आईटी और मेटल शेयरों की दमदार चाल से बाजार में उछाल, एफएमसीजी स्टॉक्स फिसले

Business News

भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को दमदार शुरुआत की।

शुरुआती कारोबार में आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में तेज खरीदारी देखी गई, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान में नजर आए। हालांकि एफएमसीजी सेक्टर के स्टॉक्स दबाव में रहे और लाल निशान में फिसले।

सेंसेक्स 479 अंकों की छलांग के साथ 81,753 पर पहुंचा

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 279 अंकों की बढ़त के साथ 81,591 पर खुला। थोड़ी ही देर में यह 479 अंकों की छलांग के साथ 81,753 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे, जबकि केवल 2 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 116 अंकों की मजबूती के साथ 24,866 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया। एनएसई पर कुल 2312 शेयरों में से 1569 शेयर हरे निशान, 673 लाल निशान और 70 शेयर स्थिर रहे।

इन शेयरों में रही जबरदस्त तेजी

सेंसेक्स पैक में तेजी के नेतृत्व में शामिल रहे:
इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, जोमैटो, सनफार्मा, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, टीसीएस, रिलायंस, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, कोटक बैंक, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक।

इन शेयरों में आई गिरावट

दूसरी ओर, जिन शेयरों में कमजोरी देखी गई, वे हैं:
बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति और एशियन पेंट्स।

सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी और मेटल ने दिखाई ताकत

सेक्टोरल परफॉर्मेंस की बात करें तो:

  • निफ्टी आईटी में सबसे अधिक 1.37% की तेजी दर्ज की गई।

  • निफ्टी मेटल 0.66% चढ़ा।

  • इसके अलावा, निफ्टी फार्मा (0.42%), निफ्टी मीडिया (0.41%), निफ्टी हेल्थकेयर (0.24%), और निफ्टी प्राइवेट बैंक (0.15%) में भी मजबूती दिखी।

एफएमसीजी सेक्टर में दिखा दबाव

हालांकि, एफएमसीजी सेक्टर में बिकवाली का दबाव नजर आया। निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स में 0.16% की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही, निफ्टी ऑयल एंड गैस (-0.13%), निफ्टी रियल्टी (-0.20%), और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (-0.05%) में भी मामूली कमजोरी देखी गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 May 2025 By दैनिक जागरण

आईटी और मेटल शेयरों की दमदार चाल से बाजार में उछाल, एफएमसीजी स्टॉक्स फिसले

Business News

शुरुआती कारोबार में आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में तेज खरीदारी देखी गई, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान में नजर आए। हालांकि एफएमसीजी सेक्टर के स्टॉक्स दबाव में रहे और लाल निशान में फिसले।

सेंसेक्स 479 अंकों की छलांग के साथ 81,753 पर पहुंचा

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 279 अंकों की बढ़त के साथ 81,591 पर खुला। थोड़ी ही देर में यह 479 अंकों की छलांग के साथ 81,753 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे, जबकि केवल 2 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 116 अंकों की मजबूती के साथ 24,866 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया। एनएसई पर कुल 2312 शेयरों में से 1569 शेयर हरे निशान, 673 लाल निशान और 70 शेयर स्थिर रहे।

इन शेयरों में रही जबरदस्त तेजी

सेंसेक्स पैक में तेजी के नेतृत्व में शामिल रहे:
इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, जोमैटो, सनफार्मा, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, टीसीएस, रिलायंस, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, कोटक बैंक, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक।

इन शेयरों में आई गिरावट

दूसरी ओर, जिन शेयरों में कमजोरी देखी गई, वे हैं:
बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति और एशियन पेंट्स।

सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी और मेटल ने दिखाई ताकत

सेक्टोरल परफॉर्मेंस की बात करें तो:

  • निफ्टी आईटी में सबसे अधिक 1.37% की तेजी दर्ज की गई।

  • निफ्टी मेटल 0.66% चढ़ा।

  • इसके अलावा, निफ्टी फार्मा (0.42%), निफ्टी मीडिया (0.41%), निफ्टी हेल्थकेयर (0.24%), और निफ्टी प्राइवेट बैंक (0.15%) में भी मजबूती दिखी।

एफएमसीजी सेक्टर में दिखा दबाव

हालांकि, एफएमसीजी सेक्टर में बिकवाली का दबाव नजर आया। निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स में 0.16% की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही, निफ्टी ऑयल एंड गैस (-0.13%), निफ्टी रियल्टी (-0.20%), और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (-0.05%) में भी मामूली कमजोरी देखी गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/fmcg-stocks-slipped-in-market-due-to-strong-moves-of/article-22505

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.