अमेरिका-ईरान तनाव से सोना 7,000 और चांदी 20,000 रुपये महंगी, निवेशकों में रौनक

बिजनेस न्यूज

On

: मिडिल ईस्ट युद्ध और वैश्विक असुरक्षा के बीच सोने-चांदी के दामों में रिकॉर्ड तेजी, निवेशकों का रुझान सुरक्षित धातुओं की ओर

अमेरिका-ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध तनाव के कारण 2 मार्च 2026 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 7,000 रुपये की तेजी के साथ 1,66,000 रुपये पर पहुंच गया, जबकि चांदी का दाम 20,000 रुपये बढ़कर 2,87,000 रुपये प्रति किलो हो गया।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह उछाल फिलहाल जारी रह सकता है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक, सोना 1,90,000 रुपये और चांदी 3,50,000 रुपये तक पहुँच सकती है।

 वैश्विक युद्ध जैसी अनिश्चित परिस्थितियों में निवेशक सोने और चांदी को सुरक्षित विकल्प मानते हैं। इनके खरीदने से मांग बढ़ती है और कीमतें बढ़ जाती हैं। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दरों में कटौती की संभावना और हाल की गिरावट के कारण सस्ते दामों में खरीदारी भी तेज हुई है।

मुख्य कारण

  1. वैश्विक तनाव: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान युद्ध और रूस-यूक्रेन वार्ता की असफलता ने निवेशकों में सुरक्षा की चिंता बढ़ाई।

  2. फेड रेट कट की उम्मीद: दरों में कटौती से सोने जैसी धातुओं की मांग बढ़ जाती है।

  3. सस्ते में खरीदारी: हाल ही में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद निवेशकों और ज्वेलर्स ने खरीदारी तेज कर दी।

पिछले साल के मुकाबले तेजी: बीते साल के अंत में सोना 1,33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब 1,66,000 रुपये पर पहुँच गया है। यानी इस साल अब तक सोना 33,000 रुपये और चांदी 56,000 रुपये महंगी हुई है।

निवेशकों और खरीदारों के लिए सुझाव:

  • हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें।

  • सोने और चांदी का वजन और दाम क्रॉस-चेक करें।

  • असली चांदी की पहचान करने के लिए मैग्नेट टेस्ट, आइस टेस्ट, स्मेल टेस्ट और क्लॉथ टेस्ट जैसे आसान उपाय अपनाएं।

-------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/gold-becomes-expensive-by-rs-7000-and-silver-by-rs/article-47499

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.