बजट से पहले सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा उछलकर खुला, निफ्टी भी तेज, ये स्टॉक्स चमके

Business News

क्या सरकार की तरफ से 1 फरवरी को बजट में की गई घोषणाएं लगातार कमजोर हो चुके बाजार में जान फूंक सकेंगी? निवेशकों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

भारतीय शेयर बाजार आम बजट 2025-26 के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी। घरेलू शेयर बाजार को शनिवार को पेश होने वाले बजट से ढेरों उम्मीदें हैं। क्या सरकार की तरफ से 1 फरवरी को बजट में की गई घोषणाएं लगातार कमजोर हो चुके बाजार में जान फूंक सकेंगी? निवेशकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। 1 फरवरी को गिफ्ट निफ्टी ने बाजारों के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत दिया। हालांकि, शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी आई और बजट को समर्थन मिला। आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल, इससे जुड़ी हर हलचल का अपडेट लेने के लिए आप लगातार हमारे साथ बने रहें।

Live updates : SHARE MARKET LIVE

  • 9:49 AM

    आईटीसी के शेयरों के लिए बेहतर रहा है बाजार

    बजट आमतौर पर आईटीसी के शेयरों के लिए अनुकूल रहा है। बीते 10 बजट दिनों में से 9 दिन कंपनी के स्टॉक में तेजी रही है। साल 2017 से इसमें औसतन 1.86% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

  • 9:36 AM 

    सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी मजबूत

    कारोबार के शुरुआत दौर में रियल्टी इंडेक्स में 1% से ज़्यादा की बढ़त देखी गई जबकि बैंक, आईटी, पीएसयू में गिरावट देखी गई। हालांकि, एफएमसीजी, मेटल, ऑटो में स्थिर कारोबार देखा जा रहा।

  • 9:25 AM 

    टॉप गेनर टॉप लूजर स्टॉक्स

    कारोबार के शुरुआती सत्र में निफ्टी पर सन फार्मा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, अपोलो हॉस्पिटल्स प्रमुख लाभ वाले शेयरों में शामिल थे, जबकि ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प, बीपीसीएल, एसबीआई लाइफ और नेस्ले नुकसान में रहे।

  • 9:24 AM 

    निफ्टी भी हरे निशान में

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 16.25 अंक की तेजी के साथ 23,524.65 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।

  • 9:19 AM 

    सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा उछलकर खुला

    बजट से पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का बेंचमार्क सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा उछलकर खुला। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 104.68 अंक की तेजी के साथ 77,605.25 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

  • 9:03 AM 

    प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 111 अंक लुढ़का, निफ्टी हरे निशान में

    प्री-ओपनिंग में सुबह 9 बजे सेंसेक्स 111.44 अंक लुढ़क गया और यह 77,389.13 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी 246.7 अंक उछलकर 23,755.10 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

  • 8:33 AM 

    31 जनवरी को जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार

    बजट के दिन से ठीक एक दिन पहले यानी 31 जनवरी को सेंसेक्स 740.76 अंक बढ़कर 77,500.57 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 258.90 अंक बढ़कर 23,508.40 पर बंद हुआ था।

  • 8:30 AM 

    बजट के दिन निफ्टी में देखा गया है उतार-चढ़ाव

    आज से पहले के बजट के दिन निफ्टी 50 में उतार-चढ़ाव देखा गया है। 2024 में बजट के दिन निफ्टी 50 में 0.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। जबकि 2021 में बजट के दिन यह 4.7 प्रतिशत उछला था।

  • 8:22 AM 

    बाजार में उतार-चढ़ाव रहने की उम्मीद

    आज यानी 1 फरवरी 2025 को बजट के दौरान शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रहने की उम्मीद है। रक्षा, रेलवे, बुनियादी ढांचा और बैंक जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित होने की संभावना है।

  • 8:20 AM 

    आर्थिक क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की उम्मीद

    निवेशकों और व्यापारियों सहित अन्य वर्ग आर्थिक क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की उम्मीद कर रहे हैं।

  • 8:13 AM 

    निर्मला सीतारमण बजट पेश करने के लिए तैयार

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपना आठवां बजट पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

  • 8:07 AM 

    बजट के मौके पर शनिवार को खुले हैं शेयर बाजार

    शेयर बाजार आज 1 फरवरी को खुले हैं। स्टॉक एक्सचेंज बजट 2025-26 के मौके पर एक स्पेशल ट्रेडिंग सेशन आयोजित कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बजट से पहले सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा उछलकर खुला, निफ्टी भी तेज, ये स्टॉक्स चमके

