सीजफायर का असर: सेंसेक्स 2600 अंक उछला, निफ्टी 23,900 के पार; बाजार में जोरदार खरीदारी

बिजनेस न्यूज

On

अमेरिका-ईरान सीजफायर से बाजार में लौटा निवेशकों का भरोसा

अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स करीब 2600 अंक की छलांग लगाकर 77,200 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया, जबकि निफ्टी भी 750 अंक चढ़कर 23,900 के पार पहुंच गया।

बाजार में यह तेजी मुख्य रूप से वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के चलते आई है। निवेशकों का भरोसा लौटने से लगभग सभी सेक्टरों में खरीदारी देखी गई।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई। दोनों इंडेक्स करीब 5 प्रतिशत तक उछले। इसके अलावा सरकारी बैंकिंग और मेटल सेक्टर में 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त रही। FMCG और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी 2 प्रतिशत से अधिक ऊपर कारोबार करते दिखे।

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में तेजी रही, जबकि केवल 2 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इससे साफ है कि बाजार में व्यापक स्तर पर खरीदारी हुई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच 40 दिनों से जारी तनाव पर विराम लगने से वैश्विक बाजारों में स्थिरता आई है। इस सीजफायर समझौते में पाकिस्तान और चीन की मध्यस्थता महत्वपूर्ण रही। समझौते के तहत अमेरिका, इजराइल और ईरान ने एक-दूसरे पर हमले रोकने पर सहमति जताई है, जिससे होर्मुज स्ट्रेट के जरिए तेल आपूर्ति सुचारू रहने की उम्मीद बढ़ी है।

वैश्विक संकेत भी सकारात्मक रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा, जबकि जापान का निक्केई इंडेक्स 5 प्रतिशत से अधिक ऊपर रहा। हांगकांग और चीन के बाजारों में भी मजबूती देखी गई।

इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड करीब 13 प्रतिशत गिरकर 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। इससे आयात लागत कम होने की उम्मीद है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Apr 2026 By Nitin Trivedi

सीजफायर का असर: सेंसेक्स 2600 अंक उछला, निफ्टी 23,900 के पार; बाजार में जोरदार खरीदारी

बिजनेस न्यूज

अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स करीब 2600 अंक की छलांग लगाकर 77,200 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया, जबकि निफ्टी भी 750 अंक चढ़कर 23,900 के पार पहुंच गया।

बाजार में यह तेजी मुख्य रूप से वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के चलते आई है। निवेशकों का भरोसा लौटने से लगभग सभी सेक्टरों में खरीदारी देखी गई।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई। दोनों इंडेक्स करीब 5 प्रतिशत तक उछले। इसके अलावा सरकारी बैंकिंग और मेटल सेक्टर में 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त रही। FMCG और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी 2 प्रतिशत से अधिक ऊपर कारोबार करते दिखे।

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में तेजी रही, जबकि केवल 2 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इससे साफ है कि बाजार में व्यापक स्तर पर खरीदारी हुई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच 40 दिनों से जारी तनाव पर विराम लगने से वैश्विक बाजारों में स्थिरता आई है। इस सीजफायर समझौते में पाकिस्तान और चीन की मध्यस्थता महत्वपूर्ण रही। समझौते के तहत अमेरिका, इजराइल और ईरान ने एक-दूसरे पर हमले रोकने पर सहमति जताई है, जिससे होर्मुज स्ट्रेट के जरिए तेल आपूर्ति सुचारू रहने की उम्मीद बढ़ी है।

वैश्विक संकेत भी सकारात्मक रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा, जबकि जापान का निक्केई इंडेक्स 5 प्रतिशत से अधिक ऊपर रहा। हांगकांग और चीन के बाजारों में भी मजबूती देखी गई।

इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड करीब 13 प्रतिशत गिरकर 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। इससे आयात लागत कम होने की उम्मीद है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/effect-of-ceasefire-sensex-jumps-2600-points-nifty-crosses-23900/article-50522

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.