विदेशी निवेशक लौटे, दिसंबर में 24,454 करोड़ स्टॉक मार्केट में डाले, निवेशक हैं तो क्या करें? जानें

Business News

घरेलू इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने पिछले सप्ताह जून के बाद से अपना सर्वश्रेष्ठ सप्ताह दर्ज किया। बाजार में बड़ी तेजी लौटी। यह तेजी आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।

अक्टूबर और नवंबर महीने में बड़ी बिकवाली के बाद विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में लौट आए हैं। दिसंबर में अब तक विदेशी निवेशकों ने 24,454 करोड़ रुपये का निवेश किया है। मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि ट्रेंड रिवर्सल विदेशी निवेशकोंके लिए भारतीय शेयर बाजार में साल के अंत में मुनाफे पर दांव लगाने की एक स्पष्ट रणनीति है। आपको बता दें कि मध्य पूर्व में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और चीनी शेयर बाजार में सस्ते मूल्यांकन के बीच अक्टूबर में एफपीआई आउटफ्लो 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। अब जब एक बार फिर विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में लौटे हैं तो इसके क्या मायने हैं? अगर आप बाजार में पैसा लगाते हैं तो इस ट्रेंड को कैसे देखना चाहिए? आइए समझने की को​शिश करते हैं। 

बाजार की धारणा बदल गई

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने दिसंबर महीने में अब तक भारतीय इक्विटी में ₹24,454 करोड़ का निवेश किया है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि मौजूदा रुझान में बदलाव भारत की एफआईआई रणनीति में स्पष्ट बदलाव है। यह तर्क दिया जा सकता है कि एफआईआई की निरंतर बिक्री का दौर खत्म हो चुका है। दिसंबर की शुरुआत में एफआईआई द्वारा खरीदार बनने से, पिछले दो महीनों के दौरान उनकी निरंतर बिक्री रणनीति पूरी तरह से पलट गई है, जिससे बाजार की धारणा बदल गई है।

गिरावट पर खरीदारी की सलाह

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि स्टॉक मार्कट में बड़ी गिरावट के बाद तेज रिकवरी आई है। यह अवधि निवेशकों के लिए अपनी रणनीतियों को फिर से चेक करने के लिए एक उपयुक्त अवसर प्रदान करती है। निवेशक उभरते भारत की मध्यम से लंबी अवधि की विकास क्षमता का लाभ उठा सकते हैं। लंबी अवधि में भारतीय बाजार में तेजी बनी रहेगी। इसका फायदा उठाने के लिए गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाने की सलाह है। बैंकिंग और आईटी जैसे प्रमुख क्षेत्रों का मजबूत प्रदर्शन जारी रहने की संभावना है। मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में तेजी बनी रहेगी। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Dec 2024 By दैनिक जागरण

विदेशी निवेशक लौटे, दिसंबर में 24,454 करोड़ स्टॉक मार्केट में डाले, निवेशक हैं तो क्या करें? जानें

Business News

अक्टूबर और नवंबर महीने में बड़ी बिकवाली के बाद विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में लौट आए हैं। दिसंबर में अब तक विदेशी निवेशकों ने 24,454 करोड़ रुपये का निवेश किया है। मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि ट्रेंड रिवर्सल विदेशी निवेशकोंके लिए भारतीय शेयर बाजार में साल के अंत में मुनाफे पर दांव लगाने की एक स्पष्ट रणनीति है। आपको बता दें कि मध्य पूर्व में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और चीनी शेयर बाजार में सस्ते मूल्यांकन के बीच अक्टूबर में एफपीआई आउटफ्लो 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। अब जब एक बार फिर विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में लौटे हैं तो इसके क्या मायने हैं? अगर आप बाजार में पैसा लगाते हैं तो इस ट्रेंड को कैसे देखना चाहिए? आइए समझने की को​शिश करते हैं। 

बाजार की धारणा बदल गई

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने दिसंबर महीने में अब तक भारतीय इक्विटी में ₹24,454 करोड़ का निवेश किया है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि मौजूदा रुझान में बदलाव भारत की एफआईआई रणनीति में स्पष्ट बदलाव है। यह तर्क दिया जा सकता है कि एफआईआई की निरंतर बिक्री का दौर खत्म हो चुका है। दिसंबर की शुरुआत में एफआईआई द्वारा खरीदार बनने से, पिछले दो महीनों के दौरान उनकी निरंतर बिक्री रणनीति पूरी तरह से पलट गई है, जिससे बाजार की धारणा बदल गई है।

गिरावट पर खरीदारी की सलाह

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि स्टॉक मार्कट में बड़ी गिरावट के बाद तेज रिकवरी आई है। यह अवधि निवेशकों के लिए अपनी रणनीतियों को फिर से चेक करने के लिए एक उपयुक्त अवसर प्रदान करती है। निवेशक उभरते भारत की मध्यम से लंबी अवधि की विकास क्षमता का लाभ उठा सकते हैं। लंबी अवधि में भारतीय बाजार में तेजी बनी रहेगी। इसका फायदा उठाने के लिए गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाने की सलाह है। बैंकिंग और आईटी जैसे प्रमुख क्षेत्रों का मजबूत प्रदर्शन जारी रहने की संभावना है। मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में तेजी बनी रहेगी। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/foreign-investors-returned-in-december-and-invested-rs-24454-crore/article-4947

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.