सोना हुआ 90 हजारी, 'पिली धातु' की इसलिए बढ़ी चमक

Business News

बाजार में निवेश के लिए अक्सर लोग नए तरीके ढूंढते रहते हैं. लेकिन, पिछले कुछ दशकों में सोना एक स्थाई निवेश बनकर सामने आया है. आज के समय में लोग शेयर बाजार से पैसे निकालकर सोने में, या गोल्ड ईटीएफ में निवेश करना अधिक पसंद कर रहे हैं. आइए आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

पूरी दुनिया में, खासतौर से भारत में लोगों के लिए गोल्ड या सोना निवेश का एक अच्छा तरीका माना जाता है. जानकार इसको लेकर कहते हैं कि सोना एक मात्र ऐसी संपत्ति है, जो किसी और की देनदारी नहीं है. सोने को एसेट यानी परिसंपत्ति माना जाता है. जब किसी परिसंपत्ति वर्ग पर बात होती है, तो सोना एक ऐसी परिसंपत्ति है, जिसने अपना मूल्य कई दशकों से कई गुना बढ़ाया है. ताजा भाव की मानें, तो सोना प्रति 10 ग्राम 90 हजार के पार पहुंच चुका है.

Latest and Breaking News on NDTV

सोने के लगातार बढ़ते भाव

भारत में सोने में जिस रफ्तार से निवेश बढ़ा है, उससे ज्यादा तेजी से इसके भाव लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले एक महीने में ही सोने के भाव एक हजार रुपये से ज्यादा बढ़े हैं. अगर 24 मार्च 2025 को सोने के भाव की बात करें, तो 24 कैरेट गोल्ड की 10 ग्राम की कीमत दिल्ली में 90,670 रुपये है. अगर 22 कैरेट गोल्ड की बात करें, तो इसकी 10 ग्राम की कीमत लगभग 85 हजार रुपये हैं. एक महीने पहले दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,165 रुपये थी. 1 मार्च 2025 को पिछले एक महीने में सबसे कम कीमत, यानी 87,450 रुपये दर्ज की गई थी. लेकिन, उसके बाद से लगातार गोल्ड की कीमतें बढ़ती जा रही है. आइए आपको इसके पीछे की मुख्य वजह बताते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों बढ़ रहे सोने के भाव?

गोल्ड के दामों में बढ़ोतरी का कारण भारतीय स्तर से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल के कारण है. विशेषज्ञों का मानना है कि सोने का भाव में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण अमेरिका ही है. वहां हो रही हलचल का असर विदेशी इकोनॉमी में देखने को मिल रहा है. हाल ही में अमेरिका ने ईरान को भी चेतावनी दी है कि अगर ईरान के हौती विद्रोही यमन पर हमला करते हैं, तो अमेरिका इस हमले का जवाब जरूर देगा. साथ ही, मध्य पूर्व में अब तक सबसे बड़े सैन्य अभियान की शुरुआत अमेरिका ने की है. इसके कारण वैश्विक अस्थिरता बढ़ गई है.

सोना और भारतीय इक्विटी

आंकड़ों की मानें, तो अप्रैल 2007 से फरवरी 2025 तक निफ्टी-50 इंडेक्स ने हर साल औसतन 10.51 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. जबकि, निफ्टी-50 और सोने के पोर्टफोलियो ने 12.30 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. इससे ये साफ नजर आता है कि गोल्ड ने लोगों को एक अच्छा रिटर्न निकालकर दिया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सोने में निवेश बेहतर विकल्प

शेयर बाजार के विशेषज्ञ बताते हैं कि बाजार में पैसे निवेश करने से ज्यादा बेहतर और सुरक्षित विकल्प सोने में निवेश करना है. गोल्ड के रिटर्न के आंकड़ों पर नजर डालें, तो पिछले 5 से 10 साल में सोने ने शेयर बाजार से लगभग दोगुना रिटर्न दिया है. खासतौर से ईटीएफ गोल्ड ने... गहने, बिस्किट या अन्य किसी रूप में सोना ज्यादा फायदेमंद शायद न हो, लेकिन ईटीएफ के रूप में ये एक बेहतर विकल्प हो सकता है.

गोल्ड ईटीएफ के पीछे तर्क

विशेषज्ञों की मानें, तो गोल्ड अपनी कमी और इक्विटी और डेट जैसे पारंपरिक एसेट के साथ इसके नकारात्मक सहसंबंध के कारण एक खास परिसंपत्ति वर्ग के रूप में खड़ा है. पारंपरिक रूप से कई भारतीय परिवारों के लिए पसंदीदा निवेश विकल्प सोना रहा है, लेकिन जानकार गोल्ड ईटीएफ या गोल्ड ईटीएफ फंड्स ऑफ फंड्स को चुनने पर जोर देते हैं. ऐसे इसलिए क्योंकि, इससे कोई भावनात्मक लगाव नहीं होता, शुद्धता या भंडारण की कोई चिंता नहीं रहती है. साथ ही, गोल्ड ईटीएफ अधिक तरलता और लेन-देन में आसानी प्रदान करते हैं.

