सोने-चांदी के दामों में गिरावट, सोना ₹93,619 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹95,250 प्रति किलो पर बिक रही

Business

On

19 मई को सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने का 10 ग्राम दाम ₹39 की गिरावट के साथ ₹93,619 पर आ गया है

जबकि इससे पहले यह ₹93,658 था। वहीं, चांदी का भाव भी ₹338 घटकर ₹95,250 प्रति किलो हो गया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और चांदी ने 28 मार्च को ₹1,00,934 का ऐतिहासिक उच्च स्तर छुआ था।

चाहिए 4 प्रमुख शहरों में सोने की ताजा कीमतें

  • दिल्ली: 22 कैरेट सोना ₹87,700 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट ₹95,660

  • मुंबई: 22 कैरेट ₹87,550, 24 कैरेट ₹95,510

  • कोलकाता: 22 कैरेट ₹87,550, 24 कैरेट ₹95,510

  • चेन्नई: 22 कैरेट ₹87,550, 24 कैरेट ₹95,510

  • भोपाल: 22 कैरेट ₹87,600, 24 कैरेट ₹95,560

गिरावट के पीछे क्या है वजह?
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव में कमी और भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के प्रभाव से सोने के दामों पर दबाव बना हुआ है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ समय में सोने की कीमतें ₹85,000 प्रति 10 ग्राम तक भी गिर सकती हैं। हालांकि, इसके बाद कीमतों में फिर तेजी की संभावना भी बनी हुई है।

साल की शुरुआत से अब तक सोने में जबरदस्त बढ़ोतरी
1 जनवरी से अब तक सोने की कीमतों में ₹17,457 की वृद्धि हुई है। जनवरी में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब ₹93,619 तक पहुंच चुका है। इसी प्रकार, चांदी का भाव भी ₹86,017 से बढ़कर ₹95,250 प्रति किलो हो गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में भी बढ़ोतरी दर्शाता है, जब सोना ₹12,810 महंगा हुआ था।

सोना खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) द्वारा प्रमाणित और हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता है, जिसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) कहा जाता है। यह कोड अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे AZ4524, जो सोने की शुद्धता और कैरेट की पुष्टि करता है। हॉलमार्किंग से खरीदारों को सोने की गुणवत्ता की सही जानकारी मिलती है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By Nitin Trivedi

सोने-चांदी के दामों में गिरावट, सोना ₹93,619 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹95,250 प्रति किलो पर बिक रही

Business

जबकि इससे पहले यह ₹93,658 था। वहीं, चांदी का भाव भी ₹338 घटकर ₹95,250 प्रति किलो हो गया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और चांदी ने 28 मार्च को ₹1,00,934 का ऐतिहासिक उच्च स्तर छुआ था।

चाहिए 4 प्रमुख शहरों में सोने की ताजा कीमतें

  • दिल्ली: 22 कैरेट सोना ₹87,700 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट ₹95,660

  • मुंबई: 22 कैरेट ₹87,550, 24 कैरेट ₹95,510

  • कोलकाता: 22 कैरेट ₹87,550, 24 कैरेट ₹95,510

  • चेन्नई: 22 कैरेट ₹87,550, 24 कैरेट ₹95,510

  • भोपाल: 22 कैरेट ₹87,600, 24 कैरेट ₹95,560

गिरावट के पीछे क्या है वजह?
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव में कमी और भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के प्रभाव से सोने के दामों पर दबाव बना हुआ है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ समय में सोने की कीमतें ₹85,000 प्रति 10 ग्राम तक भी गिर सकती हैं। हालांकि, इसके बाद कीमतों में फिर तेजी की संभावना भी बनी हुई है।

साल की शुरुआत से अब तक सोने में जबरदस्त बढ़ोतरी
1 जनवरी से अब तक सोने की कीमतों में ₹17,457 की वृद्धि हुई है। जनवरी में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब ₹93,619 तक पहुंच चुका है। इसी प्रकार, चांदी का भाव भी ₹86,017 से बढ़कर ₹95,250 प्रति किलो हो गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में भी बढ़ोतरी दर्शाता है, जब सोना ₹12,810 महंगा हुआ था।

सोना खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) द्वारा प्रमाणित और हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता है, जिसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) कहा जाता है। यह कोड अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे AZ4524, जो सोने की शुद्धता और कैरेट की पुष्टि करता है। हॉलमार्किंग से खरीदारों को सोने की गुणवत्ता की सही जानकारी मिलती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/gold-fall-in-gold-and-silver-prices-selling-%E2%82%B9-93619/article-21437

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.