अडानी समूह के लिए राहत की खबर, सीसीआई ने 8100 करोड़ में ओरिएंट सीमेंट के अधिग्रहण को दी मंजूरी

Business News

ओरिएंट सीमेंट के अधिग्रहण के बाद 2025 तक अंबुजा सीमेंट का सालाना कैपेसिटी 100 मिलियन टन हो जाएगा. जिसे साल 2028 तक बढ़ाकर कंपनी ने 140 मिलियन टन रखने का टारगेट फिक्स किया है.

देश के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी के अडानी समूह के लिए राहत की खबर है.  भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अडानी समूह की सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट्स के सीके बिड़ला समूह की कंपनी ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड में 8,100 करोड़ रुपये में  मैजोरिटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण करने ओसवहरो के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

सीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रस्तावित लेनदेन में ओरिएंट सीमेंट में जारी शेयर पूंजी का 46.80 प्रतिशत हिस्सा अधिग्रहणकर्ता (अंबुजा सीमेंट्स) द्वारा लिया जाना शामिल है.’’प्रतिस्पर्धा आयोग ने कहा कि शेयर अधिग्रहण के बाद ओरिएंट सीमेंट की विस्तारित शेयर पूंजी के 26 प्रतिशत तक के अधिग्रहण के लिए अंबुजा सीमेंट्स पर एक खुली पेशकश लाने की बाध्यता हो जाती है. इस खुली पेशकश के बाद ओरिएंट सीमेंट में अंबुजा सीमेंट्स की हिस्सेदारी बढ़कर 72.8 प्रतिशत हो जाएगी. प्रतिस्पर्धा आयोग ने कहा, ‘‘सीसीआई ने अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड द्वारा ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड की 72.8 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है.’’

अडानी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स देशभर में 22 एकीकृत सीमेंट संयंत्रों के साथ 10 बल्क सीमेंट टर्मिनल और 21 ग्राइंडिंग इकाइयों का संचालन करती है. ओरिएंट सीमेंट के तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में तीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है. पिछले साल अक्टूबर में अडानी समूह ने 8,100 करोड़ रुपये केअपने दबदबे को बढ़ाते हुए ओरिएंट सीमेंट (Orient Cement) के अधिग्रहण का एलान किया है. अंबुजा सीमेंट इस अधिग्रहण के लिए 8100 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है. कंपनी अपने पास उपलब्ध फंड के जरिए इस खरीदारी को पूरा करेगी. इस अधिग्रहण के बाद अडानी सीमेंट का कुल ऑपरेशनल कैपेसिटी सालाना 97.4 एमटीपीए टन हो जाएगा और मार्च 2025 तक कंपनी अपने उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 100 मिलियन करने जा रही है. 

स्टॉक एक्सचेंज के पास रेगुलेटरी फाइलिंग में अंबुजा सीमेंट ने बताया कि ओरिएंट सीमेंट के अधिग्रहण के बाद अंबुजा सीमेंट को दक्षिण और पश्चिम भारत में प्रोडेक्शन कैपेसिटी को बढ़ाकर सालाना 8.5 मिलियन टन करने में मदद मिलेगी. साथ ही अडानी सीमेंट के मार्केट शेयर में 2 फीसदी का इजाफा होगा. ओरिएंट सीमेंट के अधिग्रहण के बाद 2025 तक अंबुजा सीमेंट का सालाना कैपेसिटी 100 मिलियन टन हो जाएगा. जिसे साल 2028 तक बढ़ाकर कंपनी ने 140 मिलियन टन रखने का टारगेट फिक्स किया है. इससे पहले अडानी समूह ने सांघी सीमेंट लिमिटेड और पेन्ना सीमेंट को भी खरीदने का एलान किया था. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Mar 2025 By दैनिक जागरण

अडानी समूह के लिए राहत की खबर, सीसीआई ने 8100 करोड़ में ओरिएंट सीमेंट के अधिग्रहण को दी मंजूरी

Business News

देश के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी के अडानी समूह के लिए राहत की खबर है.  भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अडानी समूह की सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट्स के सीके बिड़ला समूह की कंपनी ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड में 8,100 करोड़ रुपये में  मैजोरिटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण करने ओसवहरो के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

सीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रस्तावित लेनदेन में ओरिएंट सीमेंट में जारी शेयर पूंजी का 46.80 प्रतिशत हिस्सा अधिग्रहणकर्ता (अंबुजा सीमेंट्स) द्वारा लिया जाना शामिल है.’’प्रतिस्पर्धा आयोग ने कहा कि शेयर अधिग्रहण के बाद ओरिएंट सीमेंट की विस्तारित शेयर पूंजी के 26 प्रतिशत तक के अधिग्रहण के लिए अंबुजा सीमेंट्स पर एक खुली पेशकश लाने की बाध्यता हो जाती है. इस खुली पेशकश के बाद ओरिएंट सीमेंट में अंबुजा सीमेंट्स की हिस्सेदारी बढ़कर 72.8 प्रतिशत हो जाएगी. प्रतिस्पर्धा आयोग ने कहा, ‘‘सीसीआई ने अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड द्वारा ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड की 72.8 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है.’’

अडानी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स देशभर में 22 एकीकृत सीमेंट संयंत्रों के साथ 10 बल्क सीमेंट टर्मिनल और 21 ग्राइंडिंग इकाइयों का संचालन करती है. ओरिएंट सीमेंट के तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में तीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है. पिछले साल अक्टूबर में अडानी समूह ने 8,100 करोड़ रुपये केअपने दबदबे को बढ़ाते हुए ओरिएंट सीमेंट (Orient Cement) के अधिग्रहण का एलान किया है. अंबुजा सीमेंट इस अधिग्रहण के लिए 8100 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है. कंपनी अपने पास उपलब्ध फंड के जरिए इस खरीदारी को पूरा करेगी. इस अधिग्रहण के बाद अडानी सीमेंट का कुल ऑपरेशनल कैपेसिटी सालाना 97.4 एमटीपीए टन हो जाएगा और मार्च 2025 तक कंपनी अपने उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 100 मिलियन करने जा रही है. 

स्टॉक एक्सचेंज के पास रेगुलेटरी फाइलिंग में अंबुजा सीमेंट ने बताया कि ओरिएंट सीमेंट के अधिग्रहण के बाद अंबुजा सीमेंट को दक्षिण और पश्चिम भारत में प्रोडेक्शन कैपेसिटी को बढ़ाकर सालाना 8.5 मिलियन टन करने में मदद मिलेगी. साथ ही अडानी सीमेंट के मार्केट शेयर में 2 फीसदी का इजाफा होगा. ओरिएंट सीमेंट के अधिग्रहण के बाद 2025 तक अंबुजा सीमेंट का सालाना कैपेसिटी 100 मिलियन टन हो जाएगा. जिसे साल 2028 तक बढ़ाकर कंपनी ने 140 मिलियन टन रखने का टारगेट फिक्स किया है. इससे पहले अडानी समूह ने सांघी सीमेंट लिमिटेड और पेन्ना सीमेंट को भी खरीदने का एलान किया था. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/cci-approves-the-acquisition-of-orient-cement-for-8100-crores/article-12717

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.