ईरान में गहराया करेंसी संकट, 10 लाख रियाल की कीमत सिर्फ 1 डॉलर, क्या है वजह?

Business News

ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित फिरदौसी स्ट्रीट देश के करेंसी एक्सचेंज का मुख्य केंद्र है। यहां के कुछ करेंसी ट्रेडर्स ने रियाल के भाव दर्शाने वाले अपने इलेक्ट्रॉनिक संकेतों को भी बंद कर दिया है।

अमेरिका के साथ तनाव में उलझे ईरान में करेंसी संकट गहराता जा रहा है। ईरान की करेंसी रियाल शनिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गई। पारसी नववर्ष 'नवरोज' के दौरान करेंसी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म्स बंद होने और सड़कों पर केवल अनौपचारिक कारोबार ही होने से रियाल का भाव रसातल में चला गया है। हालत यह है कि रियाल का भाव 10 लाख रियाल प्रति डॉलर से नीचे आ गया। इस त्योहारी छुट्टी ने एक्सचेंज मार्केट पर अतिरिक्त दबाव बनाने का काम किया। शनिवार को करेंसी कारोबार दोबारा शुरू होने पर रियाल की एक्सचेंज रेट और भी गिरकर 10.43 लाख रियाल प्रति डॉलर रह गई।

और गिर सकता है रियाल

रियाल की करेंसी में गिरावट का दौर कुछ समय तक बरकरार रहेगा। ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित फिरदौसी स्ट्रीट देश के करेंसी एक्सचेंज का मुख्य केंद्र है। यहां के कुछ करेंसी ट्रेडर्स ने रियाल के भाव दर्शाने वाले अपने इलेक्ट्रॉनिक संकेतों को भी बंद कर दिया है। दरअसल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रियाल के भाव में संभावित गिरावट की मात्रा को लेकर अभी अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। ईरान के संबंध अमेरिका के साथ लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। इसका भी रियाल मुद्रा की कीमत पर प्रतिकूल असर देखने को मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से प्रभावित है इकोनॉमी

ईरान की अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बुरी तरह प्रभावित हुई है। खासकर 2018 में अमेरिका के तेहरान के साथ परमाणु समझौते से हटने के बाद इस देश की इकोनॉमी पर गंभीर असर पड़ा है। 2015 के समझौते के समय ईरान ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को हटाने के बदले में यूरेनियम के अपने संवर्धन और भंडारण को काफी हद तक सीमित कर दिया था। उस समय रियाल 32,000 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। जनवरी में ट्रंप के फिर से राष्ट्रपति बनने के बाद ईरान को टार्गेट करने वाले प्रतिबंध लाकर इस देश पर "अधिकतम दबाव" बनाने का अभियान फिर से शुरू हो गया। ट्रंप ने फिर से ईरानी कच्चे तेल का व्यापार करने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसा, जिसमें चीन में डिस्काउंट पर बेचने वाली कंपनियां भी शामिल थीं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Apr 2025 By दैनिक जागरण

ईरान में गहराया करेंसी संकट, 10 लाख रियाल की कीमत सिर्फ 1 डॉलर, क्या है वजह?

Business News

अमेरिका के साथ तनाव में उलझे ईरान में करेंसी संकट गहराता जा रहा है। ईरान की करेंसी रियाल शनिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गई। पारसी नववर्ष 'नवरोज' के दौरान करेंसी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म्स बंद होने और सड़कों पर केवल अनौपचारिक कारोबार ही होने से रियाल का भाव रसातल में चला गया है। हालत यह है कि रियाल का भाव 10 लाख रियाल प्रति डॉलर से नीचे आ गया। इस त्योहारी छुट्टी ने एक्सचेंज मार्केट पर अतिरिक्त दबाव बनाने का काम किया। शनिवार को करेंसी कारोबार दोबारा शुरू होने पर रियाल की एक्सचेंज रेट और भी गिरकर 10.43 लाख रियाल प्रति डॉलर रह गई।

और गिर सकता है रियाल

रियाल की करेंसी में गिरावट का दौर कुछ समय तक बरकरार रहेगा। ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित फिरदौसी स्ट्रीट देश के करेंसी एक्सचेंज का मुख्य केंद्र है। यहां के कुछ करेंसी ट्रेडर्स ने रियाल के भाव दर्शाने वाले अपने इलेक्ट्रॉनिक संकेतों को भी बंद कर दिया है। दरअसल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रियाल के भाव में संभावित गिरावट की मात्रा को लेकर अभी अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। ईरान के संबंध अमेरिका के साथ लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। इसका भी रियाल मुद्रा की कीमत पर प्रतिकूल असर देखने को मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से प्रभावित है इकोनॉमी

ईरान की अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बुरी तरह प्रभावित हुई है। खासकर 2018 में अमेरिका के तेहरान के साथ परमाणु समझौते से हटने के बाद इस देश की इकोनॉमी पर गंभीर असर पड़ा है। 2015 के समझौते के समय ईरान ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को हटाने के बदले में यूरेनियम के अपने संवर्धन और भंडारण को काफी हद तक सीमित कर दिया था। उस समय रियाल 32,000 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। जनवरी में ट्रंप के फिर से राष्ट्रपति बनने के बाद ईरान को टार्गेट करने वाले प्रतिबंध लाकर इस देश पर "अधिकतम दबाव" बनाने का अभियान फिर से शुरू हो गया। ट्रंप ने फिर से ईरानी कच्चे तेल का व्यापार करने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसा, जिसमें चीन में डिस्काउंट पर बेचने वाली कंपनियां भी शामिल थीं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/deepened-currency-crisis-in-iran-what-is-the-price-of/article-16877

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.