कितनी तरह के होते हैं एजुकेशन लोन? जानिए फायदे और कैसे करें अप्लाई

Business News

कोर्स पूरा होने के 1 साल बाद तक एजुकेशन लोन में रिपेमेंट की जरूरत नहीं होती है। कुछ कर्जदाता विदेश में पढ़ाई के लिए वीजा मिलने से पहले ही कर्ज का कुछ अमाउंट दे देते हैं।

आज के दौर में हायर एजुकेशन का खर्च काफी बढ़ गया है। पहले तो एंट्रेंस एग्जाम के लिए कोचिंग संस्थानों की मोटी फीस, फिर कॉलेज की फीस, रहने का खर्च आदि पेरेंट्स पर बहुत भारी पड़ रहे हैं। प्रोफेशनल एजुकेशन कोर्सेस में 10 से 30  लाख रुपये का खर्च आराम से आ जाता है। अगर पढ़ाई विदेश में करनी हो, तो यह रकम काफी अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में एजुकेशन लोन काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। स्टूडेंट अपनी पढ़ाई के बाद जॉब लग जाए, तब इस लोन का रिपेमेंट कर सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि एजुकेशन लोन कितने तरह के होते हैं, क्या फीचर्स हैं और अप्लाई कैसे करें।

एजुकेशन लोन के फायदे और फीचर्स

1. आप एजुकेशन लोन के तहत 1 करोड़ रुपये तक का कर्ज ले सकते हैं।

2. इसमें लचीली पुनर्भुगतान अवधि होती है। यहां अधिकतम पुनर्भुगतान अवधि 15 साल होती है।

3. स्टूडेंट भारत और विदेश कहीं भी पढ़ाई के लिए लोन ले सकते हैं।

4. कुछ कर्जदाता विदेश में पढ़ाई के लिए वीजा मिलने से पहले ही कर्ज का कुछ अमाउंट दे देते हैं।

5. इसकी प्रक्रिया आसान होती है।

6. इसमें महिला स्टूडेंट्स और बैंक कर्मचारियों के बच्चों को डिस्काउंट भी मिलता है।

7. कोर्स पूरा होने के 1 साल बाद तक रिपेमेंट की जरूरत नहीं होती है।

कितनी तरह के होते हैं एजुकेशन लोन

अंडरग्रेजुएट लोन्स : हाई स्कूल के बाद कॉलेज की पढ़ाई के लिए यह लोन ले सकते हैं।

पोस्ट ग्रेजुएट लोन्स : अंडरग्रेजुएट की पढ़ाई के बाद आगे की पढ़ाई के लिए यह लोन ले सकते हैं।

प्रोफेशन एडवांसमेंट लोन्स : स्किल्स, सर्टिफिकेशन और प्रोफेशन को आगे ले जाने के लिए बने कोर्सेस के लिए।

पेरेंट्स लोन : पेरेंट्स अपने बच्चों की एजुकेशन के लिए पेरेंटल लोन ले सकते हैं।

ऑनलाइन कैसे करें आवेदन?

स्टेप 1: अपनी पसंद के संबंधित बैंक की वेबसाइट खोलें।

स्टेप 2: वेबसाइट से एजुकेशन लोन सेक्शन पर जाएं।
स्टेप 3: आवेदन पत्र को सभी आवश्यक जानकारी के साथ भरें।
स्टेप 4: सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान प्रमाण, पता प्रमाण और शैक्षणिक दस्तावेज सबमिट करें।
स्टेप 5: इसके बाद बैंक आपके आवेदन का वेरिफिकेशन करेगा। संतुष्ट होने पर, यह राशि आपके खाते में ट्रांसफर कर देगा।

ऑफलाइन इस तरह करें अप्लाई

स्टेप 1: अपने संबंधित बैंक की आधिकारिक शाखा पर जाएं।
स्टेप 2: एजुकेशन लोन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म मांगे।
स्टेप 3: एप्लीकेशन फॉर्म को आवश्यक व्यक्तिगत विवरणों से भरें।
स्टेप 4: वेरिफिकेशन के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ एप्लीकेशन फॉर्म सबमित कर दें।
स्टेप 5: बैंक आपके आवेदन का वेरिफिकेशन करेगा और संतुष्ट होने पर राशि आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jan 2025 By दैनिक जागरण

