50 साल की ब्याज फ्री लोन स्कीम में मिले ज्यादा रकम, जानिए बजट में राज्यों ने क्या-क्या मांगा

Business News

Hindi Newsपैसाबिज़नेसBudget 2025 : 50 साल की ब्याज फ्री लोन स्कीम में मिले ज्यादा रकम, जानिए बजट में राज्यों ने क्या-क्या मांगा Budget 2025 : 50 साल की ब्याज फ्री लोन स्कीम में मिले ज्यादा रकम, जानिए बजट में राज्यों ने क्या-क्या मांगा वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट एक फरवरी, 2025 को संसद में पेश किया जाएगा। इस संबंध में परामर्श के लिए आयोजित बैठक में सीतारमण के साथ सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने भाग लिया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बजट-पूर्व बैठक में शुक्रवार को राज्यों के वित्त मंत्रियों ने 50 साल की ब्याज-मुक्त ऋण योजना के तहत अधिक राशि देने की मांग रखी। सीतारमण ने अपने बयान में कहा कि स्वस्थ व्यापक आर्थिक माहौल, टैक्स कलेक्शन में तेजी और दक्षता के कारण 15वें वित्त आयोग के तहत पिछले 45 महीनों में राज्यों को ट्रांसफर धनराशि 14वें वित्त आयोग के तहत 60 महीनों में हस्तांतरित धनराशि से अधिक है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ''केंद्रीय वित्त मंत्री ने पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना (एसएएससीआई) का भी उल्लेख किया, जिसकी पहली बार आम बजट 2020-21 में घोषणा की गई थी। इसे राज्यों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।''

पंजाब और केरल ने की उधारी में लचीलेपन की मांग

सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब और केरल जैसे वित्तीय रूप से तनावग्रस्त राज्यों ने विशेष पैकेज और उधारी में लचीलेपन की मांग भी की। राज्यों ने राजकोषीय गतिविधियों का समर्थन करने के लिए अधिक उधारी सीमा के साथ ही जल जीवन मिशन के तहत अतिरिक्त धनराशि की मांग केंद्र सरकार से की। सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र ने 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' के लिए धन मांगा और कहा कि केंद्र तथा राज्य द्वारा 50-50 प्रतिशत लागत साझा करने वाली एक केंद्र प्रायोजित योजना (सीएसएस) शुरू की जाए।

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट एक फरवरी, 2025 को संसद में पेश किया जाएगा। इस संबंध में परामर्श के लिए आयोजित बैठक में सीतारमण के साथ सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने भाग लिया। सूत्रों ने बताया कि कई राज्यों ने 50 साल की ब्याज-मुक्त ऋण योजना के लिए आवंटन बढ़ाने की मांग की। उन्होंने इस श्रेणी के तहत पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता (एसएएससीआई) योजना में अधिक लचीलेपन का भी अनुरोध किया। सूत्रों ने कहा कि सड़क और रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के संबंध में, राज्यों ने सड़क विकास परियोजनाओं और रेलवे परियोजनाओं की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने मान्यता-प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) को दिए जा रहे मानदेय में भी वृद्धि की मांग की।

आपदा राहत के लिए मिले अधिक धनराशि

सूत्रों ने कहा कि कुछ राज्यों ने केंद्र सरकार से परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण लागत का बड़ा हिस्सा वहन करने को कहा। उन्होंने बताया कि राज्यों ने आपदा राहत के लिए अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता पर जोर दिया और राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के लिए अधिक आवंटन के लिए दबाव डाला। केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने कहा कि सरकारी व्यय पर प्रतिबंध लगाकर हासिल किए गए राजकोषीय सशक्तीकरण के वांछनीय परिणाम नहीं हो सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Dec 2024 By दैनिक जागरण

50 साल की ब्याज फ्री लोन स्कीम में मिले ज्यादा रकम, जानिए बजट में राज्यों ने क्या-क्या मांगा

Business News

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बजट-पूर्व बैठक में शुक्रवार को राज्यों के वित्त मंत्रियों ने 50 साल की ब्याज-मुक्त ऋण योजना के तहत अधिक राशि देने की मांग रखी। सीतारमण ने अपने बयान में कहा कि स्वस्थ व्यापक आर्थिक माहौल, टैक्स कलेक्शन में तेजी और दक्षता के कारण 15वें वित्त आयोग के तहत पिछले 45 महीनों में राज्यों को ट्रांसफर धनराशि 14वें वित्त आयोग के तहत 60 महीनों में हस्तांतरित धनराशि से अधिक है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ''केंद्रीय वित्त मंत्री ने पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना (एसएएससीआई) का भी उल्लेख किया, जिसकी पहली बार आम बजट 2020-21 में घोषणा की गई थी। इसे राज्यों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।''

पंजाब और केरल ने की उधारी में लचीलेपन की मांग

सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब और केरल जैसे वित्तीय रूप से तनावग्रस्त राज्यों ने विशेष पैकेज और उधारी में लचीलेपन की मांग भी की। राज्यों ने राजकोषीय गतिविधियों का समर्थन करने के लिए अधिक उधारी सीमा के साथ ही जल जीवन मिशन के तहत अतिरिक्त धनराशि की मांग केंद्र सरकार से की। सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र ने 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' के लिए धन मांगा और कहा कि केंद्र तथा राज्य द्वारा 50-50 प्रतिशत लागत साझा करने वाली एक केंद्र प्रायोजित योजना (सीएसएस) शुरू की जाए।

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट एक फरवरी, 2025 को संसद में पेश किया जाएगा। इस संबंध में परामर्श के लिए आयोजित बैठक में सीतारमण के साथ सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने भाग लिया। सूत्रों ने बताया कि कई राज्यों ने 50 साल की ब्याज-मुक्त ऋण योजना के लिए आवंटन बढ़ाने की मांग की। उन्होंने इस श्रेणी के तहत पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता (एसएएससीआई) योजना में अधिक लचीलेपन का भी अनुरोध किया। सूत्रों ने कहा कि सड़क और रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के संबंध में, राज्यों ने सड़क विकास परियोजनाओं और रेलवे परियोजनाओं की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने मान्यता-प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) को दिए जा रहे मानदेय में भी वृद्धि की मांग की।

आपदा राहत के लिए मिले अधिक धनराशि

सूत्रों ने कहा कि कुछ राज्यों ने केंद्र सरकार से परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण लागत का बड़ा हिस्सा वहन करने को कहा। उन्होंने बताया कि राज्यों ने आपदा राहत के लिए अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता पर जोर दिया और राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के लिए अधिक आवंटन के लिए दबाव डाला। केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने कहा कि सरकारी व्यय पर प्रतिबंध लगाकर हासिल किए गए राजकोषीय सशक्तीकरण के वांछनीय परिणाम नहीं हो सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/get-more-amount-in-50-year-interest-free-loan-scheme/article-5934

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.