अगले हफ्ते नहीं होगी बैंकों की हड़ताल, कर्मचारी संगठनों ने टाला फैसला

Business News

बैंक कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगों में हर हफ्ते दो दिनों की छुट्टी और सभी कर्मचारी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती करना शामिल हैं। प्रस्तावित हड़ताल को टालने का फैसला मुख्य श्रम आयुक्त के सामने लिया गया है, जिन्होंने सभी पक्षों को सुलह बैठक के लिए बुलाया था।

देश के करोड़ों आम लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आ रही है। बैंक कर्मचारी संगठनों ने अगले हफ्ते दो दिनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टालने का फैसला किया है। संगठनों ने शुक्रवार को वित्त मंत्रालय और आईबीए (Indian Banks' Association) से अपनी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल टाल दी है। बताते चलें कि, संगठनों ने पहले से तय किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, देशभर के बैंकों में सोमवार और मंगलवार को दो दिनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया था। 9 बैंक कर्मचारी संघों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 24 और 25 मार्च को हड़ताल का आह्वान किया था। 

क्या हैं बैंक कर्मचारी संगठनों की मांग

बैंक कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगों में हर हफ्ते दो दिनों की छुट्टी और सभी कर्मचारी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती करना शामिल हैं। प्रस्तावित हड़ताल को टालने का फैसला मुख्य श्रम आयुक्त के सामने लिया गया है, जिन्होंने सभी पक्षों को सुलह बैठक के लिए बुलाया था। भारतीय बैंक संघ और वित्त मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने कर्मचारी संगठनों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। UFBU ने कर्मचारियों के प्रदर्शन की समीक्षा और उससे जुड़े प्रोत्साहन (PLI) पर वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के हालिया निर्देशों को तत्काल वापस लेने की मांग भी की थी। कर्मचारी संगठन का कहना है कि इस निर्देश से कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा को खतरा पहुंचता है और कर्मचारियों के बीच विभाजन पैदा होता है।

लगातार 4 दिन ठप हो जाता बैंकों का कामकाज

बैंक कर्मचारी संगठनों का इस ताजा फैसले से देश के करोड़ों आम ग्राहक राहत की सांस लेंगे। अगर कर्मचारी संगठन हड़ताल के अपने फैसले को कायम रखते तो बैंकों का कामकाज लगातार 4 दिनों के लिए ठप रहता है। दरअसल, 22 मार्च को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है और 23 मार्च को रविवार की वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। जिसके बाद सोमवार, 24 मार्च और मंगलवार, 25 मार्च को हड़ताल का कार्यक्रम तय था। ऐसे में आम लोगों के काम सीधे-सीधे 4 दिनों के लिए अटक जाते, जिससे उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Mar 2025 By दैनिक जागरण

अगले हफ्ते नहीं होगी बैंकों की हड़ताल, कर्मचारी संगठनों ने टाला फैसला

Business News

देश के करोड़ों आम लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आ रही है। बैंक कर्मचारी संगठनों ने अगले हफ्ते दो दिनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टालने का फैसला किया है। संगठनों ने शुक्रवार को वित्त मंत्रालय और आईबीए (Indian Banks' Association) से अपनी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल टाल दी है। बताते चलें कि, संगठनों ने पहले से तय किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, देशभर के बैंकों में सोमवार और मंगलवार को दो दिनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया था। 9 बैंक कर्मचारी संघों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 24 और 25 मार्च को हड़ताल का आह्वान किया था। 

क्या हैं बैंक कर्मचारी संगठनों की मांग

बैंक कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगों में हर हफ्ते दो दिनों की छुट्टी और सभी कर्मचारी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती करना शामिल हैं। प्रस्तावित हड़ताल को टालने का फैसला मुख्य श्रम आयुक्त के सामने लिया गया है, जिन्होंने सभी पक्षों को सुलह बैठक के लिए बुलाया था। भारतीय बैंक संघ और वित्त मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने कर्मचारी संगठनों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। UFBU ने कर्मचारियों के प्रदर्शन की समीक्षा और उससे जुड़े प्रोत्साहन (PLI) पर वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के हालिया निर्देशों को तत्काल वापस लेने की मांग भी की थी। कर्मचारी संगठन का कहना है कि इस निर्देश से कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा को खतरा पहुंचता है और कर्मचारियों के बीच विभाजन पैदा होता है।

लगातार 4 दिन ठप हो जाता बैंकों का कामकाज

बैंक कर्मचारी संगठनों का इस ताजा फैसले से देश के करोड़ों आम ग्राहक राहत की सांस लेंगे। अगर कर्मचारी संगठन हड़ताल के अपने फैसले को कायम रखते तो बैंकों का कामकाज लगातार 4 दिनों के लिए ठप रहता है। दरअसल, 22 मार्च को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है और 23 मार्च को रविवार की वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। जिसके बाद सोमवार, 24 मार्च और मंगलवार, 25 मार्च को हड़ताल का कार्यक्रम तय था। ऐसे में आम लोगों के काम सीधे-सीधे 4 दिनों के लिए अटक जाते, जिससे उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/banks-strike-will-not-be-done-next-week/article-14915

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.