Axis Securities ने सेबी के साथ मिलकर ये मामला सुलझाया, ₹14.62 लाख चुकाना पड़ा

Business News

अपने निपटान आदेश में, सेबी ने कहा कि ब्रोकर ने 14. 62 लाख रुपये की निपटान राशि वापस कर दी और परिणामस्वरूप एक्सिस सिक्योरिटीज के खिलाफ 4 जून, 2024 को कारण बताओ नोटिस के तहत शुरू की गई तत्काल कार्यवाही का निपटारा किया जाता है।

एक्सिस सिक्योरिटीज ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसने बाजार नियामक सेबी के साथ अपने पूर्व कर्मचारी विक्रांत भीमराव कदम और उनके दोस्त द्वारा फ्रंट-रनिंग ट्रेड से जुड़े एक मामले का निपटारा कर लिया है। कंपनी को इसके बदले निपटान राशि के तौर पर 14. 62 लाख रुपये का भुगतान करना पड़ा। पीटीआई की खबर के मुताबिक, आरोप लगाया गया कि स्टॉक ब्रोकर के रूप में एक्सिस सिक्योरिटीज ने अपने डीलर और शाखा प्रबंधक अनुपालन नीति में मामले में उचित सावधानी बरतने में विफल रही।

तत्काल कार्यवाही का निपटारा

खबर के मुताबिक, यह आदेश तब आया जब एक्सिस सिक्योरिटीज ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के सामने एक एप्लीकेशन दिया, जिसमें तथ्यों के निष्कर्षों और कानून के निष्कर्षों को स्वीकार या अस्वीकार किए बिना ब्रोकर नियमों के उल्लंघन का निपटान करने का प्रस्ताव दिया गया था। अपने निपटान आदेश में, सेबी ने कहा कि ब्रोकर ने 14. 62 लाख रुपये की निपटान राशि वापस कर दी और परिणामस्वरूप एक्सिस सिक्योरिटीज के खिलाफ 4 जून, 2024 को कारण बताओ नोटिस के तहत शुरू की गई तत्काल कार्यवाही का निपटारा किया जाता है।

विक्रांत भीमराव कदम अब कर्मचारी नहीं

बाजार नियामक ने एक बयान में कहा कि कथित फ्रंटरनर मंदार उल्हास भटकर किसी भी तरह से एक्सिस सिक्योरिटीज का कर्मचारी या उससे जुड़ा नहीं रहा है, और विक्रांत भीमराव कदम अब एक्सिस सिक्योरिटीज का कर्मचारी नहीं है। एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि उसने प्रक्रिया समीक्षा के माध्यम से अपने संचालन को मजबूत किया है और अनैतिक प्रथाओं के लिए शून्य सहिष्णुता बनाए रखी है, जिससे ईमानदारी के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित किया जा सके।

फ्रंट-रनिंग ट्रेड होने का संदेह

नियामक ने मंदार उल्हास भटकर और उससे संबंधित/संबद्ध कुछ दूसरी संस्थाओं की व्यापारिक गतिविधियों के मामले में जांच की थी, जिन पर एसवीआई कंसॉलिडेटेड प्राइवेट लिमिटेड (बिग क्लाइंट, एक्सिस सिक्योरिटीज का क्लाइंट) के फ्रंट-रनिंग ट्रेड होने का संदेह है। जांच में, प्रथम दृष्टया पाया गया कि विक्रांत भीमराव कदम, जो एक्सिस सिक्योरिटीज के साथ डीलर के रूप में काम करता था, और उसका बचपन का दोस्त भटकर, एनएसई के इक्विटी और डेरिवेटिव सेगमेंट में बिग क्लाइंट के ट्रेडों को फ्रंट-रनिंग कर रहा था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Dec 2024 By दैनिक जागरण

Axis Securities ने सेबी के साथ मिलकर ये मामला सुलझाया, ₹14.62 लाख चुकाना पड़ा

Business News

एक्सिस सिक्योरिटीज ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसने बाजार नियामक सेबी के साथ अपने पूर्व कर्मचारी विक्रांत भीमराव कदम और उनके दोस्त द्वारा फ्रंट-रनिंग ट्रेड से जुड़े एक मामले का निपटारा कर लिया है। कंपनी को इसके बदले निपटान राशि के तौर पर 14. 62 लाख रुपये का भुगतान करना पड़ा। पीटीआई की खबर के मुताबिक, आरोप लगाया गया कि स्टॉक ब्रोकर के रूप में एक्सिस सिक्योरिटीज ने अपने डीलर और शाखा प्रबंधक अनुपालन नीति में मामले में उचित सावधानी बरतने में विफल रही।

तत्काल कार्यवाही का निपटारा

खबर के मुताबिक, यह आदेश तब आया जब एक्सिस सिक्योरिटीज ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के सामने एक एप्लीकेशन दिया, जिसमें तथ्यों के निष्कर्षों और कानून के निष्कर्षों को स्वीकार या अस्वीकार किए बिना ब्रोकर नियमों के उल्लंघन का निपटान करने का प्रस्ताव दिया गया था। अपने निपटान आदेश में, सेबी ने कहा कि ब्रोकर ने 14. 62 लाख रुपये की निपटान राशि वापस कर दी और परिणामस्वरूप एक्सिस सिक्योरिटीज के खिलाफ 4 जून, 2024 को कारण बताओ नोटिस के तहत शुरू की गई तत्काल कार्यवाही का निपटारा किया जाता है।

विक्रांत भीमराव कदम अब कर्मचारी नहीं

बाजार नियामक ने एक बयान में कहा कि कथित फ्रंटरनर मंदार उल्हास भटकर किसी भी तरह से एक्सिस सिक्योरिटीज का कर्मचारी या उससे जुड़ा नहीं रहा है, और विक्रांत भीमराव कदम अब एक्सिस सिक्योरिटीज का कर्मचारी नहीं है। एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि उसने प्रक्रिया समीक्षा के माध्यम से अपने संचालन को मजबूत किया है और अनैतिक प्रथाओं के लिए शून्य सहिष्णुता बनाए रखी है, जिससे ईमानदारी के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित किया जा सके।

फ्रंट-रनिंग ट्रेड होने का संदेह

नियामक ने मंदार उल्हास भटकर और उससे संबंधित/संबद्ध कुछ दूसरी संस्थाओं की व्यापारिक गतिविधियों के मामले में जांच की थी, जिन पर एसवीआई कंसॉलिडेटेड प्राइवेट लिमिटेड (बिग क्लाइंट, एक्सिस सिक्योरिटीज का क्लाइंट) के फ्रंट-रनिंग ट्रेड होने का संदेह है। जांच में, प्रथम दृष्टया पाया गया कि विक्रांत भीमराव कदम, जो एक्सिस सिक्योरिटीज के साथ डीलर के रूप में काम करता था, और उसका बचपन का दोस्त भटकर, एनएसई के इक्विटी और डेरिवेटिव सेगमेंट में बिग क्लाइंट के ट्रेडों को फ्रंट-रनिंग कर रहा था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/axis-securities-settled-this-matter-with-sebi-had-to-pay/article-4767

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.