चाय की महंगी चुस्की के लिए रहिए तैयार! TATA बढ़ाएगी कीमत, इस साल अबतक हुई है इतनी बढ़ोतरी

Business News

टाटा टी, देश में चाय खुदरा बाजार में लगभग 28 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रखती है और इस श्रेणी में हिंदुस्तान यूनिलीवर के साथ प्रतिस्पर्धा करती है

अगर आप भी टाटा की चाय पीते हैं तो अगले कुछ महीनों बाद आपको महंगी चुस्की लेने के लिए तैयार रहना चाहिए। दरअसल, टाटा टी अगले कुछ महीनों में अपने ब्रांड पोर्टफोलियो में कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। बुधवार को एक बड़े अधिकारी ने यह जानकारी दी। भाषा की खबर के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि कंपनी का इरादा अपने लाभ मार्जिन का विस्तार करना है, जो लागत कीमतों में उछाल के कारण प्रभावित हुआ है।

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को वृद्धि की उम्मीद

खबर के मुताबिक, कंपनी के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक सुनील ए डिसूजा ने कहा कि मूल कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को कुल मात्रा में वृद्धि की उम्मीद है, जो शहरी क्षेत्रों में बाढ़, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुस्ती और विकास में सामान्य मंदी जैसे कारणों से प्रभावित हुई थी। राजस्व में 11 प्रतिशत की वृद्धि के बावजूद जुलाई-सितंबर तिमाही में मुनाफे में एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने वाली कंपनी को लगता है कि आपूर्ति में व्यवधान के चलते इस साल चाय की कीमतों में 25 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

चाय खुदरा बाजार में 28% बाजार हिस्सेदारी

टाटा टी, देश में चाय खुदरा बाजार में लगभग 28 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रखती है और इस श्रेणी में हिंदुस्तान यूनिलीवर के साथ प्रतिस्पर्धा करती है। चाय की कीमतों में वृद्धि के बारे में विस्तार से बताते हुए, डिसूजा ने कहा कि कुल चाय उत्पादन में 20 प्रतिशत की गिरावट आई है, और इसके अलावा, निर्यात में वृद्धि हुई है। इसके अतिरिक्त, चाय बोर्ड ने सामान्य रूप से दिसंबर के मध्य के बजाय नवंबर के अंत में चाय की पत्तियों को तोड़ने का काम बंद करने का फैसला किया है, जिससे आपूर्ति पर अधिक प्रभाव पड़ेगा।

जनवरी से जुलाई के बीच चाय निर्यात

देश का चाय निर्यात इस साल जनवरी से जुलाई के बीच सालाना आधार पर 23.79 प्रतिशत बढ़कर 14.45 करोड़ किलोग्राम हो गया। चाय बोर्ड के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2023 इसी अवधि में निर्यात 11.67 करोड़ किलोग्राम रहा था। हालांकि, निर्यात से प्राप्ति 2024 के पहले सात महीनों में सालाना आधार पर 264.96 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर 256.37 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।tea-file-1729702406

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Oct 2024 By दैनिक जागरण

चाय की महंगी चुस्की के लिए रहिए तैयार! TATA बढ़ाएगी कीमत, इस साल अबतक हुई है इतनी बढ़ोतरी

Business News

अगर आप भी टाटा की चाय पीते हैं तो अगले कुछ महीनों बाद आपको महंगी चुस्की लेने के लिए तैयार रहना चाहिए। दरअसल, टाटा टी अगले कुछ महीनों में अपने ब्रांड पोर्टफोलियो में कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। बुधवार को एक बड़े अधिकारी ने यह जानकारी दी। भाषा की खबर के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि कंपनी का इरादा अपने लाभ मार्जिन का विस्तार करना है, जो लागत कीमतों में उछाल के कारण प्रभावित हुआ है।

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को वृद्धि की उम्मीद

खबर के मुताबिक, कंपनी के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक सुनील ए डिसूजा ने कहा कि मूल कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को कुल मात्रा में वृद्धि की उम्मीद है, जो शहरी क्षेत्रों में बाढ़, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुस्ती और विकास में सामान्य मंदी जैसे कारणों से प्रभावित हुई थी। राजस्व में 11 प्रतिशत की वृद्धि के बावजूद जुलाई-सितंबर तिमाही में मुनाफे में एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने वाली कंपनी को लगता है कि आपूर्ति में व्यवधान के चलते इस साल चाय की कीमतों में 25 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

चाय खुदरा बाजार में 28% बाजार हिस्सेदारी

टाटा टी, देश में चाय खुदरा बाजार में लगभग 28 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रखती है और इस श्रेणी में हिंदुस्तान यूनिलीवर के साथ प्रतिस्पर्धा करती है। चाय की कीमतों में वृद्धि के बारे में विस्तार से बताते हुए, डिसूजा ने कहा कि कुल चाय उत्पादन में 20 प्रतिशत की गिरावट आई है, और इसके अलावा, निर्यात में वृद्धि हुई है। इसके अतिरिक्त, चाय बोर्ड ने सामान्य रूप से दिसंबर के मध्य के बजाय नवंबर के अंत में चाय की पत्तियों को तोड़ने का काम बंद करने का फैसला किया है, जिससे आपूर्ति पर अधिक प्रभाव पड़ेगा।

जनवरी से जुलाई के बीच चाय निर्यात

देश का चाय निर्यात इस साल जनवरी से जुलाई के बीच सालाना आधार पर 23.79 प्रतिशत बढ़कर 14.45 करोड़ किलोग्राम हो गया। चाय बोर्ड के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2023 इसी अवधि में निर्यात 11.67 करोड़ किलोग्राम रहा था। हालांकि, निर्यात से प्राप्ति 2024 के पहले सात महीनों में सालाना आधार पर 264.96 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर 256.37 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।tea-file-1729702406

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/be-ready-to-sip-expensive-tea-tata-will-increase-the/article-1891

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.