मंगलवार को बढ़ गए सोने-चांदी के भाव, गहने खरीदने के लिए करनी होगी जेब ढीली

बिजनेस डेस्क

मंगलवार को देश के ज्यादातर शहरों में सोने के दाम में तेजी देखी जा रही है. ऐसे में आपको गोल्ड ज्वैलरी खरीदने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

गर गोल्ड-सिल्वर की ज्वेलरी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको आज इसके लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी क्योंकि घरेलू बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. वायदा बाजार में 24 सितंबर को सोना जहां, 100 रुपये के करीब महंगा हुआ है वहींBlog_Paytm_Gold-Rates-Historical-Data-for-India, चांदी के दाम भी 70 रुपये तक बढ़ गए हैं. इसके बाद से सोना 74,350 रुपये के ऊपर और चांदी 89,300 रुपये के आसपास पहुंच गई है. हम आपको दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे शहरों में 24-22 कैरेट सोने के दाम के बारे में बता रहे हैं.

सोना हुआ महंगा

वायदा बाजार यानी एमसीएक्स पर 24 सितंबर को 24 कैरेट सोने के दाम में 97 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त देखी गई है. यह 74,392 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. सोमवार को सोना 74,295 रुपये पर बंद हुआ था.

चांदी की कीमतों में भी तेजी

वायदा मार्केट में सोने के अलावा चांदी के दाम में भी तेजी देखी जा रही है. 5 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी सोमवार के मुकाबले 88 रुपये महंगी होकर 89,319 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. सोमवार को चांदी 89,231 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

जानें प्रमुख शहरों में 24-22-18 कैरेट गोल्ड के रेट्स

मंगलवार को देश के ज्यादातर शहरों में सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. हम आपको 24-22-18 कैरेट सोने की कीमतों के बारे में बता रहे हैं.

शहर का नाम 24 कैरेट गोल्ड/प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड/प्रति 10 ग्राम 18 कैरेट गोल्ड/प्रति 10 ग्राम
दिल्ली 76,510 रुपये  70,150 रुपये 57,400 रुपये 
मुंबई 76,360 रुपये  70,000 रुपये  57,270 रुपये 
चेन्नई 76,360 रुपये 70,000 रुपये  57,270 रुपये 
कोलकाता 76,360 रुपये 70,000 रुपये  57,270 रुपये 
अहमदाबाद 76,410 रुपये 70,050 रुपये 57,320 रुपये
लखनऊ 76,510 रुपये 70,150 रुपये  57,400 रुपये 
बेंगलुरू 76,360 रुपये 70,000 रुपये  57,270 रुपये 
पटना 76,410 रुपये 70,050 रुपये  57,320 रुपये 
हैदराबाद 76,360 रुपये 70,000 रुपये  57,270 रुपये 
जयपुर 76,510 रुपये 70,150 रुपये

57,400 रुपये

इंटरनेशनल मार्केट में सोना-चांदी हुआ महंगा

अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने अपनी ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.50 फीसदी की कटौती के ऐलान के बाद से ही इसका असर सोने-चांदी की कीमतों में दिख रहा है. पिछले हफ्ते लिए गए इस फैसले के बाद से ही सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. मंगलवार को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह तेजी बरकरार है. सोना और चांदी दोनों कॉमैक्स पर हरे निशान पर बने हुए हैं. कॉमैक्स पर 23 सितंबर, 2024 को गोल्ड 2.06 डॉलर की तेजी के साथ 2,628.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. वहीं, सिल्वर के दाम में भी आज तेजी पर हैं. यह कॉमैक्स पर सोमवार के मुकाबले 0.10 डॉलर महंगी होकर 30.78 डॉलर पर पहुंच गई है. 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आगे आने वाले फेस्टिव सीजन में सोने के दाम में और तेजी देखी जा सकती है और भारत में सोना 78,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Sep 2024 By दैनिक जागरण

मंगलवार को बढ़ गए सोने-चांदी के भाव, गहने खरीदने के लिए करनी होगी जेब ढीली

बिजनेस डेस्क

गर गोल्ड-सिल्वर की ज्वेलरी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको आज इसके लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी क्योंकि घरेलू बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. वायदा बाजार में 24 सितंबर को सोना जहां, 100 रुपये के करीब महंगा हुआ है वहींBlog_Paytm_Gold-Rates-Historical-Data-for-India, चांदी के दाम भी 70 रुपये तक बढ़ गए हैं. इसके बाद से सोना 74,350 रुपये के ऊपर और चांदी 89,300 रुपये के आसपास पहुंच गई है. हम आपको दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे शहरों में 24-22 कैरेट सोने के दाम के बारे में बता रहे हैं.

सोना हुआ महंगा

वायदा बाजार यानी एमसीएक्स पर 24 सितंबर को 24 कैरेट सोने के दाम में 97 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त देखी गई है. यह 74,392 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. सोमवार को सोना 74,295 रुपये पर बंद हुआ था.

चांदी की कीमतों में भी तेजी

वायदा मार्केट में सोने के अलावा चांदी के दाम में भी तेजी देखी जा रही है. 5 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी सोमवार के मुकाबले 88 रुपये महंगी होकर 89,319 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. सोमवार को चांदी 89,231 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

जानें प्रमुख शहरों में 24-22-18 कैरेट गोल्ड के रेट्स

मंगलवार को देश के ज्यादातर शहरों में सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. हम आपको 24-22-18 कैरेट सोने की कीमतों के बारे में बता रहे हैं.

शहर का नाम 24 कैरेट गोल्ड/प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड/प्रति 10 ग्राम 18 कैरेट गोल्ड/प्रति 10 ग्राम
दिल्ली 76,510 रुपये  70,150 रुपये 57,400 रुपये 
मुंबई 76,360 रुपये  70,000 रुपये  57,270 रुपये 
चेन्नई 76,360 रुपये 70,000 रुपये  57,270 रुपये 
कोलकाता 76,360 रुपये 70,000 रुपये  57,270 रुपये 
अहमदाबाद 76,410 रुपये 70,050 रुपये 57,320 रुपये
लखनऊ 76,510 रुपये 70,150 रुपये  57,400 रुपये 
बेंगलुरू 76,360 रुपये 70,000 रुपये  57,270 रुपये 
पटना 76,410 रुपये 70,050 रुपये  57,320 रुपये 
हैदराबाद 76,360 रुपये 70,000 रुपये  57,270 रुपये 
जयपुर 76,510 रुपये 70,150 रुपये

57,400 रुपये

इंटरनेशनल मार्केट में सोना-चांदी हुआ महंगा

अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने अपनी ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.50 फीसदी की कटौती के ऐलान के बाद से ही इसका असर सोने-चांदी की कीमतों में दिख रहा है. पिछले हफ्ते लिए गए इस फैसले के बाद से ही सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. मंगलवार को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह तेजी बरकरार है. सोना और चांदी दोनों कॉमैक्स पर हरे निशान पर बने हुए हैं. कॉमैक्स पर 23 सितंबर, 2024 को गोल्ड 2.06 डॉलर की तेजी के साथ 2,628.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. वहीं, सिल्वर के दाम में भी आज तेजी पर हैं. यह कॉमैक्स पर सोमवार के मुकाबले 0.10 डॉलर महंगी होकर 30.78 डॉलर पर पहुंच गई है. 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आगे आने वाले फेस्टिव सीजन में सोने के दाम में और तेजी देखी जा सकती है और भारत में सोना 78,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/gold-and-silver-prices-increased-on-tuesday-you-will-have/article-104

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.