इंश्योरेंस प्रीमियम को लेकर IRDAI का आदेश, ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनियों को करना होगा ये इंतजाम

Business News

UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) वन टाइम मैंडेट (ओटीएम) सुविधा यूजर्स को विशिष्ट लेनदेन के लिए अपने बैंक खातों में धनराशि को ‘ब्लॉक’ करने की अनुमति देती है। इस व्यवस्था में वास्तविक भुगतान किए बिना पैसों की उपलब्धता सुनिश्चित होती है।

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों को बैंक अकाउंट में ब्लॉक अमाउंट के जरिए समर्थित बीमा आवेदन की सुविधा प्रदान करने के लिए कहा है। ये एक ऐसी सुविधा है जिसमें पॉलिसीहोल्डर अपने बैंक खाते में प्रीमियम की राशि को ‘ब्लॉक’ कर सकता है और जब पॉलिसी जारी होती है तो वो राशि खाते से अपने आप ही कट जाती है। ये ठीक वैसे ही है जैसे आईपीओ के लिए आवेदन करते समय राशि ‘ब्लॉक’ की जाती है और रकम तभी कटती है जब आईपीओ का आवंटन होता है। इरडा (IRDAI) के मानदंडों के अनुसार, ग्राहक को दिए गए प्रस्ताव की स्वीकृति के फैसले के बारे में सूचना देने के बाद ही प्रीमियम का भुगतान किया जाएगा। 

UPI OTM के जरिए मिलती है सुविधा

UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) वन टाइम मैंडेट (ओटीएम) सुविधा यूजर्स को विशिष्ट लेनदेन के लिए अपने बैंक खातों में धनराशि को ‘ब्लॉक’ करने की अनुमति देती है। इस व्यवस्था में वास्तविक भुगतान किए बिना पैसों की उपलब्धता सुनिश्चित होती है। इरडा ने प्रीमियम के भुगतान के सुचारू लेनदेन की सुविधा के मकसद से कहा कि बीमा कंपनियां यूपीआई-ओटीएम का इस्तेमाल कर सकती हैं और इसके लिए वे सक्षम हैं। इसमें कहा गया, ‘‘खाते में ‘ब्लॉक’ राशि के जरिए समर्थित बीमा आवेदन की सुविधा के तहत, संभावित ग्राहक से बीमाकर्ता को पैसों का ट्रांसफर सिर्फ तभी होता है जब बीमा पॉलिसी जारी की जाती है।’’ इरडा ने कहा कि बीमाकर्ताओं को समय-समय पर एनपीसीआई द्वारा निर्धारित सीमा तक प्रीमियम को ब्लॉक करने के लिए बीमा-एएसबीए व्यवस्था का उपयोग करने की अनुमति है।

1 मार्च तक शुरू करने के आदेश

इसमें कहा गया, ‘‘बीमाकर्ताओं को जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों के लिए अपने संभावित ग्राहकों को बीमा-एएसबीए सुविधा प्रदान करना अनिवार्य है।’’ वर्तमान में ये सुविधा व्यक्तिगत पॉलिसीधारकों को दी जा रही है।’’ बीमा कंपनियों को 1 मार्च तक इसे शुरू करने और बीमा-एएसबीए सुविधा देने के लिए कहा गया है। नियामक ने ये भी कहा कि बीमाकर्ताओं को कई बैंकों के साथ साझेदारी करनी चाहिए और उचित व्यवस्था और प्रक्रिया अपनानी चाहिए। यूपीआई-ओटीएम सेवा कई मामलों में उपयोगी है। इसके तहत ग्राहक तत्काल डेबिट के बिना राशि को ‘ब्लॉक’ को अधिकृत करना पसंद करते हैं। इससे लेनदेन की प्रक्रिया आसान हो जाती है। शेयर बाजार में एएसबीए या यूपीआई के माध्यम से राशि को ‘ब्लॉक’ करने की सुविधा का उपयोग खुदरा निवेशक व्यापक रूप से करते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

इंश्योरेंस प्रीमियम को लेकर IRDAI का आदेश, ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनियों को करना होगा ये इंतजाम

Business News

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों को बैंक अकाउंट में ब्लॉक अमाउंट के जरिए समर्थित बीमा आवेदन की सुविधा प्रदान करने के लिए कहा है। ये एक ऐसी सुविधा है जिसमें पॉलिसीहोल्डर अपने बैंक खाते में प्रीमियम की राशि को ‘ब्लॉक’ कर सकता है और जब पॉलिसी जारी होती है तो वो राशि खाते से अपने आप ही कट जाती है। ये ठीक वैसे ही है जैसे आईपीओ के लिए आवेदन करते समय राशि ‘ब्लॉक’ की जाती है और रकम तभी कटती है जब आईपीओ का आवंटन होता है। इरडा (IRDAI) के मानदंडों के अनुसार, ग्राहक को दिए गए प्रस्ताव की स्वीकृति के फैसले के बारे में सूचना देने के बाद ही प्रीमियम का भुगतान किया जाएगा। 

UPI OTM के जरिए मिलती है सुविधा

UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) वन टाइम मैंडेट (ओटीएम) सुविधा यूजर्स को विशिष्ट लेनदेन के लिए अपने बैंक खातों में धनराशि को ‘ब्लॉक’ करने की अनुमति देती है। इस व्यवस्था में वास्तविक भुगतान किए बिना पैसों की उपलब्धता सुनिश्चित होती है। इरडा ने प्रीमियम के भुगतान के सुचारू लेनदेन की सुविधा के मकसद से कहा कि बीमा कंपनियां यूपीआई-ओटीएम का इस्तेमाल कर सकती हैं और इसके लिए वे सक्षम हैं। इसमें कहा गया, ‘‘खाते में ‘ब्लॉक’ राशि के जरिए समर्थित बीमा आवेदन की सुविधा के तहत, संभावित ग्राहक से बीमाकर्ता को पैसों का ट्रांसफर सिर्फ तभी होता है जब बीमा पॉलिसी जारी की जाती है।’’ इरडा ने कहा कि बीमाकर्ताओं को समय-समय पर एनपीसीआई द्वारा निर्धारित सीमा तक प्रीमियम को ब्लॉक करने के लिए बीमा-एएसबीए व्यवस्था का उपयोग करने की अनुमति है।

1 मार्च तक शुरू करने के आदेश

इसमें कहा गया, ‘‘बीमाकर्ताओं को जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों के लिए अपने संभावित ग्राहकों को बीमा-एएसबीए सुविधा प्रदान करना अनिवार्य है।’’ वर्तमान में ये सुविधा व्यक्तिगत पॉलिसीधारकों को दी जा रही है।’’ बीमा कंपनियों को 1 मार्च तक इसे शुरू करने और बीमा-एएसबीए सुविधा देने के लिए कहा गया है। नियामक ने ये भी कहा कि बीमाकर्ताओं को कई बैंकों के साथ साझेदारी करनी चाहिए और उचित व्यवस्था और प्रक्रिया अपनानी चाहिए। यूपीआई-ओटीएम सेवा कई मामलों में उपयोगी है। इसके तहत ग्राहक तत्काल डेबिट के बिना राशि को ‘ब्लॉक’ को अधिकृत करना पसंद करते हैं। इससे लेनदेन की प्रक्रिया आसान हो जाती है। शेयर बाजार में एएसबीए या यूपीआई के माध्यम से राशि को ‘ब्लॉक’ करने की सुविधा का उपयोग खुदरा निवेशक व्यापक रूप से करते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/companies-will-have-to-make-this-arrangement-for-the-convenience/article-10881

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.