- Hindi News
- बिजनेस
- भारत के पड़ोस में 16000 रुपये सस्ता हो गया सोना! यहां से भर-भरकर खरीदकर लाते हैं लोग, क्या है ताजा...
भारत के पड़ोस में 16000 रुपये सस्ता हो गया सोना! यहां से भर-भरकर खरीदकर लाते हैं लोग, क्या है ताजा रेट?
Business News
भारत के सोने-चांदी पर आयात शुल्क घटाने के बाद अब नेपाल ने भी इसमें कटौती कर दी है. इससे नेपाल में सोने की कीमत करीब 16 हजार रुपये प्रति तोला कम हो गई है. इस लिहाज से देखा जाए तो नेपाल में सोने का भाव अब भारत के आसपास पहुंच गया है.
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में सोने की कीमतों में एकमुश्त 15,900 रुपये की कटौती की गई है. नेपाल सरकार ने भारत के रुख को देखते हुए यह फैसला किया है. इससे पहले जुलाई में पेश बजट में भारत सरकार ने भी सोने-चांदी पर आयात शुल्क 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया था, जिससे सोना करीब 6 हजार रुपये सस्ता हो गया है. ऐसा ही कदम नेपाल सरकार ने भी उठाया है, जिससे यहां सोने की कीमत में करीब 16 हजार रुपये प्रति तोले की कमी आई है.
दरअसल, नेपाल सरकार ने सोने पर सीमा शुल्क को 50 फीसदी घटा दिया है. सीमा शुल्क आधा करने के निर्णय के बाद यहां पीली धातु की कीमत में 15,900 रुपये प्रति तोला (11.664 ग्राम) की उल्लेखनीय गिरावट आई है. नेपाल सोना एवं चांदी डीलर संघों के महा संघ के अनुसार, हॉलमार्क सोने की कीमत सोमवार को 1,51,300 रुपये प्रति तोला निर्धारित की गई है, जो रविवार को 1,67,200 रुपये प्रति तोला थी.
कितना घटाया आयात शुल्क
नेपाल सरकार ने सोने के आयात पर सीमा शुल्क को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है. अधिकारियों ने बताया कि पिछले बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया था, जिसे सोमवार से लागू किया गया है. इससे पहले भारत ने अपने बजट के जरिये सोने और चांदी पर सीमा शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया था. इसके विपरीत, नेपाल ने चालू वित्त वर्ष के बजट में सोने पर सीमा शुल्क पांच प्रतिशत बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया था.
तस्करी रोकने के लिए उठाया कदम
भारत के आयात शुल्क घटाने के बाद नेपाल में सोना महंगा और भारत में सस्ता हो गया, जिससे सोने की तस्करी बढ़ गई. महासंघ के अनुसार, खुली सीमा के कारण सीमा शुल्क में असंतुलन ने अवैध व्यापार को बढ़ावा दिया. इस तरह के व्यापार को रोकने के लिए महासंघ ने सुझाव दिया कि सोने पर सीमा शुल्क को आठ प्रतिशत किया जाए. हालांकि, इसे सरकार ने 10 फीसदी करने को मंजूरी दे दी है.
भारत और नेपाल में क्या है रेट
नेपाल में सोना सस्ता होने के बाद यहां भारत से कीमत कम हो गई है. भारत में 10 ग्राम सोने का रेट करीब 79,595 रुपये है. अगर नेपाल में भारतीय रुपये में सोने का रेट देखा जाए तो अभी 1,51,300 रुपये (94,366 भारतीय रुपये) प्रति तोला है. इस हिसाब से 10 ग्राम सोने की कीमत यहां भारतीय रुपये में 80,930 रुपये के आसपास रहेगी. इसका मतलब है कि अब भी नेपाल में भारत के मुकाबले सोने की कीमत ज्यादा है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए