दादा के पुराने काम को दिया नया रूप, आज करोड़ों का टर्नओवर, क्या करता है यह शख्स ऐसा?

Special News

किसी भी पारंपरिक काम से करोड़ों की कमाई की जा सकती है। ऐसा कर दिखाया है तमिलनाडु के इंजीनियर ने। आज यह अपने दादा की पुरानी दुकान में कोल्ड प्रेस्ड ऑयल बेचकर करोड़ों रुपये का कारोबार कर रहे हैं। वह ग्रामिया ब्रांड के तहत कई चीजों का तेल दुनियाभर में बेचते हैं।

आज जहां बाजार में रिफाइंड तेल दिखाई देता है, ऐसे में एक शख्स लोगों को पारंपरिक तरीके से तैयार कोल्ड प्रेस्ड तेल बेच रहा है। इस शख्स का नाम सिबी मणिवन्नन है। सिबी वैसे तो इंजीनियर हैं, लेकिन एक सोच से उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ अपने दादा के कारोबार को आगे बढ़ाने का फैसला किया। सिबी कोल्ड प्रेस्ड तेल बेचकर करोड़ों रुपये कमा रहे हैं।

सिबी के ब्रांड का नाम ग्रामिया (Gramiyaa) है। वह अपने दादा की पुरानी दुकान पर ग्रामिया चलाते हैं। वह इस ब्रांड के तहत कई तरह के फूड ऑयल बेचते हैं। इन ऑयल को तैयार करने में वह लकड़ी से बने कोल्ड प्रेस्ड का इस्तेमाल किया जाता है। इनके तेल की डिमांड देश-विदेश में काफी है।

कैसे हुई शुरुआत?

तमिलनाडु के सिबी बताते हैं कि उन्हें आज भी मां के हाथ के बनाए हुए उन डोसों की खुशबू और स्वाद याद है जिन्हें उन्हें बचपन में खाया था। इसका सबसे बड़ा कारण उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाला तेल है। सिबी खुद को भाग्यशाली मानते हैं, क्योंकि उनके दादा ही थे जिन्होंने पारंपरिक पत्थर की मिलों का उपयोग करके लकड़ी से बने कोल्ड-प्रेस्ड तेल तैयार किए थे।

सिबी बताते हैं कि उनके दादा कोल्ड प्रेस्ड ऑयल बनाते थे। 90 के दशक में उनका कारोबार उस समय बंद हो गया जब रिफाइंड तेलों का चलन शुरू हुआ। सिबी कहते हैं कि वह इस काम को फिर से शुरू करना चाहते थे। उन्होंने साल 2017 में कॉलेज के दोस्तों मोहम्मद यासीन और नवीन राजामारन के साथ ग्रामिया की शुरुआत की। यह तिकड़ी हर महीने कम से कम 50,000 लीटर कोल्ड-प्रेस्ड तेल बेचती है।

ऐसे आए कारोबार में

साल 2015 में सिबी ने रोबोटिक्स और ऑटोमेशन में अपनी इंजीनियरिंग पूरी कर ली थी। इसके बाद वह ऑटोमोबाइल डीलरशिप और रेस्टोरेंट चलाने के पारिवारिक कारोबार में आ गए। सिबी रेस्टोरेंट कारोबार के लिए थोक में ऑयल खरीदना चाहते थे। लेकिन उनमें कई तरह के केमिकल और मिलावट थी। इसके बाद उन्होंने परिवार के कोल्ड प्रेस्ड ऑयल कारोबार को आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

ऐसे तैयार करते हैं तेल

सिबी ने बताया है कि वह किस प्रकार कोल्ड प्रेस्ड ऑयल तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि वह बीजों को एक दिन के लिए धूप में सुखाते हैं। इसके बाद लकड़ी के मूसल से पत्थर की चक्की पर इन बीजों से तेल निकाला जाता है। आमतौर पर, रिफाइंड तेल प्रोसेसिंग के दौरान हाइड्रोजनीकरण तापमान 200 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। जबकि ऐसा तेलों की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए किया जाता है। इस प्रक्रिया से ट्रांस फैट भी निकलता है जो दिल से जुड़ी बीमारियां बढ़ाता है।

मोहम्मद यासीन बताते हैं कि वह बीजों को इतना कुचलते हैं कि जितना तेल चाहिए उतना मिल जाए और बाकी बचा रह जाए। यासीन ने बताया कि वह सुनिश्चित करते हैं कि तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक न हो। इससे तेल की सुगंध और क्वालिटी दोनों बेहतर रहते हैं।

कितनी हो रही कमाई?

