- Hindi News
- बिजनेस
- वित्त मंत्री 27 जून को करेंगी सरकारी बैंकों के प्रमुखों से बैठक, लोन और योजनाओं की समीक्षा होगी
वित्त मंत्री 27 जून को करेंगी सरकारी बैंकों के प्रमुखों से बैठक, लोन और योजनाओं की समीक्षा होगी
Business News
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 27 जून को सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी। इसमें बैंकों के ताज़ा वित्तीय प्रदर्शन, सरकारी योजनाओं की प्रगति और चालू वित्त वर्ष के लक्ष्यों की समीक्षा की जाएगी।
उत्पादक क्षेत्रों को मिलेगा प्राथमिकता
बैठक में वित्त मंत्री बैंकों से उत्पादक क्षेत्रों को ऋण बढ़ाने का आग्रह कर सकती हैं ताकि 6.5% तक गिरी विकास दर को गति दी जा सके।
रेपो दर में कटौती के बाद पहली समीक्षा
आरबीआई द्वारा हाल ही में रेपो दर को 5.5% तक घटाए जाने और सीआरआर में कटौती के बाद यह पहली बड़ी बैठक होगी, जिससे बैंकिंग प्रणाली में 2.5 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त लिक्विडिटी आई है।
प्रमुख योजनाओं की समीक्षा
बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की प्रगति पर चर्चा होगी।
बैंकों का रिकॉर्ड मुनाफा
वित्त वर्ष 2025 में सार्वजनिक बैंकों का संचयी लाभ 1.78 लाख करोड़ रुपये रहा, जिसमें अकेले एसबीआई ने 70,901 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। पंजाब नेशनल बैंक ने 102% की वृद्धि के साथ 16,630 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए