सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट: चांदी 2.37 लाख, सोना 1.52 लाख पर आ गया

बिजनेस न्यूज

On

अमेरिका-ईरान तनाव और प्रॉफिट बुकिंग से पिछले 5 दिन में सोना ₹4 हजार और चांदी ₹31 हजार सस्ती हुई

सोना और चांदी की कीमतों में गुरुवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत ₹13,000 घटकर ₹2.37 लाख पर पहुंच गई। इसी तरह, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹4,000 की गिरावट के बाद ₹1.52 लाख पर कारोबार कर रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद निवेशक इस बार धातुओं में नहीं बल्कि कैश में निवेश कर रहे हैं। जनवरी में सोने और चांदी के दाम अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच चुके थे, जिससे बड़े निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी।

सोने और चांदी का हाल

24 कैरेट सोना: ₹1,51,637 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: ₹1,38,899

18 कैरेट सोना: ₹1,13,728

14 कैरेट सोना: ₹88,708

चांदी: एक किलो ₹2.37 लाख

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत: दिल्ली ₹1,54,790, मुंबई ₹1,54,640, चेन्नई ₹1,56,000, कोलकाता ₹1,54,640, जयपुर ₹1,54,790।

इस साल की शुरुआत में सोने और चांदी में तेजी रही थी। 31 दिसंबर 2025 को सोना ₹1.33 लाख प्रति 10 ग्राम पर था। जनवरी में रिकॉर्ड ₹1.76 लाख तक पहुंचने के बाद सोना अब तक ₹25 हजार सस्ता हो चुका है। चांदी भी 29 जनवरी को ₹3.86 लाख के उच्चतम स्तर से ₹2.37 लाख पर आ गई है।

गिरावट के कारण

कैश पर भरोसा: निवेशक जंग और वैश्विक अनिश्चितता के समय तरलता बनाए रखने के लिए धातुएँ बेच रहे हैं।

प्रॉफिट बुकिंग: जनवरी में ऊंचे दामों पर बड़ी होल्डिंग बेची गई।

ब्याज दर प्रभाव: अमेरिका में फेडरल रिजर्व के कड़े रुख के कारण कीमती धातुओं में निवेश की चमक कम हुई।

-----------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
19 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/big-fall-in-gold-and-silver-prices-silver-fell-to/article-48497

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.