बड़ौदा यूपी बैंक बना देश का पहला ऐसा RRB, कुल कारोबार में अपने नाम दर्ज की ये उपलब्धि

Business News

बीते वित्तीय वर्ष 2023-24 की समाप्ति पर बड़ौदा यूपी बैंक का कुल कारोबार 92,986.42 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। साथ ही समान अवधि में बैंक का शुद्ध लाभ ₹332.55 करोड़ दर्ज किया गया था।

देश के अग्रणी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में एक 'बड़ौदा यूपी बैंक' ने अपने कुल कारोबार का आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपये पार कर गया है। इसके साथ ही बड़ौदा यूपी बैंक इतना कारोबार करने वाला देश का पहला आरआरबी बन गया है। बड़ौदा यूपी बैंक के चेयरमैन दविंदर पाल ग्रोवर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि बैंक के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। बैंक ने यह आंकड़ा 26 मार्च 2025 को हासिल किया है।

स्टेकहोल्डर्स और मूल्यवान ग्राहकों की भूमिका अहम

इस खास मौके पर बड़ौदा यूपी बैंक के चेयरमैन ने कहा कि इस बेहद खास उपलब्धि के लिए हम अपने सभी स्टेकहोल्डर्स, मूल्यवान ग्राहकों का खासतौर पर धन्यवाद कहना चाहते हैं जिनका विश्वास और सहयोग हमें मिला। उन्होंने सभी कर्मचारियों के अटूट समर्पण, कड़ी मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि हमें इसका गर्व है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2025 तक 2500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कारोबार ग्रोथ करते हुए नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी है।

बैंक के वित्तीय नतीजों में बढ़त

खबर के मुताबिक, बीते वित्तीय वर्ष 2023-24 की समाप्ति पर बड़ौदा यूपी बैंक का कुल कारोबार 92,986.42 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समाप्ति पर यानी 31 मार्च 2023 को 83474.47 करोड़ के कुल व्यवसाय के मुकाबले 11.40% की बढ़त थी। 31 मार्च 2024 को बैंक की CASA जमा राशि वित्तीय वर्ष 2022-23 के 42,354.77 करोड़ रुपये मुकाबले 45,056.84 करोड़ दर्ज की गई थी। इसी तरह, बैंक का क्रेडिट डिपॉजिट रेशियो 31 मार्च 2023 के 40.17% की तुलना में 587 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 31 मार्च 2024 को 46.04% हो गया था।

FY2023-24 में बैंक का नेट प्रॉफिट

वित्तीय वर्ष 2023-24 में दौरान बैंक का शुद्ध लाभ इससे पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के 117.33 करोड़ के मुकाबले बढ़कर 332.55 करोड़ रहा था। बैंक का CRAR वित्तीय वर्ष 2023-24 की समाप्ति तारीख 31 मार्च को 10.57% रहा था, जो क्षेत्रीय ग्रामीण बैकों के लिये CRAR की न्यूनतम नियामक जरूरतों से 9% से अधिक दर्ज किया गया। इसी तरह, बैंक का पूंजी और रिजर्व फंड 31 मार्च 2023 के 2,551.44 करोड़ के मुकाबले बढ़कर बीते 31 मार्च 2024 को 2,944.90 करोड़ रुपये रहा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बड़ौदा यूपी बैंक बना देश का पहला ऐसा RRB, कुल कारोबार में अपने नाम दर्ज की ये उपलब्धि

Business News

देश के अग्रणी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में एक 'बड़ौदा यूपी बैंक' ने अपने कुल कारोबार का आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपये पार कर गया है। इसके साथ ही बड़ौदा यूपी बैंक इतना कारोबार करने वाला देश का पहला आरआरबी बन गया है। बड़ौदा यूपी बैंक के चेयरमैन दविंदर पाल ग्रोवर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि बैंक के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। बैंक ने यह आंकड़ा 26 मार्च 2025 को हासिल किया है।

स्टेकहोल्डर्स और मूल्यवान ग्राहकों की भूमिका अहम

इस खास मौके पर बड़ौदा यूपी बैंक के चेयरमैन ने कहा कि इस बेहद खास उपलब्धि के लिए हम अपने सभी स्टेकहोल्डर्स, मूल्यवान ग्राहकों का खासतौर पर धन्यवाद कहना चाहते हैं जिनका विश्वास और सहयोग हमें मिला। उन्होंने सभी कर्मचारियों के अटूट समर्पण, कड़ी मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि हमें इसका गर्व है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2025 तक 2500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कारोबार ग्रोथ करते हुए नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी है।

बैंक के वित्तीय नतीजों में बढ़त

खबर के मुताबिक, बीते वित्तीय वर्ष 2023-24 की समाप्ति पर बड़ौदा यूपी बैंक का कुल कारोबार 92,986.42 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समाप्ति पर यानी 31 मार्च 2023 को 83474.47 करोड़ के कुल व्यवसाय के मुकाबले 11.40% की बढ़त थी। 31 मार्च 2024 को बैंक की CASA जमा राशि वित्तीय वर्ष 2022-23 के 42,354.77 करोड़ रुपये मुकाबले 45,056.84 करोड़ दर्ज की गई थी। इसी तरह, बैंक का क्रेडिट डिपॉजिट रेशियो 31 मार्च 2023 के 40.17% की तुलना में 587 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 31 मार्च 2024 को 46.04% हो गया था।

FY2023-24 में बैंक का नेट प्रॉफिट

वित्तीय वर्ष 2023-24 में दौरान बैंक का शुद्ध लाभ इससे पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के 117.33 करोड़ के मुकाबले बढ़कर 332.55 करोड़ रहा था। बैंक का CRAR वित्तीय वर्ष 2023-24 की समाप्ति तारीख 31 मार्च को 10.57% रहा था, जो क्षेत्रीय ग्रामीण बैकों के लिये CRAR की न्यूनतम नियामक जरूरतों से 9% से अधिक दर्ज किया गया। इसी तरह, बैंक का पूंजी और रिजर्व फंड 31 मार्च 2023 के 2,551.44 करोड़ के मुकाबले बढ़कर बीते 31 मार्च 2024 को 2,944.90 करोड़ रुपये रहा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/baroda-up-bank-became-the-countrys-first-such-rrb-in/article-15698

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.