सोने का भाव सर्वकालिक उच्च स्तर पर, जानें एमसीएक्स पर प्रति 10 ग्राम की कीमत

Business News

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। 23 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में पीली धातु 170 रुपये बढ़कर 82,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।

सोने की कीमत शुक्रवार को बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 5 फरवरी की समाप्ति के लिए मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का वायदा भाव आज सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर 0.41 प्रतिशत की उछाल के साथ 79,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में नीतिगत अनिश्चितताओं को लेकर बाजार की चिंताएं इसमें अहम भूमिका निभा रही हैं। साथ ही अच्छी हाजिर मांग, रुपये की कमजोरी और सकारात्मक वैश्विक संकेतों से भी सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है।

कीमतें तीन महीने के उच्चतम स्तर पर

खबर के मुताबिक, शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं और लगातार चौथे सप्ताह बढ़त की ओर अग्रसर हैं। ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव रुख के बीच गुरुवार, 23 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में पीली धातु 170 रुपये बढ़कर 82,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। व्यापारियों और निवेशकों की नजर अब फेडरल रिजर्व की मीटिंग पर है, जो 28-29 जनवरी को होने वाली है। बीते गुरुवार को ट्रम्प की टिप्पणी से अमेरिकी डॉलर मासिक निचले स्तर के करीब पहुंच गया। ट्रम्प ने कहा था कि वह ब्याज दरों को कम करने के लिए फेडरल रिजर्व पर दबाव डालेंगे।

उच्च ब्याज दरों का सोने की कीमत पर असर

कुल मिलाकर उच्च ब्याज दरें सोने की कीमत पर असर डालती हैं क्योंकि वे ब्याज देने वाली परिसंपत्ति में निवेश करने या बैंक में नकदी रखने के बजाय सोना रखने की अवसर लागत को बढ़ाती हैं। अगर ब्याज दरें अधिक हैं तो आमतौर पर अमेरिकी डॉलर की कीमत बढ़ जाती है, और चूंकि सोने की कीमत डॉलर में होती है, इसलिए इसका असर सोने की कीमत कम करने पर पड़ता है। ब्याज दरें वित्तीय संस्थानों द्वारा उधारकर्ताओं को दिए जाने वाले लोन पर लगाई जाती हैं। बचतकर्ताओं और जमाकर्ताओं को ब्याज के रूप में भुगतान की जाती हैं। वे आधार उधार दरों से प्रभावित होते हैं, जिन्हें अर्थव्यवस्था में होने वाले परिवर्तनों के जवाब में केंद्रीय बैंकों द्वारा तय किया जाता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jan 2025 By दैनिक जागरण

सोने का भाव सर्वकालिक उच्च स्तर पर, जानें एमसीएक्स पर प्रति 10 ग्राम की कीमत

Business News

सोने की कीमत शुक्रवार को बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 5 फरवरी की समाप्ति के लिए मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का वायदा भाव आज सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर 0.41 प्रतिशत की उछाल के साथ 79,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में नीतिगत अनिश्चितताओं को लेकर बाजार की चिंताएं इसमें अहम भूमिका निभा रही हैं। साथ ही अच्छी हाजिर मांग, रुपये की कमजोरी और सकारात्मक वैश्विक संकेतों से भी सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है।

कीमतें तीन महीने के उच्चतम स्तर पर

खबर के मुताबिक, शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं और लगातार चौथे सप्ताह बढ़त की ओर अग्रसर हैं। ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव रुख के बीच गुरुवार, 23 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में पीली धातु 170 रुपये बढ़कर 82,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। व्यापारियों और निवेशकों की नजर अब फेडरल रिजर्व की मीटिंग पर है, जो 28-29 जनवरी को होने वाली है। बीते गुरुवार को ट्रम्प की टिप्पणी से अमेरिकी डॉलर मासिक निचले स्तर के करीब पहुंच गया। ट्रम्प ने कहा था कि वह ब्याज दरों को कम करने के लिए फेडरल रिजर्व पर दबाव डालेंगे।

उच्च ब्याज दरों का सोने की कीमत पर असर

कुल मिलाकर उच्च ब्याज दरें सोने की कीमत पर असर डालती हैं क्योंकि वे ब्याज देने वाली परिसंपत्ति में निवेश करने या बैंक में नकदी रखने के बजाय सोना रखने की अवसर लागत को बढ़ाती हैं। अगर ब्याज दरें अधिक हैं तो आमतौर पर अमेरिकी डॉलर की कीमत बढ़ जाती है, और चूंकि सोने की कीमत डॉलर में होती है, इसलिए इसका असर सोने की कीमत कम करने पर पड़ता है। ब्याज दरें वित्तीय संस्थानों द्वारा उधारकर्ताओं को दिए जाने वाले लोन पर लगाई जाती हैं। बचतकर्ताओं और जमाकर्ताओं को ब्याज के रूप में भुगतान की जाती हैं। वे आधार उधार दरों से प्रभावित होते हैं, जिन्हें अर्थव्यवस्था में होने वाले परिवर्तनों के जवाब में केंद्रीय बैंकों द्वारा तय किया जाता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/gold-price-at-all-time-high-levels-price-of-10/article-8391

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.