(Disclaimer: इस आर्किटल में बताए गए किसी भी तरीके या आंकड़ों की पुष्टि dainikjagranmpcg.comनहीं करता है. प्रस्तुत आंकड़ें या जानकारी केवल विशेषज्ञों द्वारा बताई गई बात पर आधारित है.)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सोना हुआ 90 हजारी, 'पिली धातु' की इसलिए बढ़ी चमक

Business News

पूरी दुनिया में, खासतौर से भारत में लोगों के लिए गोल्ड या सोना निवेश का एक अच्छा तरीका माना जाता है. जानकार इसको लेकर कहते हैं कि सोना एक मात्र ऐसी संपत्ति है, जो किसी और की देनदारी नहीं है. सोने को एसेट यानी परिसंपत्ति माना जाता है. जब किसी परिसंपत्ति वर्ग पर बात होती है, तो सोना एक ऐसी परिसंपत्ति है, जिसने अपना मूल्य कई दशकों से कई गुना बढ़ाया है. ताजा भाव की मानें, तो सोना प्रति 10 ग्राम 90 हजार के पार पहुंच चुका है.

Latest and Breaking News on NDTV

सोने के लगातार बढ़ते भाव

भारत में सोने में जिस रफ्तार से निवेश बढ़ा है, उससे ज्यादा तेजी से इसके भाव लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले एक महीने में ही सोने के भाव एक हजार रुपये से ज्यादा बढ़े हैं. अगर 24 मार्च 2025 को सोने के भाव की बात करें, तो 24 कैरेट गोल्ड की 10 ग्राम की कीमत दिल्ली में 90,670 रुपये है. अगर 22 कैरेट गोल्ड की बात करें, तो इसकी 10 ग्राम की कीमत लगभग 85 हजार रुपये हैं. एक महीने पहले दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,165 रुपये थी. 1 मार्च 2025 को पिछले एक महीने में सबसे कम कीमत, यानी 87,450 रुपये दर्ज की गई थी. लेकिन, उसके बाद से लगातार गोल्ड की कीमतें बढ़ती जा रही है. आइए आपको इसके पीछे की मुख्य वजह बताते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों बढ़ रहे सोने के भाव?

गोल्ड के दामों में बढ़ोतरी का कारण भारतीय स्तर से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल के कारण है. विशेषज्ञों का मानना है कि सोने का भाव में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण अमेरिका ही है. वहां हो रही हलचल का असर विदेशी इकोनॉमी में देखने को मिल रहा है. हाल ही में अमेरिका ने ईरान को भी चेतावनी दी है कि अगर ईरान के हौती विद्रोही यमन पर हमला करते हैं, तो अमेरिका इस हमले का जवाब जरूर देगा. साथ ही, मध्य पूर्व में अब तक सबसे बड़े सैन्य अभियान की शुरुआत अमेरिका ने की है. इसके कारण वैश्विक अस्थिरता बढ़ गई है.

सोना और भारतीय इक्विटी

आंकड़ों की मानें, तो अप्रैल 2007 से फरवरी 2025 तक निफ्टी-50 इंडेक्स ने हर साल औसतन 10.51 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. जबकि, निफ्टी-50 और सोने के पोर्टफोलियो ने 12.30 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. इससे ये साफ नजर आता है कि गोल्ड ने लोगों को एक अच्छा रिटर्न निकालकर दिया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सोने में निवेश बेहतर विकल्प

शेयर बाजार के विशेषज्ञ बताते हैं कि बाजार में पैसे निवेश करने से ज्यादा बेहतर और सुरक्षित विकल्प सोने में निवेश करना है. गोल्ड के रिटर्न के आंकड़ों पर नजर डालें, तो पिछले 5 से 10 साल में सोने ने शेयर बाजार से लगभग दोगुना रिटर्न दिया है. खासतौर से ईटीएफ गोल्ड ने... गहने, बिस्किट या अन्य किसी रूप में सोना ज्यादा फायदेमंद शायद न हो, लेकिन ईटीएफ के रूप में ये एक बेहतर विकल्प हो सकता है.

गोल्ड ईटीएफ के पीछे तर्क

विशेषज्ञों की मानें, तो गोल्ड अपनी कमी और इक्विटी और डेट जैसे पारंपरिक एसेट के साथ इसके नकारात्मक सहसंबंध के कारण एक खास परिसंपत्ति वर्ग के रूप में खड़ा है. पारंपरिक रूप से कई भारतीय परिवारों के लिए पसंदीदा निवेश विकल्प सोना रहा है, लेकिन जानकार गोल्ड ईटीएफ या गोल्ड ईटीएफ फंड्स ऑफ फंड्स को चुनने पर जोर देते हैं. ऐसे इसलिए क्योंकि, इससे कोई भावनात्मक लगाव नहीं होता, शुद्धता या भंडारण की कोई चिंता नहीं रहती है. साथ ही, गोल्ड ईटीएफ अधिक तरलता और लेन-देन में आसानी प्रदान करते हैं.

(Disclaimer: इस आर्किटल में बताए गए किसी भी तरीके या आंकड़ों की पुष्टि dainikjagranmpcg.comनहीं करता है. प्रस्तुत आंकड़ें या जानकारी केवल विशेषज्ञों द्वारा बताई गई बात पर आधारित है.)

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/gold-became-90-hazari-pili-metal/article-15235

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.