Nissan के लिए ग्लोबल एक्सपोर्ट हब बना भारत, 65 देशों में भेजी जा रही भारत में बनी कारें

Business News

निसान मोटर इंडिया पहले 20 देशों को मैग्नाइट का निर्यात कर रही थी, लेकिन अब यह 45 अन्य देशों में भी बाएं हाथ के ड्राइव वर्जन के रूप में भेजी जा रही है।

भारत में बनी कॉम्पैक्ट एसयूवी 'मैग्नाइट' के एलएचडी वर्जन का एक्सपोर्ट शुरू करने के साथ ही जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी निसान के लिए भारत एक ग्लोबल एक्सपोर्ट सेंटर के रूप में उभरा है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही। निसान इंडिया के परिचालन अध्यक्ष फ्रैंक टॉरेस ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि कंपनी भारतीय बाजार के लिए पहले से घोषित उत्पादों के अलावा हाइब्रिड और सीएनजी वाहनों को भी उतारने पर पर विचार कर रही है। निसान ने विदेशों में निर्यात के लिए बाएं हाथ से ड्राइव (एलएचडी) वाली मैग्नाइट की 10,000 यूनिट्स की आपूर्ति शुरू कर दी है।

65 देशों को होगी एक्सपोर्ट

टॉरेस ने कहा, "भारत निसान के लिए वैश्विक निर्यात केंद्रों में से एक के रूप में आगे बढ़ रहा है। मैग्नाइट के बाएं हाथ के ड्राइव वर्जन के निर्यात की शुरुआत के साथ हम अब कुल 65 देशों को इसका निर्यात करेंगे। इस तरह भारत निसान के लिए वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक निर्यात केंद्रों में से एक बन जाएगा।" निसान मोटर इंडिया पहले 20 देशों को मैग्नाइट का निर्यात कर रही थी, लेकिन अब यह 45 अन्य देशों में भी बाएं हाथ के ड्राइव वर्जन के रूप में भेजी जा रही है। इस महीने कंपनी ने पश्चिम एशिया, उत्तरी अफ्रीका और एशिया-प्रशांत क्षेत्रों में 2,000 यूनिट्स और मेक्सिको सहित चुनिंदा लैटिन अमेरिकी बाजारों में एलएचडी मैग्नाइट की 5,100 से अधिक यूनिट्स का निर्यात करने की योजना बनाई है।

2026 में आएगी इलेक्ट्रिक कार

इस महीने के अंत तक मैग्नाइट के एलएचडी वर्जन की 10,000 से अधिक यूनिट्स की कुल सप्लाई होने की संभावना है। इसके साथ ही टॉरेस ने आश्वस्त किया कि निसान और होंडा के संभावित विलय से कंपनी की नए उत्पादों की घोषित योजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। निसान ने भारतीय बाजार में मझोले आकार के दो एसयूवी मॉडल और एक इलेक्ट्रिक एसयूवी उतारने की घोषणा की हुई है। इसके साथ ही कंपनी ने अगले वित्त वर्ष के अंत तक भारत में अपने घरेलू और निर्यात मात्रा को तीन गुना बढ़ाकर एक लाख इकाई प्रति वर्ष करने का लक्ष्य भी रखा है। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार के लिए पहले घोषित सभी योजनाएं पटरी पर हैं और निकट भविष्य में वृद्धि को तेज करने के लिए और कदम उठाने के बारे में भी सोचा जा रहा है। उन्होंने कहा, "हम अपनी कारों में हाइब्रिड और सीएनजी जैसे नए ईंधन विकल्प देने का भी अध्ययन कर रहे हैं। ईवी की घोषणा पहले ही हो चुकी है, जिसे हम वित्त वर्ष 26 के अंत से पहले पेश करेंगे।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Feb 2025 By दैनिक जागरण

Nissan के लिए ग्लोबल एक्सपोर्ट हब बना भारत, 65 देशों में भेजी जा रही भारत में बनी कारें

Business News

भारत में बनी कॉम्पैक्ट एसयूवी 'मैग्नाइट' के एलएचडी वर्जन का एक्सपोर्ट शुरू करने के साथ ही जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी निसान के लिए भारत एक ग्लोबल एक्सपोर्ट सेंटर के रूप में उभरा है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही। निसान इंडिया के परिचालन अध्यक्ष फ्रैंक टॉरेस ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि कंपनी भारतीय बाजार के लिए पहले से घोषित उत्पादों के अलावा हाइब्रिड और सीएनजी वाहनों को भी उतारने पर पर विचार कर रही है। निसान ने विदेशों में निर्यात के लिए बाएं हाथ से ड्राइव (एलएचडी) वाली मैग्नाइट की 10,000 यूनिट्स की आपूर्ति शुरू कर दी है।

65 देशों को होगी एक्सपोर्ट

टॉरेस ने कहा, "भारत निसान के लिए वैश्विक निर्यात केंद्रों में से एक के रूप में आगे बढ़ रहा है। मैग्नाइट के बाएं हाथ के ड्राइव वर्जन के निर्यात की शुरुआत के साथ हम अब कुल 65 देशों को इसका निर्यात करेंगे। इस तरह भारत निसान के लिए वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक निर्यात केंद्रों में से एक बन जाएगा।" निसान मोटर इंडिया पहले 20 देशों को मैग्नाइट का निर्यात कर रही थी, लेकिन अब यह 45 अन्य देशों में भी बाएं हाथ के ड्राइव वर्जन के रूप में भेजी जा रही है। इस महीने कंपनी ने पश्चिम एशिया, उत्तरी अफ्रीका और एशिया-प्रशांत क्षेत्रों में 2,000 यूनिट्स और मेक्सिको सहित चुनिंदा लैटिन अमेरिकी बाजारों में एलएचडी मैग्नाइट की 5,100 से अधिक यूनिट्स का निर्यात करने की योजना बनाई है।

2026 में आएगी इलेक्ट्रिक कार

इस महीने के अंत तक मैग्नाइट के एलएचडी वर्जन की 10,000 से अधिक यूनिट्स की कुल सप्लाई होने की संभावना है। इसके साथ ही टॉरेस ने आश्वस्त किया कि निसान और होंडा के संभावित विलय से कंपनी की नए उत्पादों की घोषित योजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। निसान ने भारतीय बाजार में मझोले आकार के दो एसयूवी मॉडल और एक इलेक्ट्रिक एसयूवी उतारने की घोषणा की हुई है। इसके साथ ही कंपनी ने अगले वित्त वर्ष के अंत तक भारत में अपने घरेलू और निर्यात मात्रा को तीन गुना बढ़ाकर एक लाख इकाई प्रति वर्ष करने का लक्ष्य भी रखा है। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार के लिए पहले घोषित सभी योजनाएं पटरी पर हैं और निकट भविष्य में वृद्धि को तेज करने के लिए और कदम उठाने के बारे में भी सोचा जा रहा है। उन्होंने कहा, "हम अपनी कारों में हाइब्रिड और सीएनजी जैसे नए ईंधन विकल्प देने का भी अध्ययन कर रहे हैं। ईवी की घोषणा पहले ही हो चुकी है, जिसे हम वित्त वर्ष 26 के अंत से पहले पेश करेंगे।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/global-export-hub-for-nissan-becomes-india-being-sent-to/article-9283

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.