दिवाली से पहले गोल्ड प्राइस पर सबसे बड़ा अपडेट, पूरे देश में एक ही रेट होने से क्‍या फायदा होगा?

Business News

द‍िवाली का त्‍योहार पास में और सोने के रेट लगातार नया र‍िकॉर्ड बना रहे हैं. पीली धातु का रेट 80000 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम की र‍िकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है. इसके बावजूद अलग-अलग शहरों द‍िल्‍ली, मुंबई, चेन्‍नई, कोलकाता, जयपुर, चंडीगढ़, लखनऊ, नोएडा आद‍ि शहरों में सोने के रेट में बड़ा अंतर रहता है. इसको लेकर प‍िछले काफी समय से 'वन नेशन, वन गोल्ड रेट' लागू करने की कवायद चल रही है.

इसे लागू करने के पीछे कोश‍िश सोने के रेट को स्टैंडर्डाइज करना है. अखिल भारतीय रत्‍न एवं आभूषण घरेलू परिषद (GJC) की तरफ से इस पर लगातार काम क‍िया जा रहा है.

अखिल भारतीय रत्‍न एवं आभूषण घरेलू परिषद (GJC) ने हाल‍िया अपडेट में कहा क‍ि उसकी तरफ से 'वन नेशन, वन गोल्ड रेट' को लागू करने के ल‍िए काम क‍िया जा रहा है. इस कवायद का मकसद घरेलू बाजार में सोने के रेट को स्टैंडर्डाइज करना है. इस समय देश के अलग-अलग क्षेत्रों में सोने का रेट अलग-अलग है. जीजेसी सचिव मितेश धोरडा ने कहा, ‘हम एक ही दर पर सोना आयात करते हैं, लेकिन र‍िटेल प्राइस शहरों में अलग-अलग हो जाता है. हम चाहते हैं कि देशभर में एक ही दर लागू हो.’ उन्होंने 22 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक चलने वाले नए एनुअल गोल्‍ड फेस्‍ट‍िवल ‘लकी लक्ष्मी’ की शुरुआत के मौके पर यह बात कही.

50 से ज्‍यादा मीट‍िंग कर प्‍लान पर आम सहमत‍ि बनाई जा रही
काउंस‍िल पहले ही अपने मेंबर के साथ 50 से ज्‍यादा मीट‍िंग कर चुकी है. इस पहल के लिए अब तक 8,000 ज्‍वैलर्स को एक साथ लाने में कामयाबी मि‍ली है. इस बारे में सरकार को भी सुझाव दिए गए हैं और इंडस्‍ट्री के शेयरहोल्‍डर्स को समझाने की कोशिश की जा रही है. धोरदा ने कहा, ‘हम अपने सदस्यों को व्हाट्सएप के जरिये र‍िकमंडेड रेट की जानकारी दे रहे हैं. हमारा टारगेट कम से कम 4-5 लाख सुनारों तक स‍िस्‍टेमेट‍िक तरीके से पहुंचना है.’

क्‍या है 'वन नेशन, वन गोल्ड रेट'
वन नेशन, वन गोल्ड रेट जैसा क‍ि इसके नाम से ही पता चल रहा है क‍ि इसके लागू होने के बाद देशभर में सोने का एक ही रेट होगा. यानी चाहे आप देश के किसी भी कोने में सोना खरीद या बेच रहे हो, आपको एक ही कीमत मिलनी चाहिए. अभी सोने का रेट अलग-अलग शहरों में अलग-अलग देखने को म‍िलता है. इस न‍ियम के लागू होने के बाद गोल्‍ड प्राइस में परदर्श‍िता आएगी.

'वन नेशन, वन गोल्ड रेट' से क्‍या फायदा होगा?
'वन नेशन, वन गोल्ड रेट' लागू होने से सोने के दामों में पारदर्शिता आएगी. इससे ग्राहकों को क‍िसी भी प्रकार की ठगी से बचाया जा सकेगा और उन्हें सही कीमत का पता चल सकेगा. इसके अलावा दाम में स्थिरता रहेगी और कीमत में उतार-चढ़ाव कम होगा. इससे निवेशकों के बीच व‍िश्‍वास जागेगा और वे सोने को सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में देख सकेंगे. इसके अलावा सोने के दाम में स्थिरता से इकोनॉमी को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी. इससे विदेशी निवेश भी आकर्षित होगा. सरकार को सोने की बिक्री पर लगने वाले टैक्‍स से ज्‍यादा राजस्व म‍िलेगा. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Oct 2024 By दैनिक जागरण

दिवाली से पहले गोल्ड प्राइस पर सबसे बड़ा अपडेट, पूरे देश में एक ही रेट होने से क्‍या फायदा होगा?

