- Hindi News
- बिजनेस
- दिल्ली में सोना हो गया सस्ता, 10 ग्राम की चुकानी होगी इतनी कीमत
दिल्ली में सोना हो गया सस्ता, 10 ग्राम की चुकानी होगी इतनी कीमत
JAGRAN DESK
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपए की गिरावट के साथ 89,100 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई. 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का पिछला बंद भाव 89,300 रुपए प्रति 10 ग्राम था.
देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को गोल्ड की कीमतों को लेकर बड़ी ही राहत की खबर मिली है. दिल्ली में सोने के दाम कम हुए हैं. ताज्जुब की बात तो ये है कि डॉलर इंडेक्स में बड़ी गिरावट के बाद सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोने की कीमत और तेजी देखने को मिल सकती है. वहीं दूसरी ओर देश के वायदा बाजार में गोल्ड की कीमत में इजाफा देखने को मिल रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश की राजधानी दिल्ली में गोल्ड के दाम कितने हो गए हैं.
दिल्ली में सोना हुआ सस्ता
इंटरनेशनल मार्केट में कीमतों मेटल्स की कीमतों में गिरावट के बीच गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपए की गिरावट के साथ 89,100 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई. 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का पिछला बंद भाव 89,300 रुपए प्रति 10 ग्राम था. 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना बुधवार के बंद स्तर 88,900 रुपये प्रति 10 ग्राम से 200 रुपये की गिरावट के साथ 88,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. हालांकि, चांदी 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही.
वायदा बाजार में सोना हुआ महंगा
देश के वायदा बाजार की बात करें तो सोने की कीमत में रात 9 बजे 122 रुपए का इजाफा देखने को मिल रहा है. जिसके बाद दाम 85,955 रुपए हो गए हैं. कारोबारी सत्र के दौरान सोने की कीमत 86,145 रुपए के साथ दिन के हाईउपर पहुंच गए थे. वैश्विक मोर्चे पर, कॉमेक्स सोना वायदा 12.20 डॉलर की गिरावट के साथ 2,913.80 डॉलर प्रति औंस रह गया. इस बीच, हाजिर सोना 15.57 डॉलर की गिरावट के साथ 2,903.82 डॉलर प्रति औंस रह गया. एशियाई बाजार घंटों में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33.03 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था.
क्या कहते हैं जानकार
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि निवेशकों ने नवीनतम शुल्क घटनाक्रमों और उनके प्रभावों पर विचार किया. ऐसी चर्चा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मेक्सिको और कनाडा पर शुल्क में कमी पर विचार कर सकती हैं. एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक- जिंस एवं मुद्रा जतिन त्रिवेदी के अनुसार, अमेरिकी एडीपी गैरकृषि रोजगार, गैरकृषि पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़ों सहित प्रमुख आर्थिक आंकड़ों के आने के साथ ही, सर्राफा कीमतों में अस्थिरता जारी रहने की उम्मीद है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए