सेंसेक्स 511 अंक गिरकर 81,897 पर बंद, निफ्टी में भी 141 अंकों की गिरावट; IT और ऑटो सेक्टर दबाव में

Business

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 23 जून 2025 को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 511 अंक टूटकर 81,897 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 141 अंक गिरकर 24,972 पर पहुंच गया। बाजार में यह गिरावट मुख्य रूप से आईटी, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में कमजोरी के कारण दर्ज की गई।

मीडिया सेक्टर चमका, IT और ऑटो में भारी दबाव

शेयर बाजार के सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो एनएसई मीडिया इंडेक्स में 4.39% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि आईटी सेक्टर में 1.48%, ऑटो में 0.92% और एफएमसीजी में 0.74% की गिरावट रही।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि 9 शेयरों में हल्की तेजी देखी गई। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

ट्रेंट और BEL बने टॉप गेनर, HCL टेक और इंफोसिस में सबसे ज्यादा गिरावट

  • ट्रेंट का शेयर 3.57% की बढ़त के साथ ₹6,108 पर बंद हुआ।

  • BEL 3.22% की तेजी के साथ ₹421 पर पहुंचा।

  • वहीं इंफोसिस 2.35%, HCL टेक 2.30% और L&T 2.27% टूटे।

ईरान के प्रस्ताव से तेल की कीमतों में उछाल, बाजार पर दबाव बढ़ा

ईरान की संसद ने अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का प्रस्ताव पास किया है। यह दुनिया की प्रमुख तेल आपूर्ति राहों में से एक है। इस खबर से कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं, जिससे महंगाई और कॉर्पोरेट लागत बढ़ने की आशंका ने बाजार की धारणा को कमजोर किया।

ग्लोबल संकेत भी रहे कमजोर

  • जापान का निक्केई 0.13% गिरकर 38,354 पर

  • कोरिया का कोस्पी 0.24% गिरकर 3,014 पर

  • हैंगसेंग 0.67% गिरा

  • शंघाई कंपोजिट 0.65% चढ़ा

अमेरिका में भी मिला-जुला रुख रहा। डाउ जोंस हल्की बढ़त, जबकि नैस्डैक और S&P 500 में गिरावट दर्ज हुई।

FII की बड़ी खरीदारी, DII ने की बिकवाली

20 जून को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7,940.70 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,049.88 करोड़ की बिकवाली की। जून में FIIs की कुल खरीदारी ₹3,897.21 करोड़ और DIIs की ₹56,786.30 करोड़ रही।

पिछले शुक्रवार को 1,046 अंक उछला था बाजार

शुक्रवार, 20 जून को बाजार में जबरदस्त तेजी रही थी। सेंसेक्स 1,046 अंक चढ़कर 82,408, जबकि निफ्टी 319 अंक चढ़कर 25,112 पर बंद हुआ था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सेंसेक्स 511 अंक गिरकर 81,897 पर बंद, निफ्टी में भी 141 अंकों की गिरावट; IT और ऑटो सेक्टर दबाव में

Business

मीडिया सेक्टर चमका, IT और ऑटो में भारी दबाव

शेयर बाजार के सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो एनएसई मीडिया इंडेक्स में 4.39% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि आईटी सेक्टर में 1.48%, ऑटो में 0.92% और एफएमसीजी में 0.74% की गिरावट रही।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि 9 शेयरों में हल्की तेजी देखी गई। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

ट्रेंट और BEL बने टॉप गेनर, HCL टेक और इंफोसिस में सबसे ज्यादा गिरावट

  • ट्रेंट का शेयर 3.57% की बढ़त के साथ ₹6,108 पर बंद हुआ।

  • BEL 3.22% की तेजी के साथ ₹421 पर पहुंचा।

  • वहीं इंफोसिस 2.35%, HCL टेक 2.30% और L&T 2.27% टूटे।

ईरान के प्रस्ताव से तेल की कीमतों में उछाल, बाजार पर दबाव बढ़ा

ईरान की संसद ने अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का प्रस्ताव पास किया है। यह दुनिया की प्रमुख तेल आपूर्ति राहों में से एक है। इस खबर से कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं, जिससे महंगाई और कॉर्पोरेट लागत बढ़ने की आशंका ने बाजार की धारणा को कमजोर किया।

ग्लोबल संकेत भी रहे कमजोर

  • जापान का निक्केई 0.13% गिरकर 38,354 पर

  • कोरिया का कोस्पी 0.24% गिरकर 3,014 पर

  • हैंगसेंग 0.67% गिरा

  • शंघाई कंपोजिट 0.65% चढ़ा

अमेरिका में भी मिला-जुला रुख रहा। डाउ जोंस हल्की बढ़त, जबकि नैस्डैक और S&P 500 में गिरावट दर्ज हुई।

FII की बड़ी खरीदारी, DII ने की बिकवाली

20 जून को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7,940.70 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,049.88 करोड़ की बिकवाली की। जून में FIIs की कुल खरीदारी ₹3,897.21 करोड़ और DIIs की ₹56,786.30 करोड़ रही।

पिछले शुक्रवार को 1,046 अंक उछला था बाजार

शुक्रवार, 20 जून को बाजार में जबरदस्त तेजी रही थी। सेंसेक्स 1,046 अंक चढ़कर 82,408, जबकि निफ्टी 319 अंक चढ़कर 25,112 पर बंद हुआ था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/gas-leaked-from-gas-cylinder-took-fire-in-the-house/article-25275

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.