कितनी तरह के होते हैं एजुकेशन लोन? जानिए फायदे और कैसे करें अप्लाई

Business News

आज के दौर में हायर एजुकेशन का खर्च काफी बढ़ गया है। पहले तो एंट्रेंस एग्जाम के लिए कोचिंग संस्थानों की मोटी फीस, फिर कॉलेज की फीस, रहने का खर्च आदि पेरेंट्स पर बहुत भारी पड़ रहे हैं। प्रोफेशनल एजुकेशन कोर्सेस में 10 से 30  लाख रुपये का खर्च आराम से आ जाता है। अगर पढ़ाई विदेश में करनी हो, तो यह रकम काफी अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में एजुकेशन लोन काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। स्टूडेंट अपनी पढ़ाई के बाद जॉब लग जाए, तब इस लोन का रिपेमेंट कर सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि एजुकेशन लोन कितने तरह के होते हैं, क्या फीचर्स हैं और अप्लाई कैसे करें।

एजुकेशन लोन के फायदे और फीचर्स

1. आप एजुकेशन लोन के तहत 1 करोड़ रुपये तक का कर्ज ले सकते हैं।

2. इसमें लचीली पुनर्भुगतान अवधि होती है। यहां अधिकतम पुनर्भुगतान अवधि 15 साल होती है।

3. स्टूडेंट भारत और विदेश कहीं भी पढ़ाई के लिए लोन ले सकते हैं।

4. कुछ कर्जदाता विदेश में पढ़ाई के लिए वीजा मिलने से पहले ही कर्ज का कुछ अमाउंट दे देते हैं।

5. इसकी प्रक्रिया आसान होती है।

6. इसमें महिला स्टूडेंट्स और बैंक कर्मचारियों के बच्चों को डिस्काउंट भी मिलता है।

7. कोर्स पूरा होने के 1 साल बाद तक रिपेमेंट की जरूरत नहीं होती है।

कितनी तरह के होते हैं एजुकेशन लोन

अंडरग्रेजुएट लोन्स : हाई स्कूल के बाद कॉलेज की पढ़ाई के लिए यह लोन ले सकते हैं।

पोस्ट ग्रेजुएट लोन्स : अंडरग्रेजुएट की पढ़ाई के बाद आगे की पढ़ाई के लिए यह लोन ले सकते हैं।

प्रोफेशन एडवांसमेंट लोन्स : स्किल्स, सर्टिफिकेशन और प्रोफेशन को आगे ले जाने के लिए बने कोर्सेस के लिए।

पेरेंट्स लोन : पेरेंट्स अपने बच्चों की एजुकेशन के लिए पेरेंटल लोन ले सकते हैं।

ऑनलाइन कैसे करें आवेदन?

स्टेप 1: अपनी पसंद के संबंधित बैंक की वेबसाइट खोलें।

स्टेप 2: वेबसाइट से एजुकेशन लोन सेक्शन पर जाएं।
स्टेप 3: आवेदन पत्र को सभी आवश्यक जानकारी के साथ भरें।
स्टेप 4: सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान प्रमाण, पता प्रमाण और शैक्षणिक दस्तावेज सबमिट करें।
स्टेप 5: इसके बाद बैंक आपके आवेदन का वेरिफिकेशन करेगा। संतुष्ट होने पर, यह राशि आपके खाते में ट्रांसफर कर देगा।

ऑफलाइन इस तरह करें अप्लाई

स्टेप 1: अपने संबंधित बैंक की आधिकारिक शाखा पर जाएं।
स्टेप 2: एजुकेशन लोन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म मांगे।
स्टेप 3: एप्लीकेशन फॉर्म को आवश्यक व्यक्तिगत विवरणों से भरें।
स्टेप 4: वेरिफिकेशन के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ एप्लीकेशन फॉर्म सबमित कर दें।
स्टेप 5: बैंक आपके आवेदन का वेरिफिकेशन करेगा और संतुष्ट होने पर राशि आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/cheapest-hotels-are-available-here-in-mahakumbh-2025-prayagraj-these/article-7473

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.