बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने तोड़ा मुनाफे का रिकॉर्ड, तेल से हुई सबसे ज्यादा कमाई

Business News

पतंजलि फूड लिमिटेड के मुताबिक, उसकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया खाने वाला तेल है. तेल से उसकी कमाई में बंपर इजाफा हुआ है. दरअसल, कंपनी को दिसंबर तिमाही में हुई कुल कमाई में से 6,717 करोड़ रुपये सिर्फ इडिबल ऑयल सेग्मेंट से आए हैं.

रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान बनाने वाली बाबा रामदेव की FMCG कंपनी पतंजलि फूड्स ने कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पतंजलि फूड्स का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही मे नेट प्रॉफिट 71.29 प्रतिशत बढ़कर 370.93 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी.

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 216.54 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था. चालू वित्त वर्ष अक्टूबर- दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 9,103.13 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,910.70 करोड़ रुपये थी. उक्त अवधि में कंपनी का खर्च बढ़कर 8,652.53 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 7,651.51 करोड़ रुपये था.

इस चीज से हुई सबसे ज्यादा कमाई

पतंजलि फूड लिमिटेड के मुताबिक, उसकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया खाने वाला तेल है. तेल से उसकी कमाई में बंपर इजाफा हुआ है. दरअसल, कंपनी को दिसंबर तिमाही में हुई कुल कमाई में से 6,717 करोड़ रुपये सिर्फ इडिबल ऑयल सेग्मेंट से आए हैं. वहीं, पिछले साल की समान तिमाही के दौरान ये आंकड़ा 5,483 करोड़ रुपये था, इस बार इस कमाई में 23 फीसदी का इजाफा हुआ है.

इस चीज पर बढ़ा खर्च

कंपनी के खर्च की बात करें तो पतंजलि फूड्स ने अपनी मार्केटिंग स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है और ग्राहकों के बीच भरोसा बनाए रखने के लिए मार्केटिंग पर जमकर पैसे खर्च किए हैं. बाबा रामदेव की कंपनी ने दिसंबर तिमाही में अपने कुल खर्चों का 2.5 फीसदी एड्स और सेल्स प्रमोशन पर खर्च किया है. ये पिछली 10 तिमाहिओं में खर्च किए पैसों में सबसे ज्यादा है. कंपनी के ब्रांड प्रोमोशंस के लिए स्टार्स की बात करें तो फिलहाली पतंजलि शिल्पा शेट्टी, शाहिद कपूर, एमएस धोनी और भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल से अपना प्रमोशन करा रही है.

शेयर का हाल

पतंजलि फूड्स ने खुद तो मुनाफा कमाया ही है बल्कि उसने अपने निवेशकों को भी बीते समय में बंपर मुनाफा दिलाया है. एक साल के रिटर्न की बात करें तो पतंजलि फूड्स ने निवेशकों को 19 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि 5 साल में कंपनी ने 78 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है. कंपनी के शेयर फ़िलहाल 1,854 रुपये के भाव पर हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने तोड़ा मुनाफे का रिकॉर्ड, तेल से हुई सबसे ज्यादा कमाई

Business News

रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान बनाने वाली बाबा रामदेव की FMCG कंपनी पतंजलि फूड्स ने कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पतंजलि फूड्स का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही मे नेट प्रॉफिट 71.29 प्रतिशत बढ़कर 370.93 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी.

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 216.54 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था. चालू वित्त वर्ष अक्टूबर- दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 9,103.13 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,910.70 करोड़ रुपये थी. उक्त अवधि में कंपनी का खर्च बढ़कर 8,652.53 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 7,651.51 करोड़ रुपये था.

इस चीज से हुई सबसे ज्यादा कमाई

पतंजलि फूड लिमिटेड के मुताबिक, उसकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया खाने वाला तेल है. तेल से उसकी कमाई में बंपर इजाफा हुआ है. दरअसल, कंपनी को दिसंबर तिमाही में हुई कुल कमाई में से 6,717 करोड़ रुपये सिर्फ इडिबल ऑयल सेग्मेंट से आए हैं. वहीं, पिछले साल की समान तिमाही के दौरान ये आंकड़ा 5,483 करोड़ रुपये था, इस बार इस कमाई में 23 फीसदी का इजाफा हुआ है.

इस चीज पर बढ़ा खर्च

कंपनी के खर्च की बात करें तो पतंजलि फूड्स ने अपनी मार्केटिंग स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है और ग्राहकों के बीच भरोसा बनाए रखने के लिए मार्केटिंग पर जमकर पैसे खर्च किए हैं. बाबा रामदेव की कंपनी ने दिसंबर तिमाही में अपने कुल खर्चों का 2.5 फीसदी एड्स और सेल्स प्रमोशन पर खर्च किया है. ये पिछली 10 तिमाहिओं में खर्च किए पैसों में सबसे ज्यादा है. कंपनी के ब्रांड प्रोमोशंस के लिए स्टार्स की बात करें तो फिलहाली पतंजलि शिल्पा शेट्टी, शाहिद कपूर, एमएस धोनी और भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल से अपना प्रमोशन करा रही है.

शेयर का हाल

पतंजलि फूड्स ने खुद तो मुनाफा कमाया ही है बल्कि उसने अपने निवेशकों को भी बीते समय में बंपर मुनाफा दिलाया है. एक साल के रिटर्न की बात करें तो पतंजलि फूड्स ने निवेशकों को 19 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि 5 साल में कंपनी ने 78 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है. कंपनी के शेयर फ़िलहाल 1,854 रुपये के भाव पर हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/baba-ramdevs-company-patanjali-broke-the-record-of-profit-from/article-9975

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.