सोना 80000, चांदी 1 लाख, र‍िकॉर्ड रेट से द‍िवाली पर सर्राफा बाजार फीका रहेगा या गुलजार होगा?

Business News

कीमत के र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बीच ब‍िक्री को लेकर जानकारों की म‍िली-जुली राय है. अध‍िकतर जानकारों का यह कहना है क‍ि इस बार ब‍िक्री में पहले के मुकाबले ग‍िरावट आएगी. लेक‍िन कुछ इससे इत्‍तेफाक नहीं रखते.

सोना 80000 रुपये और चांदी एक लाख रुपये, दाम सुनकर ही आम आदमी हैरान है. प‍िछले कुछ द‍िन से सोने और चांदी की कीमत में ताबड़तोड़ तेGGजी देखी जा रही है. सोने की कीमत में आई जबरदस्‍त तेजी के बीच ज्‍वैलरी कारोबार‍ियों के बीच च‍िंता है. ज्‍वैलरी के थोक और खुदरा विक्रेताओं का मानना है कि इस धनतेरस पर मांग कम रहेगी और खासतौर से मात्रा में कमी आएगी. उन्होंने कहा कि भले ही इम्‍पोर्ट ड्यूटी कम हो, लेकिन दिवाली के त्योहार से पहले पीली धातु की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं.

रेट बढ़ने से ग्राहकों की रुचि कम हुई
इस बार ग्‍लोबल अनिश्‍च‍ितताओं के कारण सोने की कीमत बहुत तेजी से बढ़ी है. घरेलू और इंटरनेशनल लेवल पर कीमतें अबतक के र‍िकॉर्ड लेवल पर हैं. कॉमट्रेंड्ज रिसर्च के को-फाउंडर और सीईओ ज्ञानशेखर त्यागराजन ने बताया कि कीमतें बढ़ने के कारण ग्राहकों की रुचि कुछ कम हुई है. हालांकि लंबे समय से ऐसा हो रहा है क‍ि निवेशक समय के साथ ऊंची कीमतों के आदी हो जाते हैं और मांग फिर से बढ़ जाती है. पीएन गाडगिल के एमउी सौरभ गाडगिल ने कहा कि मात्रा के लिहाज से उद्योग के पिछले साल के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है.

'कीमत में तेजी के बीच खरीदारी में फ‍िर से उछाल आएगा'
आभूषण खुदरा विक्रेता कल्याण ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक टी एस कल्याणरामन ने कहा, ‘दूसरी तिमाही के दौरान ग्राहकों की अच्छी संख्या को देखते हुए हम त्योहारों के दौरान बिक्री को लेकर आशान्वित हैं. त्योहारों के लिए पहले से दिये जाने वाले ऑर्डर भी अच्छे दिख रहे हैं.’ वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के क्षेत्रीय सीईओ (भारत) सचिन जैन ने कहा कि सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बावजूद ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि त्योहारों के कारण सोने की खरीदारी में फिर से उछाल आया है.

सोने और चांदी का रेट
https://ibjarates.com के अनुसार मंगलवार को सोने और चांदी दोनों के रेट में तेजी देखी गई. मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना 37 रुपये चढ़कर 78251 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर बंद हुआ. इसी तरह चांदी 1100 रुपये से ज्‍यादा की तेजी आई और यह 98372 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर बंद हुई. इसके अलावा 23 कैरेट वाला सोना 77938 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला गोल्‍ड 71678 रुपये और 20 कैरेट गोल्‍ड 58688 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर बंद हुआ.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Oct 2024 By दैनिक जागरण

सोना 80000, चांदी 1 लाख, र‍िकॉर्ड रेट से द‍िवाली पर सर्राफा बाजार फीका रहेगा या गुलजार होगा?

Business News

सोना 80000 रुपये और चांदी एक लाख रुपये, दाम सुनकर ही आम आदमी हैरान है. प‍िछले कुछ द‍िन से सोने और चांदी की कीमत में ताबड़तोड़ तेGGजी देखी जा रही है. सोने की कीमत में आई जबरदस्‍त तेजी के बीच ज्‍वैलरी कारोबार‍ियों के बीच च‍िंता है. ज्‍वैलरी के थोक और खुदरा विक्रेताओं का मानना है कि इस धनतेरस पर मांग कम रहेगी और खासतौर से मात्रा में कमी आएगी. उन्होंने कहा कि भले ही इम्‍पोर्ट ड्यूटी कम हो, लेकिन दिवाली के त्योहार से पहले पीली धातु की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं.

रेट बढ़ने से ग्राहकों की रुचि कम हुई
इस बार ग्‍लोबल अनिश्‍च‍ितताओं के कारण सोने की कीमत बहुत तेजी से बढ़ी है. घरेलू और इंटरनेशनल लेवल पर कीमतें अबतक के र‍िकॉर्ड लेवल पर हैं. कॉमट्रेंड्ज रिसर्च के को-फाउंडर और सीईओ ज्ञानशेखर त्यागराजन ने बताया कि कीमतें बढ़ने के कारण ग्राहकों की रुचि कुछ कम हुई है. हालांकि लंबे समय से ऐसा हो रहा है क‍ि निवेशक समय के साथ ऊंची कीमतों के आदी हो जाते हैं और मांग फिर से बढ़ जाती है. पीएन गाडगिल के एमउी सौरभ गाडगिल ने कहा कि मात्रा के लिहाज से उद्योग के पिछले साल के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है.

'कीमत में तेजी के बीच खरीदारी में फ‍िर से उछाल आएगा'
आभूषण खुदरा विक्रेता कल्याण ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक टी एस कल्याणरामन ने कहा, ‘दूसरी तिमाही के दौरान ग्राहकों की अच्छी संख्या को देखते हुए हम त्योहारों के दौरान बिक्री को लेकर आशान्वित हैं. त्योहारों के लिए पहले से दिये जाने वाले ऑर्डर भी अच्छे दिख रहे हैं.’ वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के क्षेत्रीय सीईओ (भारत) सचिन जैन ने कहा कि सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बावजूद ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि त्योहारों के कारण सोने की खरीदारी में फिर से उछाल आया है.

सोने और चांदी का रेट
https://ibjarates.com के अनुसार मंगलवार को सोने और चांदी दोनों के रेट में तेजी देखी गई. मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना 37 रुपये चढ़कर 78251 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर बंद हुआ. इसी तरह चांदी 1100 रुपये से ज्‍यादा की तेजी आई और यह 98372 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर बंद हुई. इसके अलावा 23 कैरेट वाला सोना 77938 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला गोल्‍ड 71678 रुपये और 20 कैरेट गोल्‍ड 58688 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर बंद हुआ.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/gold-at-rs-80000-silver-rs-1-lakh-at-record/article-1803

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.