सिगरेट और तंबाकू हो सकते हैं महंगे, GST बढ़ाकर 35% करने का सुझाव, 21 दिसंबर को फैसला लेगी काउंसिल

Business News

ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) ने कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट और तंबाकू जैसे हानिकारक प्रोड्क्टस पर जीएसटी रेट्स को मौजूदा 28 फीसदी से बढ़ाकर 35 फीसदी करने की सिफारिश की.

आने वाले समय में कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट और तंबाकू महंगे हो सकते हैं. जीएसटी रेट्स को तर्कसंगत (Rate Rationalisation) बनाने के लिए गठित ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) ने कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट और तंबाकू जैसे हानिकारक प्रोड्क्टस पर टैक्स की रेट्स को मौजूदा 28 फीसदी से बढ़ाकर 35 फीसदी करने की सोमवार (2 दिसंबर) को सिफारिश की. ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की रिपोर्ट पर 21 दिसंबर को जीएसटी काउंसिल (GST Council) की बैठक में चर्चा किए जाने की उम्मीद है.

एक अधिकारी ने बताया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में गठित ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने कपड़ों पर टैक्स की दरों को भी तर्कसंगत बनाने का फैसला किया. ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में लिए गए फैसलों पर जीएसटी काउंसिल अंतिम फैसला करेगी. ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स जीएसटी काउंसिल को कुल मिलाकर 148 वस्तुओं पर टैक्स रेट्स में बदलाव का प्रस्ताव देगा.

1,500 रुपये तक के रेडीमेड कपड़ों पर 5% जीएसटी का प्रस्ताव
अधिकारी ने कहा कि 5, 12, 18 और 28 फीसदी की चार-स्तरीय कर स्लैब जारी रहेगी और जीओएम की ओर से 35 फीसदी की नई रेट प्रस्तावित की गई है. इसके साथ ही जीओएम ने 1,500 रुपये तक की लागत वाले रेडीमेड कपड़ों पर 5 फीसदी जीएसटी लगाने की बात कही है जबकि 1,500 रुपये से 10,000 रुपये के मूल्य वाले कपड़ों पर 18 फीसदी और 10,000 रुपये से ज्यादा लागत वाले कपड़ों पर 28 फीसदी टैक्स लगेगा.

कब होगी GST काउंसिल की बैठक
ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स इस हफ्ते जीएसटी काउंसिल को रिपोर्ट सौंपेगा. जीएसटी काउंसिल 21 दिसंबर की बैठक में दरों को तर्कसंगत बनाने पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की रिपोर्ट पर चर्चा करेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 21 दिसंबर को जैसलमेर में 55वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक की अगुवाई करेंगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Dec 2024 By दैनिक जागरण

सिगरेट और तंबाकू हो सकते हैं महंगे, GST बढ़ाकर 35% करने का सुझाव, 21 दिसंबर को फैसला लेगी काउंसिल

Business News

आने वाले समय में कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट और तंबाकू महंगे हो सकते हैं. जीएसटी रेट्स को तर्कसंगत (Rate Rationalisation) बनाने के लिए गठित ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) ने कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट और तंबाकू जैसे हानिकारक प्रोड्क्टस पर टैक्स की रेट्स को मौजूदा 28 फीसदी से बढ़ाकर 35 फीसदी करने की सोमवार (2 दिसंबर) को सिफारिश की. ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की रिपोर्ट पर 21 दिसंबर को जीएसटी काउंसिल (GST Council) की बैठक में चर्चा किए जाने की उम्मीद है.

एक अधिकारी ने बताया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में गठित ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने कपड़ों पर टैक्स की दरों को भी तर्कसंगत बनाने का फैसला किया. ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में लिए गए फैसलों पर जीएसटी काउंसिल अंतिम फैसला करेगी. ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स जीएसटी काउंसिल को कुल मिलाकर 148 वस्तुओं पर टैक्स रेट्स में बदलाव का प्रस्ताव देगा.

1,500 रुपये तक के रेडीमेड कपड़ों पर 5% जीएसटी का प्रस्ताव
अधिकारी ने कहा कि 5, 12, 18 और 28 फीसदी की चार-स्तरीय कर स्लैब जारी रहेगी और जीओएम की ओर से 35 फीसदी की नई रेट प्रस्तावित की गई है. इसके साथ ही जीओएम ने 1,500 रुपये तक की लागत वाले रेडीमेड कपड़ों पर 5 फीसदी जीएसटी लगाने की बात कही है जबकि 1,500 रुपये से 10,000 रुपये के मूल्य वाले कपड़ों पर 18 फीसदी और 10,000 रुपये से ज्यादा लागत वाले कपड़ों पर 28 फीसदी टैक्स लगेगा.

कब होगी GST काउंसिल की बैठक
ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स इस हफ्ते जीएसटी काउंसिल को रिपोर्ट सौंपेगा. जीएसटी काउंसिल 21 दिसंबर की बैठक में दरों को तर्कसंगत बनाने पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की रिपोर्ट पर चर्चा करेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 21 दिसंबर को जैसलमेर में 55वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक की अगुवाई करेंगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/cigarettes-and-tobacco-can-be-expensive-council-will-take-decision/article-4651

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.