दिवाली की मुहूर्त ट्रेडिंग कब-कहां और कितने बजे की जाएगी, सारी जानकारी लें यहां

Business News

दिवाली के त्योहार पर शेयर बाजार में किस दिन अवकाश रहेगा और मुहूर्त ट्रेडिंग किस दिन की जाएगी इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज की तरफ से जारी कर दी गई है.

दिवाली का त्योहार आप चाहें जिस दिन मना रहे हों, शेयर बाजार में दिवाली के त्योहार के अवकाश और मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं. दिवाली के त्योहार पर शेयर बाजार में 1 नवंबर को अवकाश रहेगा और इसी दिन के लिए जानकारी सभी एक्सचेंज की तरफ से जारी कर दी गई है. शुक्रवार एक नवंबर को दिवाली की मुहूर्त ट्रेडिंग होगी और इसका समय शाम 6 बजे से 7 बजे तक का तय किया गया है.

दिवाली पर हर साल BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE में मुहूर्त ट्रेडिंग की जाती है. बीएसई के सर्कुलर में 20 अक्टूबर को ही इस बात की पक्की जानकारी दी गई थी कि दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग की तारीख 1 नवंबर तय हुई है. 

स्टॉक एक्सचेंज की तरफ से जारी किए सर्कुलर के मुताबिक जानें सभी टाइमिंग

  • प्री-ओपनिंग सेशन शाम 5:45 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगा. 
  • एक घंटे के स्पेशल ट्रेडिंग सेशन यानी मुहूर्त ट्रेडिंग का समय शाम 6 बजे से 7 बजे तक का तय किया गया है.
  • ब्लॉक डील विंडो शाम 5:30 बजे से शाम 5:45 बजे तक खुली रहेगी.
  • पीरीयोडिक कॉल ऑक्शन टाइमिंग शाम 6:05 बजे से शाम 6:50 बजे तक होगी. 
  • बीएसई के मुताबिक अंतिम 10 मिनट में ऑर्डर एंट्री सेशन बंद हो जाएगा. 
  • क्लोजिंग सेशन शाम 7 बजे से 7.10 बजे तक रहेगा.
  • पोस्ट क्लोजिंग अवधि शाम 7.10 बजे से शाम 7.20 बजे तक रहेगी.

मुहूर्त ट्रेडिंग है क्या -जानिए यहां

हिंदू पंचांग के हिसाब से दिवाली के त्योहार पर नए साल का पहला दिन होता है. इस दिन की शुभ शुरुआत और अच्छे वैभव-कारोबारी सफलता के शुभ संकेतों के लिए एक घंटे का स्पेशल कारोबार किया जाता है और इसे ही मुहूर्त ट्रेडिंग कहते हैं. इस बार निवेशक संवत 2081 की शुरुआत के दौरान शुभ लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ अपने घरों में ऑनलाइन ट्रेडिंग कर सकते हैं.

दिवाली के पर्व की टाइमलाइन में इस बार असमंजस

इस साल हालांकि दिवाली के मुख्य पर्व यानी लक्ष्मी पूजन को लेकर ही असमंजस बरकरार है. कई पंडितों और शास्त्री जी ने दिवाली के त्योहार के लिए शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर का निकाला है और कुछ धर्म शास्त्रियों ने 1 नवंबर को दिवाली का पूजन करने के लिए कहा है. बहरहाल कम से कम स्टॉक एक्सचेंज ने तो अपनी ओर से ऐलान करके ट्रेडर्स का कन्फ्यूजन दूर करने की कोशिश की है तो अगर आप भी मुहूर्त ट्रेडिंग में ट्रेड करना पसंद करते हैं तो तैयारी कर लीजिए कि 1 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Oct 2024 By दैनिक जागरण

दिवाली की मुहूर्त ट्रेडिंग कब-कहां और कितने बजे की जाएगी, सारी जानकारी लें यहां

Business News

दिवाली का त्योहार आप चाहें जिस दिन मना रहे हों, शेयर बाजार में दिवाली के त्योहार के अवकाश और मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं. दिवाली के त्योहार पर शेयर बाजार में 1 नवंबर को अवकाश रहेगा और इसी दिन के लिए जानकारी सभी एक्सचेंज की तरफ से जारी कर दी गई है. शुक्रवार एक नवंबर को दिवाली की मुहूर्त ट्रेडिंग होगी और इसका समय शाम 6 बजे से 7 बजे तक का तय किया गया है.

दिवाली पर हर साल BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE में मुहूर्त ट्रेडिंग की जाती है. बीएसई के सर्कुलर में 20 अक्टूबर को ही इस बात की पक्की जानकारी दी गई थी कि दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग की तारीख 1 नवंबर तय हुई है. 

स्टॉक एक्सचेंज की तरफ से जारी किए सर्कुलर के मुताबिक जानें सभी टाइमिंग

  • प्री-ओपनिंग सेशन शाम 5:45 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगा. 
  • एक घंटे के स्पेशल ट्रेडिंग सेशन यानी मुहूर्त ट्रेडिंग का समय शाम 6 बजे से 7 बजे तक का तय किया गया है.
  • ब्लॉक डील विंडो शाम 5:30 बजे से शाम 5:45 बजे तक खुली रहेगी.
  • पीरीयोडिक कॉल ऑक्शन टाइमिंग शाम 6:05 बजे से शाम 6:50 बजे तक होगी. 
  • बीएसई के मुताबिक अंतिम 10 मिनट में ऑर्डर एंट्री सेशन बंद हो जाएगा. 
  • क्लोजिंग सेशन शाम 7 बजे से 7.10 बजे तक रहेगा.
  • पोस्ट क्लोजिंग अवधि शाम 7.10 बजे से शाम 7.20 बजे तक रहेगी.

मुहूर्त ट्रेडिंग है क्या -जानिए यहां

हिंदू पंचांग के हिसाब से दिवाली के त्योहार पर नए साल का पहला दिन होता है. इस दिन की शुभ शुरुआत और अच्छे वैभव-कारोबारी सफलता के शुभ संकेतों के लिए एक घंटे का स्पेशल कारोबार किया जाता है और इसे ही मुहूर्त ट्रेडिंग कहते हैं. इस बार निवेशक संवत 2081 की शुरुआत के दौरान शुभ लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ अपने घरों में ऑनलाइन ट्रेडिंग कर सकते हैं.

दिवाली के पर्व की टाइमलाइन में इस बार असमंजस

इस साल हालांकि दिवाली के मुख्य पर्व यानी लक्ष्मी पूजन को लेकर ही असमंजस बरकरार है. कई पंडितों और शास्त्री जी ने दिवाली के त्योहार के लिए शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर का निकाला है और कुछ धर्म शास्त्रियों ने 1 नवंबर को दिवाली का पूजन करने के लिए कहा है. बहरहाल कम से कम स्टॉक एक्सचेंज ने तो अपनी ओर से ऐलान करके ट्रेडर्स का कन्फ्यूजन दूर करने की कोशिश की है तो अगर आप भी मुहूर्त ट्रेडिंग में ट्रेड करना पसंद करते हैं तो तैयारी कर लीजिए कि 1 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/get-all-the-information-about-when-where-and-at-what/article-2408

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.