरे बैंकिग सिस्टम में रिटेल डिपॉजिट की धीमी ग्रोथ है। उधर रेपो रेट्स में और गिरावट की उम्मीद है, इसलिए कॉस्ट और लोन की रेट्स दोनों को मैनेज करना बड़ी चुनौती रहेगी। अधिकांश अर्थशास्त्रियों ने अप्रैल में रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती का अनुमान लगाया है। इससे पहले फरवरी में आरबीआई ने रेपो रेट को 0.25 फीसदी घटाकर 6.25% किया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/asias-richest-banker-warns-the-big-trouble-facing-the-banking/article-15920

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.