सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी: चांदी 2,753 टूटी, सोना 246 सस्ता, जंग के बीच 45 दिन में बड़ी गिरावट

बिजनेस न्यूज

On

ईरान संघर्ष और वैश्विक बाजार दबाव के बीच निवेशकों की बिकवाली बढ़ी, सोना ₹9,000 और चांदी ₹29,000 तक सस्ती

नई दिल्ली में आज  सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत ₹2,753 घटकर ₹2.37 लाख पर आ गई, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹246 सस्ता होकर ₹1,50,081 पर कारोबार करता दिखा।

यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब वैश्विक स्तर पर ईरान-अमेरिका तनाव और मध्य पूर्व में जारी संघर्ष ने बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है। इसके बावजूद कीमती धातुओं में कमजोरी का रुझान जारी है, जो निवेशकों के लिए हैरानी का विषय बना हुआ है।

45 दिनों में बड़ी गिरावट

बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 45 दिनों में सोना करीब ₹9,016 सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमतों में ₹29,519 तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले चांदी अपने ऑल टाइम हाई ₹3.86 लाख प्रति किलो तक पहुंच गई थी, जहां से अब यह काफी नीचे आ चुकी है।

इसी तरह सोना भी अपने हालिया उच्च स्तर से लगातार फिसलता जा रहा है। 29 जनवरी को जहां सोने ने ₹1.76 लाख का स्तर छुआ था, वहीं अब इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है।

बाजार में दबाव के कारण

विशेषज्ञों के अनुसार इस गिरावट के पीछे कई वैश्विक और आर्थिक कारण जिम्मेदार हैं। निवेशक मौजूदा अस्थिरता के बीच कैश को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे गोल्ड और सिल्वर में बिकवाली बढ़ी है।

इसके अलावा जनवरी में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद बड़े निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) भी एक बड़ा कारण रही है। अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख ने भी कीमती धातुओं की मांग पर दबाव डाला है।

कमोडिटी विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और फिलहाल निवेश में सावधानी बरतने की जरूरत है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Apr 2026 By Nitin Trivedi

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी: चांदी 2,753 टूटी, सोना 246 सस्ता, जंग के बीच 45 दिन में बड़ी गिरावट

बिजनेस न्यूज

नई दिल्ली में आज  सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत ₹2,753 घटकर ₹2.37 लाख पर आ गई, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹246 सस्ता होकर ₹1,50,081 पर कारोबार करता दिखा।

यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब वैश्विक स्तर पर ईरान-अमेरिका तनाव और मध्य पूर्व में जारी संघर्ष ने बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है। इसके बावजूद कीमती धातुओं में कमजोरी का रुझान जारी है, जो निवेशकों के लिए हैरानी का विषय बना हुआ है।

45 दिनों में बड़ी गिरावट

बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 45 दिनों में सोना करीब ₹9,016 सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमतों में ₹29,519 तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले चांदी अपने ऑल टाइम हाई ₹3.86 लाख प्रति किलो तक पहुंच गई थी, जहां से अब यह काफी नीचे आ चुकी है।

इसी तरह सोना भी अपने हालिया उच्च स्तर से लगातार फिसलता जा रहा है। 29 जनवरी को जहां सोने ने ₹1.76 लाख का स्तर छुआ था, वहीं अब इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है।

बाजार में दबाव के कारण

विशेषज्ञों के अनुसार इस गिरावट के पीछे कई वैश्विक और आर्थिक कारण जिम्मेदार हैं। निवेशक मौजूदा अस्थिरता के बीच कैश को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे गोल्ड और सिल्वर में बिकवाली बढ़ी है।

इसके अलावा जनवरी में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद बड़े निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) भी एक बड़ा कारण रही है। अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख ने भी कीमती धातुओं की मांग पर दबाव डाला है।

कमोडिटी विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और फिलहाल निवेश में सावधानी बरतने की जरूरत है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/gold-and-silver-prices-continue-to-fall-silver-fell-to/article-51065

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.