Business News

इसे लागू करने के पीछे कोश‍िश सोने के रेट को स्टैंडर्डाइज करना है. अखिल भारतीय रत्‍न एवं आभूषण घरेलू परिषद (GJC) की तरफ से इस पर लगातार काम क‍िया जा रहा है.

अखिल भारतीय रत्‍न एवं आभूषण घरेलू परिषद (GJC) ने हाल‍िया अपडेट में कहा क‍ि उसकी तरफ से 'वन नेशन, वन गोल्ड रेट' को लागू करने के ल‍िए काम क‍िया जा रहा है. इस कवायद का मकसद घरेलू बाजार में सोने के रेट को स्टैंडर्डाइज करना है. इस समय देश के अलग-अलग क्षेत्रों में सोने का रेट अलग-अलग है. जीजेसी सचिव मितेश धोरडा ने कहा, ‘हम एक ही दर पर सोना आयात करते हैं, लेकिन र‍िटेल प्राइस शहरों में अलग-अलग हो जाता है. हम चाहते हैं कि देशभर में एक ही दर लागू हो.’ उन्होंने 22 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक चलने वाले नए एनुअल गोल्‍ड फेस्‍ट‍िवल ‘लकी लक्ष्मी’ की शुरुआत के मौके पर यह बात कही.

50 से ज्‍यादा मीट‍िंग कर प्‍लान पर आम सहमत‍ि बनाई जा रही
काउंस‍िल पहले ही अपने मेंबर के साथ 50 से ज्‍यादा मीट‍िंग कर चुकी है. इस पहल के लिए अब तक 8,000 ज्‍वैलर्स को एक साथ लाने में कामयाबी मि‍ली है. इस बारे में सरकार को भी सुझाव दिए गए हैं और इंडस्‍ट्री के शेयरहोल्‍डर्स को समझाने की कोशिश की जा रही है. धोरदा ने कहा, ‘हम अपने सदस्यों को व्हाट्सएप के जरिये र‍िकमंडेड रेट की जानकारी दे रहे हैं. हमारा टारगेट कम से कम 4-5 लाख सुनारों तक स‍िस्‍टेमेट‍िक तरीके से पहुंचना है.’

क्‍या है 'वन नेशन, वन गोल्ड रेट'
वन नेशन, वन गोल्ड रेट जैसा क‍ि इसके नाम से ही पता चल रहा है क‍ि इसके लागू होने के बाद देशभर में सोने का एक ही रेट होगा. यानी चाहे आप देश के किसी भी कोने में सोना खरीद या बेच रहे हो, आपको एक ही कीमत मिलनी चाहिए. अभी सोने का रेट अलग-अलग शहरों में अलग-अलग देखने को म‍िलता है. इस न‍ियम के लागू होने के बाद गोल्‍ड प्राइस में परदर्श‍िता आएगी.

'वन नेशन, वन गोल्ड रेट' से क्‍या फायदा होगा?
'वन नेशन, वन गोल्ड रेट' लागू होने से सोने के दामों में पारदर्शिता आएगी. इससे ग्राहकों को क‍िसी भी प्रकार की ठगी से बचाया जा सकेगा और उन्हें सही कीमत का पता चल सकेगा. इसके अलावा दाम में स्थिरता रहेगी और कीमत में उतार-चढ़ाव कम होगा. इससे निवेशकों के बीच व‍िश्‍वास जागेगा और वे सोने को सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में देख सकेंगे. इसके अलावा सोने के दाम में स्थिरता से इकोनॉमी को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी. इससे विदेशी निवेश भी आकर्षित होगा. सरकार को सोने की बिक्री पर लगने वाले टैक्‍स से ज्‍यादा राजस्व म‍िलेगा. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/biggest-update-on-gold-price-before-diwali-what-will-be/article-1801

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.