सोना 913 रुपये हुआ सस्ता, चांदी के भाव में आय हल्का उछाल

बिजनेस डेस्क

By Rohit.P
On

Gold Silver Price Today में गिरावट, 24 कैरेट सोना 913 रुपये सस्ता हुआ। चांदी के दाम में हल्की बढ़त दर्ज, बाजार में उतार-चढ़ाव जारी।

Gold-Silver Price Today: शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है, और इसी बीच सोने के दामों में गिरावट आई है। इंडिया बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 24 कैरेट सोना 913 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में कुछ बढ़ोतरी हुई है, जिससे बाजार में मिला-जुला माहौल बना हुआ है। आम खरीदार और निवेशक दोनों की नजरें सोने-चांदी के भाव पर टिकी हुई हैं।

सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 150227 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि शुक्रवार को ये 151140 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी एक दिन में लगभग 913 रुपये की गिरावट आई है। 23 कैरेट सोना 149677 रुपये, 22 कैरेट सोना 137654 रुपये, 18 कैरेट 112708 रुपये और 14 कैरेट सोना 87912 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ, चांदी के दाम में हल्की तेजी आई है, 1 किलो चांदी का भाव 255200 रुपये से बढ़कर 255300 रुपये हो गया है, यानि 100 रुपये की बढ़ोतरी। पिछले कुछ दिनों में बाजार में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है, और पिछले सप्ताह सोने में करीब 4000 रुपये तक की बढ़ोतरी भी हुई थी।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक दबाव और डॉलर की मजबूती का असर सोने की कीमतों पर साफ दिख रहा है। डॉलर इंडेक्स में बढ़ोतरी से निवेशक सोने की बजाय डॉलर की तरफ रुख कर रहे हैं, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव है। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने की स्थिति ने भी बाजार को प्रभावित किया है। हाल ही में प्रधानमंत्री ने एक रैली में लोगों को सोने की खरीद को एक साल तक टालने की सलाह दी थी, जिससे चर्चा और तेज हो गई है। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य फॉरेक्स रिजर्व पर दबाव को कम करना है, क्योंकि भारत को सोना आयात करने के लिए डॉलर में भुगतान करना होता है। 

विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में भारत के पास लगभग 11 महीने के आयात के लिए पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है, लेकिन वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इसे संतुलित बनाए रखने की कोशिश चल रही है। यही वजह है कि इस समय बाजार में सोने की कीमतों में स्थिरता नहीं दिख रही है। शादी के सीजन में, जहाँ आम लोग गिरती कीमतों से राहत महसूस कर रहे हैं, निवेशक अभी भी सतर्क बने हुए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 May 2026 By Rohit.P

सोना 913 रुपये हुआ सस्ता, चांदी के भाव में आय हल्का उछाल

बिजनेस डेस्क

Gold-Silver Price Today: शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है, और इसी बीच सोने के दामों में गिरावट आई है। इंडिया बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 24 कैरेट सोना 913 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में कुछ बढ़ोतरी हुई है, जिससे बाजार में मिला-जुला माहौल बना हुआ है। आम खरीदार और निवेशक दोनों की नजरें सोने-चांदी के भाव पर टिकी हुई हैं।

सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 150227 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि शुक्रवार को ये 151140 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी एक दिन में लगभग 913 रुपये की गिरावट आई है। 23 कैरेट सोना 149677 रुपये, 22 कैरेट सोना 137654 रुपये, 18 कैरेट 112708 रुपये और 14 कैरेट सोना 87912 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ, चांदी के दाम में हल्की तेजी आई है, 1 किलो चांदी का भाव 255200 रुपये से बढ़कर 255300 रुपये हो गया है, यानि 100 रुपये की बढ़ोतरी। पिछले कुछ दिनों में बाजार में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है, और पिछले सप्ताह सोने में करीब 4000 रुपये तक की बढ़ोतरी भी हुई थी।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक दबाव और डॉलर की मजबूती का असर सोने की कीमतों पर साफ दिख रहा है। डॉलर इंडेक्स में बढ़ोतरी से निवेशक सोने की बजाय डॉलर की तरफ रुख कर रहे हैं, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव है। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने की स्थिति ने भी बाजार को प्रभावित किया है। हाल ही में प्रधानमंत्री ने एक रैली में लोगों को सोने की खरीद को एक साल तक टालने की सलाह दी थी, जिससे चर्चा और तेज हो गई है। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य फॉरेक्स रिजर्व पर दबाव को कम करना है, क्योंकि भारत को सोना आयात करने के लिए डॉलर में भुगतान करना होता है। 

विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में भारत के पास लगभग 11 महीने के आयात के लिए पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है, लेकिन वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इसे संतुलित बनाए रखने की कोशिश चल रही है। यही वजह है कि इस समय बाजार में सोने की कीमतों में स्थिरता नहीं दिख रही है। शादी के सीजन में, जहाँ आम लोग गिरती कीमतों से राहत महसूस कर रहे हैं, निवेशक अभी भी सतर्क बने हुए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/gold-becomes-cheaper-by-rs-913-slight-rise-in-silver/article-53121

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.