Business News

भारतीय शेयर बाजार आम बजट 2025-26 के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी। घरेलू शेयर बाजार को शनिवार को पेश होने वाले बजट से ढेरों उम्मीदें हैं। क्या सरकार की तरफ से 1 फरवरी को बजट में की गई घोषणाएं लगातार कमजोर हो चुके बाजार में जान फूंक सकेंगी? निवेशकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। 1 फरवरी को गिफ्ट निफ्टी ने बाजारों के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत दिया। हालांकि, शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी आई और बजट को समर्थन मिला। आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल, इससे जुड़ी हर हलचल का अपडेट लेने के लिए आप लगातार हमारे साथ बने रहें।

Live updates : SHARE MARKET LIVE

  • 9:49 AM

    आईटीसी के शेयरों के लिए बेहतर रहा है बाजार

    बजट आमतौर पर आईटीसी के शेयरों के लिए अनुकूल रहा है। बीते 10 बजट दिनों में से 9 दिन कंपनी के स्टॉक में तेजी रही है। साल 2017 से इसमें औसतन 1.86% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

  • 9:36 AM 

    सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी मजबूत

    कारोबार के शुरुआत दौर में रियल्टी इंडेक्स में 1% से ज़्यादा की बढ़त देखी गई जबकि बैंक, आईटी, पीएसयू में गिरावट देखी गई। हालांकि, एफएमसीजी, मेटल, ऑटो में स्थिर कारोबार देखा जा रहा।

  • 9:25 AM 

    टॉप गेनर टॉप लूजर स्टॉक्स

    कारोबार के शुरुआती सत्र में निफ्टी पर सन फार्मा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, अपोलो हॉस्पिटल्स प्रमुख लाभ वाले शेयरों में शामिल थे, जबकि ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प, बीपीसीएल, एसबीआई लाइफ और नेस्ले नुकसान में रहे।

  • 9:24 AM 

    निफ्टी भी हरे निशान में

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 16.25 अंक की तेजी के साथ 23,524.65 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।

  • 9:19 AM 

    सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा उछलकर खुला

    बजट से पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का बेंचमार्क सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा उछलकर खुला। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 104.68 अंक की तेजी के साथ 77,605.25 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

  • 9:03 AM 

    प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 111 अंक लुढ़का, निफ्टी हरे निशान में

    प्री-ओपनिंग में सुबह 9 बजे सेंसेक्स 111.44 अंक लुढ़क गया और यह 77,389.13 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी 246.7 अंक उछलकर 23,755.10 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

  • 8:33 AM 

    31 जनवरी को जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार

    बजट के दिन से ठीक एक दिन पहले यानी 31 जनवरी को सेंसेक्स 740.76 अंक बढ़कर 77,500.57 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 258.90 अंक बढ़कर 23,508.40 पर बंद हुआ था।

  • 8:30 AM 

    बजट के दिन निफ्टी में देखा गया है उतार-चढ़ाव

    आज से पहले के बजट के दिन निफ्टी 50 में उतार-चढ़ाव देखा गया है। 2024 में बजट के दिन निफ्टी 50 में 0.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। जबकि 2021 में बजट के दिन यह 4.7 प्रतिशत उछला था।

  • 8:22 AM 

    बाजार में उतार-चढ़ाव रहने की उम्मीद

    आज यानी 1 फरवरी 2025 को बजट के दौरान शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रहने की उम्मीद है। रक्षा, रेलवे, बुनियादी ढांचा और बैंक जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित होने की संभावना है।

  • 8:20 AM 

    आर्थिक क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की उम्मीद

    निवेशकों और व्यापारियों सहित अन्य वर्ग आर्थिक क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की उम्मीद कर रहे हैं।

  • 8:13 AM 

    निर्मला सीतारमण बजट पेश करने के लिए तैयार

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपना आठवां बजट पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

  • 8:07 AM 

    बजट के मौके पर शनिवार को खुले हैं शेयर बाजार

    शेयर बाजार आज 1 फरवरी को खुले हैं। स्टॉक एक्सचेंज बजट 2025-26 के मौके पर एक स्पेशल ट्रेडिंग सेशन आयोजित कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/before-the-budget-sensex-jumped-more-than-100-points-and/article-9121

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.