भारत में नई कहानी लिख रहा गोल्ड, दिल्ली में सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड

Business News

अमेरिका के न्यूयॉर्क से लेकर भारत की राजधानी दिल्ली तक गोल्ड की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. सोना और चांदी नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए हैं. जानकारों की मानें तो ग्लोबल ट्रेड वॉर की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है.

डोनाल्ड ट्रंप जिस तरह से ग्लोबल ट्रेड वॉर की नई स्क्रिप्ट लिख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोना भी बाजारों में नई कहानी लिख रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में गोल्ड की कीमतें लगातार तीसरे दिन बढ़ी हैं. इस दौरान सोना 1700 रुपए महंगा हो गया है. जिसके बाद गोल्ड के दाम दिल्ली में नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतों में और इजाफा देखने को मिल सकता है. इसके अलावा चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है और रिकॉर्ड लेवल के करीब पहुंच गई है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर दिल्ली में सोने और चांदी के दाम कितने हो गए हैं.

दिल्ली में गोल्ड ने बनाया रिकॉर्ड

देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,100 रुपए के उछाल के साथ 92,150 रुपए प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 91,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वित्त वर्ष 2024-25 में सोने की कीमतों में पिछले साल एक अप्रैल को 68,420 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में 23,730 रुपये यानी 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रखते हुए 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,100 रुपये उछलकर 91,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया.

पिछले बाजार बंद में यह 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. खास बात तो ये है कि सोने की कीमतों में लगातार 3 दिनों में 1700 रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है. चांदी की कीमतों में 1,300 रुपये की तेजी आई और यह गुरुवार के बंद स्तर 1,01,700 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 1,03,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब पहुंच गई. चांदी की कीमत 19 मार्च को 1,03,500 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गईं थी.

विदेशी बाजारों में भी रिकॉर्ड लेवल पर गोल्ड

ग्लोबल मोर्चे पर, हाजिर सोना 3,086.08 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा, कॉमेक्स सोना वायदा 3,124.40 डॉलर प्रति औंस के एक और उच्च स्तर पर पहुंच गया. एशियाई कारोबार के घंटों में हाजिर चांदी 34.42 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही. इसके अलावा, कॉमेक्स चांदी वायदा 0.7 प्रतिशत बढ़कर 35.33 डॉलर प्रति औंस हो गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने की कीमतों में तेजी जारी है और शुक्रवार को इसने नया रिकॉर्ड बनाया. ग्लोबल ट्रेड वॉर के बढ़ने और आर्थिक विकास पर इसके प्रभाव की आशंका से सोने में तेजी आई है.

क्यों महंगा हुआ गोल्ड

एलकेपी सिक्योरिटीज में शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि दो अप्रैल से जवाबी शुल्क लागू होने के साथ व्यापार अनिश्चितता और बढ़ने की आशंका है. कोटक सिक्योरिटीज के अनुसार, कॉमेक्स सोना वायदा व्यापार युद्ध की बढ़ती चिंताओं के कारण रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. राष्ट्रपति ट्रंप के वाहन आयात शुल्क और यूरोपीय संघ और कनाडा के खिलाफ शुल्क को लेकर चेतावनी ने सुरक्षित-निवेश की मांग को तेज कर दिया.

ब्रोकरेज कंपनी ने एक सर्कूलर में कहा कि वैश्विक स्तर पर तनाव और मजबूत केंद्रीय बैंक खरीद के कारण इस महीने सोने की कीमतों में लगभग 8.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. कारोबारियों ने कहा कि इन शुल्कों से आर्थिक नतीजों पर बढ़ती अनिश्चितता बाजार में अस्थिरता को और बढ़ा रही है. शुल्कों से मुद्रास्फीति बढ़ने और वैश्विक आर्थिक वृद्धि सुस्त पड़ने की आशंका है. इससे कीमती धातु की मांग मजबूत होगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Mar 2025 By दैनिक जागरण

भारत में नई कहानी लिख रहा गोल्ड, दिल्ली में सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड

Business News

डोनाल्ड ट्रंप जिस तरह से ग्लोबल ट्रेड वॉर की नई स्क्रिप्ट लिख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोना भी बाजारों में नई कहानी लिख रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में गोल्ड की कीमतें लगातार तीसरे दिन बढ़ी हैं. इस दौरान सोना 1700 रुपए महंगा हो गया है. जिसके बाद गोल्ड के दाम दिल्ली में नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतों में और इजाफा देखने को मिल सकता है. इसके अलावा चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है और रिकॉर्ड लेवल के करीब पहुंच गई है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर दिल्ली में सोने और चांदी के दाम कितने हो गए हैं.

दिल्ली में गोल्ड ने बनाया रिकॉर्ड

देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,100 रुपए के उछाल के साथ 92,150 रुपए प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 91,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वित्त वर्ष 2024-25 में सोने की कीमतों में पिछले साल एक अप्रैल को 68,420 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में 23,730 रुपये यानी 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रखते हुए 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,100 रुपये उछलकर 91,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया.

पिछले बाजार बंद में यह 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. खास बात तो ये है कि सोने की कीमतों में लगातार 3 दिनों में 1700 रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है. चांदी की कीमतों में 1,300 रुपये की तेजी आई और यह गुरुवार के बंद स्तर 1,01,700 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 1,03,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब पहुंच गई. चांदी की कीमत 19 मार्च को 1,03,500 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गईं थी.

विदेशी बाजारों में भी रिकॉर्ड लेवल पर गोल्ड

ग्लोबल मोर्चे पर, हाजिर सोना 3,086.08 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा, कॉमेक्स सोना वायदा 3,124.40 डॉलर प्रति औंस के एक और उच्च स्तर पर पहुंच गया. एशियाई कारोबार के घंटों में हाजिर चांदी 34.42 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही. इसके अलावा, कॉमेक्स चांदी वायदा 0.7 प्रतिशत बढ़कर 35.33 डॉलर प्रति औंस हो गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने की कीमतों में तेजी जारी है और शुक्रवार को इसने नया रिकॉर्ड बनाया. ग्लोबल ट्रेड वॉर के बढ़ने और आर्थिक विकास पर इसके प्रभाव की आशंका से सोने में तेजी आई है.

क्यों महंगा हुआ गोल्ड

एलकेपी सिक्योरिटीज में शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि दो अप्रैल से जवाबी शुल्क लागू होने के साथ व्यापार अनिश्चितता और बढ़ने की आशंका है. कोटक सिक्योरिटीज के अनुसार, कॉमेक्स सोना वायदा व्यापार युद्ध की बढ़ती चिंताओं के कारण रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. राष्ट्रपति ट्रंप के वाहन आयात शुल्क और यूरोपीय संघ और कनाडा के खिलाफ शुल्क को लेकर चेतावनी ने सुरक्षित-निवेश की मांग को तेज कर दिया.

ब्रोकरेज कंपनी ने एक सर्कूलर में कहा कि वैश्विक स्तर पर तनाव और मजबूत केंद्रीय बैंक खरीद के कारण इस महीने सोने की कीमतों में लगभग 8.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. कारोबारियों ने कहा कि इन शुल्कों से आर्थिक नतीजों पर बढ़ती अनिश्चितता बाजार में अस्थिरता को और बढ़ा रही है. शुल्कों से मुद्रास्फीति बढ़ने और वैश्विक आर्थिक वृद्धि सुस्त पड़ने की आशंका है. इससे कीमती धातु की मांग मजबूत होगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/gold-is-writing-a-new-story-in-india-gold-made/article-15805

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.