दिवाली सहित त्योहारों पर 4.25 लाख करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान, चीनी सामान से रहेगी दूरी

Business News

दिवाली-छठ सहित कई त्योहारों के सीजन में अच्छी मांग को देखते हुए इस साल व्यापारियों को 4.25 लाख करोड़ रुपये का व्यापार करने की उम्मीद है.

दिल्ली सहित देश भर के बाजारों में दीपावली एवं उससे जुड़े त्यौहारों को लेकर कारोबार चल रहा है. व्यापारी ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं. रक्षा बंधन, नवरात्रि और करवा चौथ पर बाज़ारों में बढ़ती भीड़ और हुए व्यापार कोदेखते हुए इस साल दिवाली के त्योहारों के सीजन में व्यापारियों को 4.25 लाख करोड़ रुपये का व्यापार करने की उम्मीद है. वहीं दिल्ली में यह व्यापार लगभग 75 हज़ार करोड़ रुपये के होने का अनुमान है.

सभी महानगरों, टियर 2 और टियर 3 शहरों में खास इंतजाम

चांदनी चौक से सांसद और कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली और देश भर के बाजारों में दिवाली और दूसरे त्योहारों को देखते हुए बड़े ज़ोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं. श्री खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली सहित देश के सभी महानगरों, टियर 2 तथा टियर 3 शहरों सहित कस्बों एवं गांवों के बाजारों में दुकानों को दिवाली की थीम के अनुसार सजाया जा रहा है. रंग-बिरंगी लाइट्स, रंगोली, और अन्य सजावट का खास ख्याल रखा जा रहा है ताकि ग्राहकों को त्योहार का माहौल मिले और ज्यादा से ज्यादा लोग बाजारों की तरफ आ सकें.

व्यापारी बढ़ा रहे सामान का स्टॉक

त्योहार के दौरान मांग में भारी बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों ने पहले से ही विभिन्न वस्तुओं के अपने स्टॉक को बढ़ाना शुरू कर दिया है जिसमें खासकर गिफ्ट आइटम्स, कपड़े,ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, फर्निशिंग, सजावट सामग्री, पूजा सामग्री, रंगोली, देवी देवताओं की फोटो और मूर्तियां, रेडीमेड गारमेंट्स, खिलौने, खाने-पीने के सामान, कॉन्फेक्शनरी, बिजली का सामान, कंज्यूमर डयूरेबल्स आदि मुख्य हैं.

प्रमोशनल ऑफर देने के जरिए भी व्यापारी बढ़ा रहे बिक्री

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी सी भरतिया ने बताया कि ग्राहक को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार की छूट और प्रमोशनल ऑफर देने पर भी विचार किया जा रहा है. दुकानदार कस्टमर को लुभाने के लिए ‘बाय वन-गेट वन’ या दिवाली डिस्काउंट्स जैसी योजनाएं चला रहे हैं. चूंकि दिवाली के समय बाजारों में भारी भीड़ होती है, इसलिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए खास इंतजाम करने का आग्रह किया जा रहा हैं वहीं दूसरी ओर ट्रेड एसोसिएशन भी अपने लेवल पर अतिरिक्त प्राइवेट सुरक्षा गार्ड रखने की योजना बना रही हैं.

ई-कॉमर्स की चुनौतियों का भी सामना कर रहे व्यापारी

प्रवीण खंडेलवाल ने ये भी कहा कि दिल्ली सहित देश के बाजार दीपावली के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और ई-कॉमर्स की चुनौतियों का भी सामना करने के लिए अनेक नए कदम उठा रहे हैं और इस बार त्योहारों के सीजन में बड़ा व्यापार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Oct 2024 By दैनिक जागरण

दिवाली सहित त्योहारों पर 4.25 लाख करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान, चीनी सामान से रहेगी दूरी

Business News

दिल्ली सहित देश भर के बाजारों में दीपावली एवं उससे जुड़े त्यौहारों को लेकर कारोबार चल रहा है. व्यापारी ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं. रक्षा बंधन, नवरात्रि और करवा चौथ पर बाज़ारों में बढ़ती भीड़ और हुए व्यापार कोदेखते हुए इस साल दिवाली के त्योहारों के सीजन में व्यापारियों को 4.25 लाख करोड़ रुपये का व्यापार करने की उम्मीद है. वहीं दिल्ली में यह व्यापार लगभग 75 हज़ार करोड़ रुपये के होने का अनुमान है.

सभी महानगरों, टियर 2 और टियर 3 शहरों में खास इंतजाम

चांदनी चौक से सांसद और कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली और देश भर के बाजारों में दिवाली और दूसरे त्योहारों को देखते हुए बड़े ज़ोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं. श्री खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली सहित देश के सभी महानगरों, टियर 2 तथा टियर 3 शहरों सहित कस्बों एवं गांवों के बाजारों में दुकानों को दिवाली की थीम के अनुसार सजाया जा रहा है. रंग-बिरंगी लाइट्स, रंगोली, और अन्य सजावट का खास ख्याल रखा जा रहा है ताकि ग्राहकों को त्योहार का माहौल मिले और ज्यादा से ज्यादा लोग बाजारों की तरफ आ सकें.

व्यापारी बढ़ा रहे सामान का स्टॉक

त्योहार के दौरान मांग में भारी बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों ने पहले से ही विभिन्न वस्तुओं के अपने स्टॉक को बढ़ाना शुरू कर दिया है जिसमें खासकर गिफ्ट आइटम्स, कपड़े,ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, फर्निशिंग, सजावट सामग्री, पूजा सामग्री, रंगोली, देवी देवताओं की फोटो और मूर्तियां, रेडीमेड गारमेंट्स, खिलौने, खाने-पीने के सामान, कॉन्फेक्शनरी, बिजली का सामान, कंज्यूमर डयूरेबल्स आदि मुख्य हैं.

प्रमोशनल ऑफर देने के जरिए भी व्यापारी बढ़ा रहे बिक्री

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी सी भरतिया ने बताया कि ग्राहक को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार की छूट और प्रमोशनल ऑफर देने पर भी विचार किया जा रहा है. दुकानदार कस्टमर को लुभाने के लिए ‘बाय वन-गेट वन’ या दिवाली डिस्काउंट्स जैसी योजनाएं चला रहे हैं. चूंकि दिवाली के समय बाजारों में भारी भीड़ होती है, इसलिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए खास इंतजाम करने का आग्रह किया जा रहा हैं वहीं दूसरी ओर ट्रेड एसोसिएशन भी अपने लेवल पर अतिरिक्त प्राइवेट सुरक्षा गार्ड रखने की योजना बना रही हैं.

ई-कॉमर्स की चुनौतियों का भी सामना कर रहे व्यापारी

प्रवीण खंडेलवाल ने ये भी कहा कि दिल्ली सहित देश के बाजार दीपावली के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और ई-कॉमर्स की चुनौतियों का भी सामना करने के लिए अनेक नए कदम उठा रहे हैं और इस बार त्योहारों के सीजन में बड़ा व्यापार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/estimated-trade-of-rs-425-lakh-crore-on-festivals-including/article-2179

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.