ग्रामिया सभी श्रेणियों (मूंगफली, तिल और नारियल तेल) में रोजाना करीब 50 हजार लीटर कोल्ड प्रेस्ड ऑयल बेच देती है। इससे उन्हें हर महीने एक करोड़ यानी सालाना 12 करोड़ रुपये का रेवेन्यू होता है। रेवेन्यू का 50 फीसदी हिस्सा अमेरिका और कनाडा जैसे देशों को निर्यात से आता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Dec 2024 By दैनिक जागरण

दादा के पुराने काम को दिया नया रूप, आज करोड़ों का टर्नओवर, क्या करता है यह शख्स ऐसा?

Special News

आज जहां बाजार में रिफाइंड तेल दिखाई देता है, ऐसे में एक शख्स लोगों को पारंपरिक तरीके से तैयार कोल्ड प्रेस्ड तेल बेच रहा है। इस शख्स का नाम सिबी मणिवन्नन है। सिबी वैसे तो इंजीनियर हैं, लेकिन एक सोच से उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ अपने दादा के कारोबार को आगे बढ़ाने का फैसला किया। सिबी कोल्ड प्रेस्ड तेल बेचकर करोड़ों रुपये कमा रहे हैं।

सिबी के ब्रांड का नाम ग्रामिया (Gramiyaa) है। वह अपने दादा की पुरानी दुकान पर ग्रामिया चलाते हैं। वह इस ब्रांड के तहत कई तरह के फूड ऑयल बेचते हैं। इन ऑयल को तैयार करने में वह लकड़ी से बने कोल्ड प्रेस्ड का इस्तेमाल किया जाता है। इनके तेल की डिमांड देश-विदेश में काफी है।

कैसे हुई शुरुआत?

तमिलनाडु के सिबी बताते हैं कि उन्हें आज भी मां के हाथ के बनाए हुए उन डोसों की खुशबू और स्वाद याद है जिन्हें उन्हें बचपन में खाया था। इसका सबसे बड़ा कारण उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाला तेल है। सिबी खुद को भाग्यशाली मानते हैं, क्योंकि उनके दादा ही थे जिन्होंने पारंपरिक पत्थर की मिलों का उपयोग करके लकड़ी से बने कोल्ड-प्रेस्ड तेल तैयार किए थे।

सिबी बताते हैं कि उनके दादा कोल्ड प्रेस्ड ऑयल बनाते थे। 90 के दशक में उनका कारोबार उस समय बंद हो गया जब रिफाइंड तेलों का चलन शुरू हुआ। सिबी कहते हैं कि वह इस काम को फिर से शुरू करना चाहते थे। उन्होंने साल 2017 में कॉलेज के दोस्तों मोहम्मद यासीन और नवीन राजामारन के साथ ग्रामिया की शुरुआत की। यह तिकड़ी हर महीने कम से कम 50,000 लीटर कोल्ड-प्रेस्ड तेल बेचती है।

ऐसे आए कारोबार में

साल 2015 में सिबी ने रोबोटिक्स और ऑटोमेशन में अपनी इंजीनियरिंग पूरी कर ली थी। इसके बाद वह ऑटोमोबाइल डीलरशिप और रेस्टोरेंट चलाने के पारिवारिक कारोबार में आ गए। सिबी रेस्टोरेंट कारोबार के लिए थोक में ऑयल खरीदना चाहते थे। लेकिन उनमें कई तरह के केमिकल और मिलावट थी। इसके बाद उन्होंने परिवार के कोल्ड प्रेस्ड ऑयल कारोबार को आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

ऐसे तैयार करते हैं तेल

सिबी ने बताया है कि वह किस प्रकार कोल्ड प्रेस्ड ऑयल तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि वह बीजों को एक दिन के लिए धूप में सुखाते हैं। इसके बाद लकड़ी के मूसल से पत्थर की चक्की पर इन बीजों से तेल निकाला जाता है। आमतौर पर, रिफाइंड तेल प्रोसेसिंग के दौरान हाइड्रोजनीकरण तापमान 200 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। जबकि ऐसा तेलों की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए किया जाता है। इस प्रक्रिया से ट्रांस फैट भी निकलता है जो दिल से जुड़ी बीमारियां बढ़ाता है।

मोहम्मद यासीन बताते हैं कि वह बीजों को इतना कुचलते हैं कि जितना तेल चाहिए उतना मिल जाए और बाकी बचा रह जाए। यासीन ने बताया कि वह सुनिश्चित करते हैं कि तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक न हो। इससे तेल की सुगंध और क्वालिटी दोनों बेहतर रहते हैं।

कितनी हो रही कमाई?

ग्रामिया सभी श्रेणियों (मूंगफली, तिल और नारियल तेल) में रोजाना करीब 50 हजार लीटर कोल्ड प्रेस्ड ऑयल बेच देती है। इससे उन्हें हर महीने एक करोड़ यानी सालाना 12 करोड़ रुपये का रेवेन्यू होता है। रेवेन्यू का 50 फीसदी हिस्सा अमेरिका और कनाडा जैसे देशों को निर्यात से आता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/gave-a-new-look-to-grandfathers-old-work-today-turnover/article-4557

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.