तेज़ी के साथ खुला शेयर बाजार: सेंसेक्स 320 और निफ्टी 60 अंकों की बढ़त के साथ हरे निशान में

Business News

भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को मजबूती के साथ कारोबारी दिन की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स जहां 319.89 अंकों की बढ़त के साथ 79,728.39 के स्तर पर खुला, वहीं एनएसई निफ्टी ने भी 59.85 अंकों की मजबूती दिखाते हुए 24,185.40 अंकों पर अपने कारोबार की शुरुआत की।

सोमवार को भी दिखी थी दमदार रफ्तार

गौरतलब है कि सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत भले ही सुस्त रही हो, लेकिन दिनभर की खरीदारी ने बाजार को जबरदस्त मजबूती दी। कारोबारी दिन के अंत में सेंसेक्स 855.30 अंकों की छलांग लगाकर 76,996.78 और निफ्टी 273.90 अंकों की तेज़ी के साथ 24,125.55 अंकों पर बंद हुआ था।

शुरुआत में ही इंडसइंड बैंक को झटका, टाटा स्टील में जोश

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले जबकि 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। निफ्टी की बात करें तो 50 में से 30 स्टॉक्स ने बढ़त के साथ शुरुआत की, वहीं 20 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

टाटा स्टील के शेयरों ने आज बाज़ार की शुरुआत में सबसे ज़्यादा 2.33% की बढ़त दर्ज की। इसके विपरीत इंडसइंड बैंक के शेयर 3.99% की भारी गिरावट के साथ खुले, जिससे निवेशकों को झटका लगा।

एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और सनफार्मा में दिखी मजबूती

अन्य प्रमुख कंपनियों की बात करें तो एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.88%, एटरनल 0.79%, आईटीसी 0.51%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.47%, कोटक महिंद्रा बैंक 0.39% और एक्सिस बैंक 0.34% की बढ़त के साथ खुले। इसके अलावा एनटीपीसी, सनफार्मा, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ जैसे दिग्गज स्टॉक्स ने भी हल्की बढ़त दर्ज की।

आईटी सेक्टर में गिरावट का दबाव

हालांकि टेक्नोलॉजी और आईटी सेक्टर में गिरावट देखने को मिली। इंफोसिस के शेयर 1.55%, टीसीएस 0.53% और टेक महिंद्रा 0.30% की गिरावट के साथ खुले। इनके अलावा एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, और एचसीएल टेक जैसे शेयरों में भी मामूली नुकसान देखा गया।

निवेशकों की नजर आगे की चाल पर

बाजार की इस मजबूती से निवेशकों में सकारात्मकता तो बनी है, लेकिन वैश्विक संकेतों और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर अब सभी की नजरें टिकी हैं। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा इन्हीं कारकों से तय होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Apr 2025 By दैनिक जागरण

तेज़ी के साथ खुला शेयर बाजार: सेंसेक्स 320 और निफ्टी 60 अंकों की बढ़त के साथ हरे निशान में

Business News

सोमवार को भी दिखी थी दमदार रफ्तार

गौरतलब है कि सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत भले ही सुस्त रही हो, लेकिन दिनभर की खरीदारी ने बाजार को जबरदस्त मजबूती दी। कारोबारी दिन के अंत में सेंसेक्स 855.30 अंकों की छलांग लगाकर 76,996.78 और निफ्टी 273.90 अंकों की तेज़ी के साथ 24,125.55 अंकों पर बंद हुआ था।

शुरुआत में ही इंडसइंड बैंक को झटका, टाटा स्टील में जोश

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले जबकि 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। निफ्टी की बात करें तो 50 में से 30 स्टॉक्स ने बढ़त के साथ शुरुआत की, वहीं 20 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

टाटा स्टील के शेयरों ने आज बाज़ार की शुरुआत में सबसे ज़्यादा 2.33% की बढ़त दर्ज की। इसके विपरीत इंडसइंड बैंक के शेयर 3.99% की भारी गिरावट के साथ खुले, जिससे निवेशकों को झटका लगा।

एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और सनफार्मा में दिखी मजबूती

अन्य प्रमुख कंपनियों की बात करें तो एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.88%, एटरनल 0.79%, आईटीसी 0.51%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.47%, कोटक महिंद्रा बैंक 0.39% और एक्सिस बैंक 0.34% की बढ़त के साथ खुले। इसके अलावा एनटीपीसी, सनफार्मा, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ जैसे दिग्गज स्टॉक्स ने भी हल्की बढ़त दर्ज की।

आईटी सेक्टर में गिरावट का दबाव

हालांकि टेक्नोलॉजी और आईटी सेक्टर में गिरावट देखने को मिली। इंफोसिस के शेयर 1.55%, टीसीएस 0.53% और टेक महिंद्रा 0.30% की गिरावट के साथ खुले। इनके अलावा एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, और एचसीएल टेक जैसे शेयरों में भी मामूली नुकसान देखा गया।

निवेशकों की नजर आगे की चाल पर

बाजार की इस मजबूती से निवेशकों में सकारात्मकता तो बनी है, लेकिन वैश्विक संकेतों और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर अब सभी की नजरें टिकी हैं। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा इन्हीं कारकों से तय होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/fastly-open-stock-market-sensex-320-and-nifty-in-green/article-18248

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.