सोने में ताबड़तोड़ तेजी, ₹90,000 के पार निकला भाव, चांदी भी ₹1 लाख के पार

Business News

पिछले हफ्ते गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.99 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा, आज 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 1300 रुपये की छलांग के साथ 90,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया। गुरुवार को ये 89,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोमवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला, जिससे इन दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतें नए लेवल पर पहुंच गईं। सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1300 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। अखिल भाारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी दर्ज की गई। आज इसकी कीमत 1300 रुपये के उछाल के साथ 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

गुरुवार को 89,450 रुपये पर बंद हुआ था सोने का भाव

बताते चलें कि पिछले हफ्ते गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.99 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा, आज 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 1300 रुपये की छलांग के साथ 90,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया। जबकि गुरुवार को ये 89,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी के अनुसार, कई अलग-अलग वजहों ने सोने की रिकॉर्ड-तोड़ तेजी में योगदान दिया है, जिनमें केंद्रीय बैंकों द्वारा खरीद और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता शामिल है।

1 लाख रुपये के पार पहुंची चांदी की कीमत

सौमिल गांधी ने कहा कि इनके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार और आर्थिक नीतियों के कारण सुरक्षित पनाहगाह समझी जाने वाली परिसंपत्तियों की मांग बढ़ी है। इस साल 1 जनवरी को सोने की कीमत 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो आज 90,750 रुपये हो गई है। यानी 1 जनवरी, 2025 से लेकर अभी तक सोने की कीमतों में 11,360 रुपये (14.31 प्रतिशत) की तेजी दर्ज की जा चुकी है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज 1300 रुपये की बड़ी तेजी दर्ज की गई है, जिसके बाद दिल्ली में 1 किलो चांदी का भाव बढ़कर 1,02,500 रुपये  हो गया है। गुरुवार को चांदी 1,01,200 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सोने में ताबड़तोड़ तेजी, ₹90,000 के पार निकला भाव, चांदी भी ₹1 लाख के पार

Business News

सोमवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला, जिससे इन दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतें नए लेवल पर पहुंच गईं। सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1300 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। अखिल भाारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी दर्ज की गई। आज इसकी कीमत 1300 रुपये के उछाल के साथ 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

गुरुवार को 89,450 रुपये पर बंद हुआ था सोने का भाव

बताते चलें कि पिछले हफ्ते गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.99 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा, आज 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 1300 रुपये की छलांग के साथ 90,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया। जबकि गुरुवार को ये 89,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी के अनुसार, कई अलग-अलग वजहों ने सोने की रिकॉर्ड-तोड़ तेजी में योगदान दिया है, जिनमें केंद्रीय बैंकों द्वारा खरीद और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता शामिल है।

1 लाख रुपये के पार पहुंची चांदी की कीमत

सौमिल गांधी ने कहा कि इनके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार और आर्थिक नीतियों के कारण सुरक्षित पनाहगाह समझी जाने वाली परिसंपत्तियों की मांग बढ़ी है। इस साल 1 जनवरी को सोने की कीमत 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो आज 90,750 रुपये हो गई है। यानी 1 जनवरी, 2025 से लेकर अभी तक सोने की कीमतों में 11,360 रुपये (14.31 प्रतिशत) की तेजी दर्ज की जा चुकी है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज 1300 रुपये की बड़ी तेजी दर्ज की गई है, जिसके बाद दिल्ली में 1 किलो चांदी का भाव बढ़कर 1,02,500 रुपये  हो गया है। गुरुवार को चांदी 1,01,200 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/gold-rapidly-rose-%E2%82%B9-90000-silver-also-crossed-%E2%82%B9-1/article-14374

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.