फ्लैट बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 53 अंक टूटा, निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 25,104 पर बंद

Business

On

शेयर बाजार में सोमवार, 10 जून को उतार-चढ़ाव भरा लेकिन लगभग स्थिर कारोबार देखने को मिला। दिन के अंत में सेंसेक्स 53 अंक की गिरावट के साथ 82,391 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी मात्र 1 अंक की तेजी के साथ 25,104 पर बंद हुआ।

IT और फार्मा सेक्टर में मजबूती, रियल्टी और सरकारी बैंक फिसले

आज के कारोबार में आईटी और फार्मा कंपनियों के शेयरों ने अच्छी बढ़त दर्ज की। दूसरी ओर, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निवेशकों की नजरें अब प्रमुख कंपनियों के नतीजों और वैश्विक संकेतों पर टिकी हैं।

ग्लोबल बाजारों का मिला-जुला प्रदर्शन

एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान का निक्केई 0.32% की बढ़त के साथ 38,211 पर बंद हुआ, वहीं कोरिया का कोस्पी 0.56% चढ़कर 2,871 पर पहुंचा। हालांकि, हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.07% गिरा और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.44% नीचे आकर 3,384 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार भी 9 जून को मिले-जुले संकेतों के साथ बंद हुए। डाउ जोन्स लगभग फ्लैट रहा, जबकि नैस्डेक और S&P में हल्की तेजी रही।

13 जून से खुलेगा ओसवाल पंप्स का IPO

बाजार में निवेशकों की रुचि का केंद्र बना ओसवाल पंप्स का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO), जो 13 जून से खुलेगा और 17 जून तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा। यह IPO BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होगा। कंपनी इसके जरिए 1,387.34 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है।

इस IPO का प्राइस बैंड ₹584 से ₹614 प्रति शेयर तय किया गया है। रिटेल निवेशकों के लिए एक लॉट की कीमत ₹14,016 (614 x 22 शेयर) निर्धारित की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By Nitin Trivedi

फ्लैट बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 53 अंक टूटा, निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 25,104 पर बंद

Business

IT और फार्मा सेक्टर में मजबूती, रियल्टी और सरकारी बैंक फिसले

आज के कारोबार में आईटी और फार्मा कंपनियों के शेयरों ने अच्छी बढ़त दर्ज की। दूसरी ओर, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निवेशकों की नजरें अब प्रमुख कंपनियों के नतीजों और वैश्विक संकेतों पर टिकी हैं।

ग्लोबल बाजारों का मिला-जुला प्रदर्शन

एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान का निक्केई 0.32% की बढ़त के साथ 38,211 पर बंद हुआ, वहीं कोरिया का कोस्पी 0.56% चढ़कर 2,871 पर पहुंचा। हालांकि, हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.07% गिरा और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.44% नीचे आकर 3,384 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार भी 9 जून को मिले-जुले संकेतों के साथ बंद हुए। डाउ जोन्स लगभग फ्लैट रहा, जबकि नैस्डेक और S&P में हल्की तेजी रही।

13 जून से खुलेगा ओसवाल पंप्स का IPO

बाजार में निवेशकों की रुचि का केंद्र बना ओसवाल पंप्स का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO), जो 13 जून से खुलेगा और 17 जून तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा। यह IPO BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होगा। कंपनी इसके जरिए 1,387.34 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है।

इस IPO का प्राइस बैंड ₹584 से ₹614 प्रति शेयर तय किया गया है। रिटेल निवेशकों के लिए एक लॉट की कीमत ₹14,016 (614 x 22 शेयर) निर्धारित की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/flat-closed-market-sensex-closed-53-points-broken-nifty-closed/article-23848

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.