इस हफ्ते सोना 732 रुपये महंगा, चांदी में ₹2,410 की छलांग

Business

भारतीय बाजार में इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ उछाल देखा गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 11 जुलाई को 24 कैरेट सोना ₹97,511 प्रति 10 ग्राम था, जो अब 732 रुपये चढ़कर ₹98,243 पर पहुंच गया है।

वहीं, चांदी ने भी बड़ी छलांग लगाई है। 11 जुलाई को 1 किलो चांदी ₹1,10,290 की थी, जो अब बढ़कर ₹1,12,700 हो गई है। यानी सप्ताहभर में चांदी ₹2,410 महंगी हुई।

ऑल टाइम हाई के करीब सोना-चांदी

  • 8 जून को सोना ₹99,454 प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा था, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

  • 14 जुलाई को चांदी ₹1,13,867 प्रति किलो के साथ अपने ऑल टाइम हाई पर थी।

कल एक दिन में बड़ा उछाल

18 जुलाई को सोना एक दिन में ₹790 बढ़ा। इसी तरह चांदी भी ₹1,700 महंगी होकर ₹1,12,700 पर पहुंच गई।

महानगरों में 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली: ₹99,520

  • मुंबई: ₹99,380

  • कोलकाता: ₹99,380

  • चेन्नई: ₹99,380

  • भोपाल: ₹99,420

जनवरी से अब तक ₹22,081 महंगा हुआ सोना

साल 2025 की शुरुआत में सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था। जुलाई तक यह बढ़कर ₹98,243 पर पहुंच गया है। यानी सालभर में अब तक 22,081 रुपये की तेजी देखी गई है।

इसी तरह चांदी भी जनवरी में ₹86,017 प्रति किलो थी, जो अब ₹1,12,700 पर है — यानी 26,683 रुपये का उछाल।

क्या खरीदते वक्त ध्यान दें?

सुनिश्चित करें कि आप BIS हॉलमार्क वाला ही गोल्ड खरीदें। हर ज्वेलरी पर 6 अंकों का यूनिक हॉलमार्क (HUID) होता है, जिससे सोने की शुद्धता तय होती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jul 2025 By दैनिक जागरण

इस हफ्ते सोना 732 रुपये महंगा, चांदी में ₹2,410 की छलांग

Business

वहीं, चांदी ने भी बड़ी छलांग लगाई है। 11 जुलाई को 1 किलो चांदी ₹1,10,290 की थी, जो अब बढ़कर ₹1,12,700 हो गई है। यानी सप्ताहभर में चांदी ₹2,410 महंगी हुई।

ऑल टाइम हाई के करीब सोना-चांदी

  • 8 जून को सोना ₹99,454 प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा था, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

  • 14 जुलाई को चांदी ₹1,13,867 प्रति किलो के साथ अपने ऑल टाइम हाई पर थी।

कल एक दिन में बड़ा उछाल

18 जुलाई को सोना एक दिन में ₹790 बढ़ा। इसी तरह चांदी भी ₹1,700 महंगी होकर ₹1,12,700 पर पहुंच गई।

महानगरों में 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली: ₹99,520

  • मुंबई: ₹99,380

  • कोलकाता: ₹99,380

  • चेन्नई: ₹99,380

  • भोपाल: ₹99,420

जनवरी से अब तक ₹22,081 महंगा हुआ सोना

साल 2025 की शुरुआत में सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था। जुलाई तक यह बढ़कर ₹98,243 पर पहुंच गया है। यानी सालभर में अब तक 22,081 रुपये की तेजी देखी गई है।

इसी तरह चांदी भी जनवरी में ₹86,017 प्रति किलो थी, जो अब ₹1,12,700 पर है — यानी 26,683 रुपये का उछाल।

क्या खरीदते वक्त ध्यान दें?

सुनिश्चित करें कि आप BIS हॉलमार्क वाला ही गोल्ड खरीदें। हर ज्वेलरी पर 6 अंकों का यूनिक हॉलमार्क (HUID) होता है, जिससे सोने की शुद्धता तय होती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/gold-jumped-%E2%82%B9-2410-in-silver-expensive-rs-732-this/article-28127

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.